

वृंदावन कोतवाली में पीड़िता का करीब ढाई घंटे तक बयान दर्ज किया गया।
पुलिस ने राधा किशोरी सेवा धाम पहुंचकर कथित घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पीड़िता की मेडिकल जांच पूरी कराई गई है।
गुरुवार को अदालत में धारा 183 के तहत बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया प्रस्तावित है।
Vrindavan Police Action Indradev: निरंजनी अखाड़े से महामंडलेश्वर पद से निष्कासित जलगांव जिले के कथा वाचक इंद्रदेव महराज पर अब पुलिस का शिकंजा धीरे-धीरे कसता जा रहा है। मंगलवार को वृंदावन पुलिस कोतवाली में उप निरीक्षक प्राची तोमर ने लगभग ढाई घंटे तक पीड़ित का बयान दर्ज किया और यही नहीं पीड़िता के बयान को रिकॉर्ड भी किया गया है।
इसके बाद पीड़िता को लेकर पुलिस वृंदावन स्थित इंद्रदेव के आश्रम राधा किशोरी सेवा धाम पहुंची जहां पर इंद्रदेव के समर्थकों के भारी हंगामे के बाद पुलिस ने पीड़िता के द्वारा बताए गए घटनास्थल का निरीक्षण किया और नक्शा भी बनाया।
इसके बाद वृंदावन कोतवाली पुलिस पीड़िता को जिला अस्पताल ले गई जहां पर उसका मेडिकल जांच भी की गई और अब बृहस्पतिवार को कोर्ट में कलम बंद बयान दर्ज होगा और उसके बाद पुलिस इंद्रदेव को बयान के लिए बुला सकती है या फिर गिरफ्तार भी कर सकती है इस बात की संभावना ज्यादा है?
वृंदावन कोतवाली पुलिस क्षेत्र के पुलिस सर्किल ऑफिसर संदीप सिंह ने इस घटना और पीड़िता के बयान के बाद कहा कि मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी हो गई है और घटनास्थल का निरीक्षण भी पुलिस के द्वारा किया जा चुका है अब जब बृहस्पतिवार को पीड़ित महिला को कोर्ट ले जाकर धारा 183 के तहत कलम बंद बयान दर्ज कर दिया जाएगा उसके बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश शुरू कर देगी।
इंद्रदेव महाराज को बयान के लिए बुलाएगी पुलिस या करेगी गिरफ्तार? वृंदावन कोतवाली पुलिस के सूत्रों का कहना है कि पुलिस के द्वारा इंद्रदेव को बयान के लिए बुलाया जा सकता है और उनके ना आने पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी भी जारी किया जा सकता है या फिर यह भी हो सकता है।
पुलिस सीधे इंद्रदेव को गिरफ्तार करके अपनी अभीरक्षा में लेकर बयान ले वही कानून की जानकारी का कहना है कि जिस तरह से पीड़ित महिला अपने जान माल की सुरक्षा की गुहार लगा रही है और बार-बार इस बात को कह रही है कि सच मिटाई जा सकते हैं उसको देखते हुए इस बात की संभावना ज्यादा है कि पुलिस इंद्रदेव को गिरफ्तार कर सकती है।
वही कथावाचक इंद्रदेव से जुड़े सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तारी और कानूनी प्रक्रिया से बचने के लिए इंद्रदेव महाराज अपनी अग्रिम जमानत भी करवा सकते हैं और उनके भक्तों के द्वारा इसकी तैयारी भी चल रही है वहीं कुछ कानून के विशेषज्ञों का कहना है कि जिला कोर्ट से अग्रिम जमानत की संभावना कम है इलाहाबाद हाई कोर्ट से इनको जमानत मिल भी सकती है और नहीं भी मिल सकती कुछ स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता है।