भाई माना, लेकिन बागी अड़ गया! गोकुल गिते ने बढ़ाई महायुति की टेंशन; नासिक सीट पर बगावत की पूरी इनसाइड स्टोरी
Nashik MLC Election 2026: नासिक विधान परिषद सीट पर गोकुल गिते की बगावत ने महायुति की नींद उड़ा दी है। बड़े नेताओं की मिन्नतें बेकार रहीं और अब मुकाबला त्रिकोणीय हो चुका है।
- Written By: आकाश मसने
एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस व गोकुल गिते (फाइल फोटो, सोशल मीडिया)
Nashik MLC Election Politics: महाराष्ट्र की सियासत में इस विधान परिषद चुनाव को लेकर जबरदस्त घमासान मचा हुआ है। हर सीट पर चुनावी बिसात बिछाई जा चुकी है, लेकिन नासिक विधान परिषद सीट पर जो समीकरण बने हैं, उसने सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति की टेंशन बढ़ा दी है। बीजेपी के बागी नेता गोकुल गिते की खुली बगावत ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बड़ा झटका दिया है।
मंत्री गिरीश महाजन और उदय सामंत ने नासिक में डेरा डाला
नासिक विधान परिषद सीट की चुनावी लड़ाई में गोकुल गिते की बगावत ने महायुति की चिंता बढ़ा दी है। मामले का समाधान निकालने के लिए मंत्री गिरीश महाजन और उदय सामंत नासिक में डेरा डाले हुए हैं और गोकुल गिते को महायुति उम्मीदवार के समर्थन के लिए मनाने का प्रयास कर रहे हैं।
हालांकि, बागी हुए गोकुल गिते ने अपने इरादे स्पष्ट करते हुए कहा कि अब चुनाव काफी आगे बढ़ चुका है और महायुति उम्मीदवार को सार्वजनिक समर्थन देने का सवाल ही नहीं उठता।
सम्बंधित ख़बरें
कारधा पुराने टोल के पास से गायब हुआ ट्रक, कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज
NEET Exam 2026: मुख्यमंत्री की उच्च स्तरीय बैठक, पुणे और लातूर परीक्षा केंद्रों पर रहेगी विशेष नजर
कर्जमाफी का वादा है झूठा! सिर्फ 2% किसानों को मिलेगा लाभ, अमित देशमुख ने खोल दी सरकार की शर्तों की पोल
कुंभली मक्का खरीदी केंद्र की अव्यवस्था पर भड़के सांसद, किसानों को राहत देने के निर्देश
भाई मान गया, लेकिन बागी अड़ गया
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए सीट बंटवारे में नासिक विधान परिषद सीट एकनाथ शिंदे की शिवसेना के हिस्से में आई है। यहां से शिवसेना ने नरेंद्र दराडे को उम्मीदवार है। शुरुआत में भाजपा नेता और गोकुल गिते के भाई गणेश गिते ने इस सीट से नामांकन दाखिल किया था, लेकिन बीजेपी आलाकमान और गिरीश महाजन के समझाइश के बाद गुरुवार को गणेश गिते ने अपना नामांकन वापस ले लिया। बावजूद गोकुल गिते ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया।
अब नासिक विधान परिषद सीट पर त्रिकोणीय मुकाबल होगा। एक तरफ महायुति की ओर से नरेंद्र दराडे, तो दूसरी ओर गोकुल गिते होंगे। वहीं इस सीट पर एक अन्य उम्मीदवार प्रसाद हिरे से चुनावी ताल ठाेकेंगे। नामांकन वापसी की समयसीमा समाप्त होने के बाद अब महायुति के नेता गोकुल गिते का समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन गिते ने साफ कर दिया है कि वे किसी भी हालत में सार्वजनिक समर्थन नहीं देंगे।
यह भी पढ़ें:- Food Adulteration Complaint: मिलावटी खाद्य पदार्थों की शिकायत कैसे करें? FDA ने जारी किया टोल फ्री नंबर
महायुति ने 6 सीटों पर निर्विरोध जीत दर्ज की
बता दें कि महाराष्ट्र विधान परिषद के 17 सीटों के लिए 18 जून को मतदान होगा। वहीं 21 जून को मतगणना होगी। नामांकन वापसी के अंतिम दिन यानी 4 जून को विधान परिषद की 6 सीटों पर महायुति ने जीत दर्ज कर ली है। यहां विपक्षी पार्टियों और निर्दलीय उम्मीदवारों के द्वारा नामांकन वापसी के कारण यहां महायुति के उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत दर्ज की। महायुति नासिक में भी निर्विरोध चुनाव कराना चाहती थी, पर गोकुल गिते ने महायुति के सियासी पैतरों पर पानी फेर दिया।
