नासिक में राजस्व वसूली में उछाल, 337 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; प्रशासन का दमदार प्रदर्शन

Nashik Revenue Collection: नासिक में जमीन व गौण खनिज राजस्व में 20.52 करोड़ की वृद्धि हुई। अंतिम दिन 29 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली से कुल आंकड़ा 337.14 करोड़ पहुंचा।
Surge in Revenue Collection in Nashik: Figures Cross ₹337 Crore Mark; Strong Performance by Administration
नासिक राजस्व वसूली( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Nashik Record Tax Collection: नासिक जिले में इस चालू वित्तीय वर्ष के दौरान जमीन और गौण खनिज वसूली के प्रदर्शन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वार्षिक राजस्व वृद्धि रिपोर्ट के अनुसार, कुल वसूली में 20.52 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे कुल राजस्व 337.14 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

पिछले वर्ष यह आंकड़ा 316.62 करोड़ रुपये था। विशेष रूप से, 31 मार्च को अंतिम क्षणों तक राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत के कारण एक ही दिन में लगभग 29 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड तोड़ जमीन राजस्व वसूली की गई। जिले को जमीन राजस्व के लिए 227 करोड़ 75 लाख 68 हजार रुपये का लक्ष्य दिया गया था।

पिछले वर्ष की तुलना में 5.52 करोड़ का हुआ इजाफा

जिलाधिकारी आयुष प्रसाद के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग के तहसीलदार आबासाहेब तांबे ने मंडल अधिकारियों और पटवारियों के सहयोग से इस वर्ष 151.19 करोड़ रुपये की वसूली की है। पिछले वर्ष की 145.67 करोड़ रुपये की वसूली की तुलना में इसमें 5.52 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं, गौण खनिज राजस्व का लक्ष्य 250 करोड़ रुपये था, जिसमें 185.96 करोड़ रुपये की वसूली हुई। पिछले वर्ष की तुलना में इसमें 15.01 करोड़ रुपये

नगर निकाय चुनाव में भी लक्ष्य किया हासिल

पिछले वर्ष नगर निकाय चुनावों की व्यस्तता के कारण राजस्व वसूली का काम प्रभावित हुआ था, जिससे बकाया राशि बढ़ गई थी। हालांकि, बेहतर नियोजन के साथ राजस्व तंत्र को सक्रिय किया गया।

30 मार्च तक जमीन राजस्व वसूली केवल 122.28 करोड़ रुपये थी। 31 मार्च, जो वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन था, स्वयं जिलाधिकारी सहित पूरी राजस्व टीम ने देर रात तक काम किया।

इसके परिणामस्वरूप, अंतिम एक दिन में 28 करोड़ 90 लाख 22 हजार रुपये की ऐतिहासिक वसूली संभव हो सकी। जिलाधिकारी आयुष प्रसाद के नियोजन और मार्गदर्शन के कारण हम यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर पाए है। राजस्व वसूली के लिए किए गए प्रभावी उपायों का यह सकारात्मक परिणाम है। हमने अंतिम दिन देर रात तक बकायेदारों से संपर्क कर वसूली सुनिश्चित की।

- नासिका, राजस्व तहसीलदार,आबासाहेब तांबे

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com