Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लक्ष्मी पूजा के लिए नाशिक पहुंचे सोने-चांदी के सिक्के

  • Written By: दिपक.पांडे
Updated On: Oct 29, 2021 | 08:04 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

नाशिक : दिवाली (Diwali) खुशियां लेकर आती है। बाजार में रौनक बढ़ रही है। कारोबार फल फूल रहा है। धनतेरस (Dhanteras), लक्ष्मीपूजन (Lakshmi Pujan), पड़वा (Padwa) की मिठास ले कर दीपावली आने ही वाली है। इस पर्व के लिए नाशिक के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी (Silver-Coins) के सिक्के (Coins) आ गए हैं। कोरोना महामारी (Corona Pandemic) का प्रकोप थम गया है। हर तरफ आनंद है। गणेशोत्सव के दिनों से पूरा माहौल आनंदमय बन गया है। नवरात्र और अब दिवाली के आने से बाजारों में रौनक बढ़ गई है।

नवरात्रि के दौरान देवी की चांदी की मूर्तियों की मांग थी। अब दिवाली में सोने के सिक्कों की मांग है। सर्राफा बाजार में ये सिक्के सिर्फ एक ग्राम में उपलब्ध हैं। खास बात यह है कि ये सिक्के 24 कैरेट के हैं। नाशिक शहर में अधिक्तर लोग उन्हें निवेश के रूप में खरीदते हैं। इन सिक्कों को विशेष रूप से धनतेरस, लक्ष्मी पूजन, पाड़वा पूजन के लिए लेने की प्रथा है। कई व्यापारी हर साल इस पूजा के लिए सोने के सिक्के खरीदते हैं। नाशिक सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश नेवासे ने बताया कि इस साल सोने के सिक्कों की मांग भी बढ़ी है।

4 दिनों में भी सर्राफा बाजार में काफी भीड़ 

नाशिक के सर्राफा बाजार में गणेशोत्सव और नवरात्रि उत्सव में बड़ा कारोबार देखने को मिला। कई लोग निवेश के बेहतरीन विकल्प के तौर पर सोने में निवेश करना पसंद करते हैं। दशहरा का पर्व साढ़े तीन पलों में से एक माना जाता है। इस दिन नाशिक में करोड़ों रुपए का कारोबार होता है। दिवाली बस कुछ ही दिन दूर है। दिवाली के पड़वा के दिन कई लोग सोना खरीदना पसंद करते हैं। दिवाली के 4 दिनों में भी सर्राफा बाजार में काफी भीड़ रहती है। इसे देखकर व्यापारियों की नजर अब आने वाले दीपावली पर्व पर है। वहीं, आने वाले महीनों में सोने की कीमतों में तेजी आने की उम्मीद है।

सम्बंधित ख़बरें

क्या माता लक्ष्मी भी लेती हैं अवतार? जानिए विष्णु के साथ जुड़े देवी लक्ष्मी के रहस्यमयी रूप

चूल्हा जलाने पर मजबूर हुए होटल व्यापारी, धुले में गैस की आपूर्ति बाधित होने पर बढ़ी समस्या

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा फैसला: आरटीई से बचने वाले स्कूलों पर सरकार सख्त, माइनॉरिटी स्टेटस रद्द

नासिक का प्याज ट्रांसपोर्ट संकट में, लासलगांव मंडी ने उठाई आवाज, रेल रेक की कमी से प्याज सप्लाई बाधित

600 रुपए महंगा हुआ सोना 

नाशिक सर्राफा बाजार में गुरुवार को 24 कैरेट सोना 48,400 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 46,500 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया गया। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 49,850 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 47,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। चांदी का भाव 68,000 रुपए प्रति किलो था। बुधवार को 24 कैरेट सोना 47,800 रुपए प्रति 10 ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 46,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बोला गया। चांदी 67,500 रुपए प्रति किलो बताई गई। गुरुवार को 24 कैरेट सोना 48,400 रुपए प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 46,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 67,500 रुपए प्रति किलो पर बोली गई।

[blockquote content=”दीपावली में सोने-चांदी के सिक्कों की काफी मांग रहती है। बहुत से लोग इन सिक्कों को धनतेरस, लक्ष्मीपूजन, पड़वा के लिए खरीदते हैं। कई लोगों ने सिक्के बुक कर लिए हैं। सोने को निवेश के रूप में देखा जाता है। ” pic=”” name=”- गिरीश नेवासे, अध्यक्ष, द नाशिक सर्राफा एसोसिएशन”]

Gold and silver coins reached nashik for lakshmi puja

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 29, 2021 | 08:04 PM

Topics:  

  • Lakshmi Puja
  • Nashik

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.