नासिक में हैरान करने वाली वारदात, खाना पसंद नहीं आया तो पत्नी पर फेंकी गर्म कढ़ी; आरोप पर केस दर्ज
Nashik Crime News: नासिक के कोणार्कनगर में खाना पसंद न आने पर पति ने पत्नी पर गर्म कढ़ी फेंक दी। घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई, पुलिस ने पति और सास पर मामला दर्ज किया।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Nashik Crime Domestic Violence: नासिक शहर के कोणार्कनगर इलाके में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां खाना पसंद न आने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के ऊपर गर्म कढ़ी फेंक दी। इस जानलेवा हमले में विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई है।
इस घटना के बाद पीड़ित महिला की शिकायत पर नासिक शहर के आडगांव पुलिस स्टेशन में पति और उसे उकसाने वाली सास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 34 वर्षीय विवाहिता ने इस संबंध में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़िता अस्पताल में भर्ती
पीड़िता अपनी सास और पति के साथ कोणार्कनगर के रुविमणी लॉन्स क्षेत्र में रहती है। रोज-रोज कौन सी सब्जी बनाई जाए, इस उलझन के चलते उसने 21 मई को रात के खाने में कढ़ी बनाई थी, रात में जब पति घर लौटा, तो पत्नी ने कड़ी को अच्छी तरह उबालकर उसके लिए खाने की बाली परोसी। खली में कड़ी देखते ही पति का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
सम्बंधित ख़बरें
बूथ कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक, देवेंद्र फडणवीस का वह सफर जो हर किसी के लिए प्रेरणा है
नागपुर से इतना खास लगाव क्यों रखते हैं देवेंद्र फडणवीस? तस्वीरों में जानिए सफर!
अजीत पवार और बारामती: सात बार विधायक बनने से लेकर बारामती मॉडल गढ़ने तक का राजनीतिक सफर
युवाओं के सामने उद्धव ने सिर झुकाया, जंतर-मंतर पर CJP के मंच से भरी हुंकार, बोले- महाराष्ट्र आपके साथ है
यह भी पढ़ें:-त्र्यंबकेश्वर मंदिर की आय में बड़ा उछाल, 53 करोड़ से 75 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान; नई दर्शन योजना की तैयारी
इसी बीच सास ने भी आग में थी डालने का काम किया और पति को भड़काना शुरू कर दिया जिससे पति-पत्नी के बीच विवाद और बढ़ गया, गुस्से में आगबबूला होकर आरोपी पति ने पहले तो पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर इतने से भी मन नहीं भरा, तो उसने उबलती हुई कढ़ी से भरी कटोरी सीधे अपनी पत्नी की तरफ फेंक दी, गर्म कड़ी गिरने से महिला का शरीर गभीर रूप से झुलस गया। पीड़िता को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज बल रहा है।
