आज की 10 बड़ी खबरें यहां पढ़ें; आज पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम, उत्तर भारत में कोहरे की दस्तक

Today Top 10 Headlines: आज रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। उधर, अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया। आज कई अन्य खबरें सुर्खियों में है।
TODAY TOP 10 BREAKING NEWS
29 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरेंसोर्स: AI
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • झारखंड में रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई

  • बंगाल की खाड़ी में भारत ने तीन दिनों के लिए NOTAM जारी किया है

  • अमेरिका में 5.9 अरब डॉलर की संपत्ति वाला United Fidelity Bank बंद हो गया

  • आज पीएम मोदी सुबह 11 बजे से करेंगे 'मन की बात' कार्यक्रम

29 November Top 10 Bulletins: आज सुबह 11 बजे से पीएम मोदी मन की बाक कार्यक्रम कने वाले हैं जिसपर सबकी नजर रहेहगी। मन की बात कार्यक्रम में परिसीमन विधेयक को लेकर चर्चा संभव बताी जा रही है। आज सुबह 10 बिंदुओं में समझिए कि ाज क्या कुछ खास होने वाला है।

1. झारखंड में 13 लोगों की मौत

रजरप्पा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे में मरने वालों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव दल सक्रिय हो गए। दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों को लेकर इलाके में मातम पसरा हुआ है।

TODAY TOP 10 BREAKING NEWS
Jharkhand: रजरप्पा मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की कार भीषण हादसे का शिकार, 13 लोगों की मौत, 4 बच्चे भी शामिल

2. बंगाल की खाड़ी में 3 दिन का NOTAM जारी

बंगाल की खाड़ी में भारत ने तीन दिनों के लिए NOTAM जारी किया है। चीन और पाकिस्तान जैसे देशों से मिलने वाली सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए भारतीय सेना तीनों मोर्चों पर अपनी क्षमताओं को मजबूत कर रही है।

इसी बीच बंगाल की खाड़ी से सामने आई एक नई सूचना ने रक्षा क्षेत्र में हलचल बढ़ा दी है। भारत ने बंगाल की खाड़ी के एक बड़े हिस्से में 1 से 3 दिसंबर तक के लिए NOTAM और समुद्री एडवाइजरी जारी की है।

TODAY TOP 10 BREAKING NEWS
बंगाल की खाड़ी में 3 दिन का NOTAM जारी; क्या भारत अग्नि-6 का करेगा परीक्षण?

3. अमेरिका का 6 अरब डॉलर का बैंक हुआ बंद

अमेरिका में Black Friday की रात 5.9 अरब डॉलर की संपत्ति वाला United Fidelity Bank बंद हो गया। 27 नवंबर 2026 को अमेरिकी नियामकों ने यूनाइटेड फिडेलिटी बैंक को बंद कर दिया। करीब 5.9 अरब डॉलर की संपत्ति वाले इस बैंक पर अचानक ताला लगने से बैंकिंग सेक्टर में हलचल मच गई। हालांकि, इस खबर के बीच ग्राहकों के लिए राहत की बात यह रही कि ज्यादातर लोगों की जमा रकम सुरक्षित रखी गई है।

TODAY TOP 10 BREAKING NEWS
Black Friday की रात अमेरिका का 6 अरब डॉलर का बैंक हुआ बंद, ग्राहकों के पैसों का क्या हुआ?

4. परिसीमन पर राहुल को कनिमोझी की दोटूक

कनिमोझी ने कहा कि संसद में किसी विधेयक का समर्थन करना राजनीतिक गठबंधन का संकेत नहीं है। EWS आरक्षण का उदाहरण देकर उन्होंने राहुल गांधी के तर्क पर सवाल उठाए। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की ओर से विधेयक का समर्थन करने वाले राजनीतिक दलों पर सवाल उठाए जाने के बाद अब DMK सांसद कनिमोझी ने पलटवार किया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि संसद में किसी विधेयक का समर्थन करने का अर्थ किसी राजनीतिक दल के साथ गठबंधन करना नहीं होता। अपनी बात रखने के लिए कनिमोझी ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS) को दिए गए 10 प्रतिशत आरक्षण का उदाहरण भी दिया।

TODAY TOP 10 BREAKING NEWS
Delimitation Bill: परिसीमन पर राहुल को कनिमोझी की दोटूक, EWS आरक्षण का जिक्र कर कांग्रेस से पूछा तीखा सवाल

5. उत्तर भारत में कोहरे की दस्तक

29 नवंबर को दक्षिण अंडमान सागर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। यूपी, दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट, दक्षिण भारत में बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब तथा हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है।

महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2–4°C की गिरावट आने की उम्मीद है। किसी भी क्षेत्र में 'कोल्ड वेव' (शीत लहर) या 'कोल्ड डे' (ठंडा दिन) जैसी स्थिति बनने की संभावना नहीं है।

TODAY TOP 10 BREAKING NEWS
Aaj Ka Mausam: अंडमान-दक्षिण में बारिश और हवाओं का अलर्ट, उत्तर भारत में कोहरे की दस्तक, जानें आपके शहर का हाल

6. भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन

आज भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरे टेस्ट मैच का तीसरा दिन है। तीसरा सेशन चल रहा है। ये मैच आज सुबह 11 बजे तक चलेगा जिसके बाद हार और जीत का फैसला होगा। सुबह 10 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, न्यूजीलैंड को दूसरा बड़ा झटका लगा है।

हेनरी निकल्स 22 रन बनाकर आउट हो गए है। भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने हेनरी को LBW आउट कर पवेलियन की राह दिखाई। अब उनकी जगह क्रीज पर बैटिंग करने रचिन रविन्द्र आए है और उनके साथ डेवोन कॉनवे पारी को आगे बढ़ा रहे है। फिलहाल न्यूजीलैंड का स्कोर 19 ओवर के बाद 64 रन हो गया है।

TODAY TOP 10 BREAKING NEWS
IND vs NZ 2nd Test Day 3 LIVE: न्यूजीलैंड को लगा तीसरा झटका, डेवॉन कॉनवे अर्धशतक बनाकर आउट, स्कोर 90 के पार

7. 'रामायण' का 1010 करोड़ के पार पहुंचा भारतीय कलेक्शन

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' ने रिलीज के 24वें दिन फिल्म का भारतीय नेट कलेक्शन 1010 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। रिलीज के चौथे हफ्ते में एंट्री करने के बाद दर्शकों के बीच इस पौराणिक गाथा को देखने का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

24वें दिन के ताजा आंकड़ों के अनुसार रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी के शानदार एक्टिंग से सजी यह फिल्म घरेलू बाजार में 1010 करोड़ रुपये के ऐतिहासिक नेट आंकड़े को पार करने की ओर तेजी से बढ़ चुकी है।

TODAY TOP 10 BREAKING NEWS
बाहुबली 2 और पुष्पा 2 के क्लब में शामिल हुई 'रामायण', 24वें दिन 1010 करोड़ के पार पहुंचा भारतीय कलेक्शन

8. अमेरिका में भूकंप के झटके

अमेरिका में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। इस बार कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया है। भूकंप की वजह से छत की टाइल-दुकानों में सामान गिरा। बता दें कि इस भूकंप का असर इसके केंद्र से करीब 43km दूर पासाडेना तक महसूस किया गया।

बता दें कि भूकंप आने के कुछ देर बाद लॉस एंजेलिस एयरपोर्ट के पास शेवरॉन की एल सेगुंडो रिफाइनरी से आग की लपटें उठती हुई दिखाई दी। हालांकि अधिकारियों ने ये स्पष्ट किया कि ये भूकंप के कारण नहीं हुआ।

TODAY TOP 10 BREAKING NEWS
अमेरिका में भूकंप के झटके, कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता से हिली धरती; एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स को वापस भेजा गया

9. पीएम मोदी की 'मन की बात'

आज सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। यह इस कार्यक्रम का 140वां एपिसोड होगा। इस मासिक रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से पीएम मोदी देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे बदलावों, नवचारों, प्रेरक गतिविधियों, जनहित और जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा करते हैं।

10. 13 दिसंबर से शुरू होगी भारत-श्रीलंका सीरीज

न्यूजीलैंड दौरे के बाद 13 दिसंबर से भारत और श्रीलंका के बीच घरेलू मैदान पर 3 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए भारतीय टीम का ऐलान जल्द हो सकता है। इस आगामी घरेलू सीरीज के लिए भारतीय चयनकर्ताओं की अहम बैठक जल्द होने वाली है, जिसमें 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों की झलक साफ देखने को मिल सकती है।

TODAY TOP 10 BREAKING NEWS
13 दिसंबर से शुरू होगी भारत-श्रीलंका सीरीज, सिराज का कटेगा पत्ता! देखें टीम इंडिया का स्क्वॉड और पूरा शेड्यूल