Food Adulteration Complaint: मिलावटी खाद्य पदार्थों की शिकायत कैसे करें? FDA ने जारी किया टोल फ्री नंबर

IAS Tukaram Mundhe: खाद्य एवं औषधि प्रशासन की प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इस बीच IAS तुकाराम मुंढे ने शिकायत करने के लिए ट्रोल फ्री नंबर जारी कर दिया है।
IAS Tukaram Mundhe FDA Toll Free Number
तुकाराम मुंढे, व टोल फ्री नंबर (डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

FDA Toll Free Number: IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे के महाराष्ट्र का फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के आयुक्त बनने के बाद राज्य भर में प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। पिछल कुछ दिनों में 203 छापे मारे गए, जिनमें 102 लोगों को गिरफ्तार किया गया और राज्य भर में लगभग 68 दुकानों और होटलों को बंद कर दिया गया।

हाल ही में IAS अधिकारी तुकाराम मुंढे ने FDA कमिश्नर का पद संभाला है, जिसके बाद राज्य भर में प्रतिबंधित गुटखा और पान मसाला बेचने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू की गई है। इस बीच महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर जारी कर दिया है।

फूंड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने जारी किया टोल फ्री नंबर

फूंड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने कड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने साफ कहा है कि जो लोग लोगों की सेहत को खतरे में डालेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से सीधे शिकायत करने की अपील भी की है और इसके लिए एक टोल-फ्री नंबर और ईमेल एड्रेस भी बताया है।

यहां करें सीधे शिकायत

अक्सर लोगों को यह पता नहीं होता कि खाने-पीने की चीजों, दवाओं, गुटखा या पान मसाला से जुड़ी समस्याओं की शिकायत कहां करें। इसलिए तुकाराम मुंढे ने उन्हें सीधे अपनी शिकायतें दर्ज कराने के लिए एक प्लेटफ़ॉर्म दिया है। महाराष्ट्र सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उसमें कहा गया है कि अगर आपको खाने-पीने की चीज़ों की क्वालिटी को लेकर कोई शक है? तो फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के टोल-फ़्री नंबर या ईमेल के ज़रिए शिकायत दर्ज करें।

  • टोल फ्री नंबर 1800222365
  • ई-मेल : jc-foodhq@gov.in

तुकाराम मुंढे ने 25 मई को पदभार संभाला

बता दें कि पिछले कुछ समय में भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण FDA चर्चा में रहा था। अब तुकाराम मुंढे को FDA का आयुक्त नियुक्त किया गया है। तुकाराम मुंढे ने 25 मई को FDA कमिश्नर का पद संभाला।

बीड में 18 लाख का माल जब्त

FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे के निर्देश पर पूरे राज्य में ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 4 मई को FDA ने धुले जिले में गुटखा और तंबाकू उत्पादों की एक खेप पकड़ी और 18.50 लाख का माल जब्त किया। विभाग को सूचना मिली थी कि यह प्रतिबंधित सामान मुंबई-आगरा हाईवे से ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, FDA ने सामान जब्त किया और राजस्थान के रहने वाले ड्राइवर सुरेश कुमार गोवरिया के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com