Ashok Kharat Case: अशोेक खरात की कोर्ट में हुई पेशी, ED की छापेमारी में 60 करोड़ के लेनदेन का खुलासा

Ashok Kharat Case Nashik: नासिक के अशोक खरात मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, 100 बैंक खातों से 60 करोड़ के ट्रांजेक्शन का शक, जानें कोर्ट में क्या हुआ और फरार पत्नी कल्पना का क्या है अपडेट।
Ashok Kharat Case: Appearance in court, ED raid and disclosure of Rs. 60 crores
अशोक खरात कोर्ट केस अपडेट (सार्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Ashok Kharat Case Hearing: नासिक के बहुचर्चित भोंदूबाबा अशोक खरात को आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नासिक सत्र न्यायालय में पेश किया गया। पिछले कुछ दिनों से खरात के लंगड़ाकर चलने और "शरीर में ताकत नहीं बची" जैसे बयानों के बाद आज अदालत की कार्यवाही पर सबकी नजर थी। सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने सीधे तौर पर खरात से पूछा कि क्या उसे पुलिस के खिलाफ मारपीट की कोई शिकायत है, जिस पर खरात ने स्पष्ट रूप से 'नहीं' में उत्तर दिया।

न्यायिक हिरासत और पुलिस की अगली तैयारी

अदालत ने आज की सुनवाई के बाद अशोक खरात को तीसरे मामले में न्यायिक हिरासत सुना दी है। हालांकि, जांच टीम की मुश्किलें अभी खत्म नहीं हुई हैं। सरकारी वकील और जांच अधिकारियों ने अदालत से मांग की है कि तीसरे मामले का अधिकार सुरक्षित रखते हुए आरोपी को चौथे मामले में पुलिस कस्टडी में सौंपा जाए। इसी प्रक्रिया के तहत खरात को कल फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा।

ED की एंट्री और 60 करोड़ का संदिग्ध लेन-देन

अशोक खरात की मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने मोर्चा संभाल लिया। ED की टीम ने नासिक, पुणे और शिरडी में एक साथ 11 जगहों पर छापेमारी की है। सबसे बड़ी कार्रवाई शिरडी की समता पतसंस्था में हुई, जहाँ खरात से जुड़े लगभग 100 बैंक खातों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इन खातों के जरिए 60 करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध लेन-देन हुआ है।

आयकर विभाग की दबिश और बेनामी संपत्ति

केवल ED ही नहीं, बल्कि आयकर विभाग भी अब इस मामले में सक्रिय हो गया है। नासिक स्थित खरात के निवास 'तृप्तबाला' पर आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी कर संपत्ति की खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी है। विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि खरात के पास मौजूद अचल संपत्ति का असली स्रोत क्या है और इसमें कितनी काली कमाई खपाई गई है।

पत्नी कल्पना खरात की तलाश में पुलिस की छापेमारी

जहाँ अशोक खरात कानून के शिकंजे में है, वहीं उसकी पत्नी कल्पना खरात पिछले 11 दिनों से फरार है। शिरडी पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने के बाद से ही वह गायब है। पुलिस अब तक उसके मायके, रिश्तेदारों और सहेलियों के यहाँ दबिश दे चुकी है। यहाँ तक कि घर में काम करने वाले पुराने नौकरों से भी पूछताछ की गई है, लेकिन फिलहाल पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com