Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नाशिक शहरवासियों के लिए खुशखबरी, इस वर्ष नहीं होगी पानी कटौती

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Mar 31, 2022 | 09:31 PM

File Photo

Follow Us
Follow Us:

नाशिक:  पिछले साल नाशिक (Nashik) में झमाझम बारिश हुई थी। इसके चलते नाशिक शहरवासियों को जलापूर्ति (Water Supply) करने वाले गंगापुर बांध (Gangapur Dam), मुकणे बांध (Mukne Dam) और दारणा बांध (Darna Dam) में मार्च अंत तक पर्याप्त पानी का भंडारण है। नाशिक महानगरपालिका के लिए आरक्षित किए गए पानी में से अब ढाई टीएमसी पानी शेष है, जिसका उपयोग 31 जुलाई तक हो सकता। कुल मिलाकर इस साल नाशिक शहरवासियों को जल कटौती का सामना नहीं (No Water Cut) करना होगा। 

गौरतलब है कि नाशिक शहरवासियों को प्रमुख रूप से गंगापुर बांध समूह, मुकणे बांध और कुछ मात्रा में दारणा बांध से जलापूर्ति की जाती है। हर साल बारिश सत्र छोड़कर 15 अक्टूबर से 31 जुलाई के बीच नाशिक शहरवासियों के लिए पीने के पानी का आरक्षण इन बांधों से किया जाता है। पिछले साल नाशिक शहरवासियों की पीने के पानी की जरूरत को ध्यान में रखते हुए मनपा ने गंगापुर बांध समूह से 4 हजार मिलियन क्यूबिक फीट, मुकणे बांध से 1500 मिलियन क्यूबिक फीट तो दारणा बांध से 100 मिलियन क्यूबिक फीट पानी आरक्षण करने की मांग सिंचाई विभाग से की थी। 

31 जुलाई तक पर्याप्त है पानी

पालकमंत्री छगन भुजबल की अध्यक्षता में जिलाधिकारी कार्यालय में हुई पानी आरक्षण बैठक में महानगरपालिका द्वारा की गई मांग को मंजूर किया गया, परंतु सिंचाई विभाग ने इस पानी वितरण पर अभी भी मुहर नहीं लगाई है। पालकमंत्री छगन भुजबल द्वारा दी गई सूचना के तहत महानगरपालिका ने पानी का उपयोग करना शुरू कर दिया है। उपलब्ध आरक्षण में से 2473.34 मिलियन क्यूबिक फीट पानी शेष है, जो 31 जुलाई तक पर्याप्त है।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में पर्यटकों से सरेआम गुंडागर्दी, छेड़छाड़ का विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला, कार में तोड़फोड़

डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में काम करेंगी सुप्रिया सुले, ऑपरेशन तुतारी, राम मंदिर और खुशखबरी पर खुलकर की बात

कक्षा 9 की छात्रा ने बच्चे को दिया जन्म, नासिक के एक आश्रम स्कूल का सनसनीखेज मामला, मचा हड़कंप

मुंबई बचाते रह गए नासिक में हो गया खेल, ठाकरे गुट के 12 पार्षद बदल सकते हैं पाला, एकनाथ शिंदे ने चली एक और चाल

2473.34 मिलियन क्यूबिक फीट पानी शेष 

पानी आरक्षण मंजूर होने के बाद पिछले 164 दिनों में महानगरपालिका ने नाशिक शहरवासियों के लिए गंगापुर बांध समूह से 2382.77 मिलियन क्यूबिक फीट और मुकणे बांध से 743.89 मिलियन क्यूबिक फीट, ऐसे कुल 3126.66 मिलियन क्यूबिक फीट पानी का उपयोग किया है। आज की स्थिति में गंगापुर बांध समूह में महानगरपालिका का 1617.23 मिलियन क्यूबिक फीट, दारणा में 100 मिलियन क्यूबिक फीट तो मुकणे बांध में 756.11 मिलियन क्यूबिक फीट, ऐसे कुल 2473.34 मिलियन क्यूबिक फीट पानी शेष है।

Good news for the residents of nashik there will be no water cut this year

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 31, 2022 | 09:31 PM

Topics:  

  • Nashik
  • No Water Cut

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.