Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक में पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत: पंप संचालकों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, किसान परेशान

Nashik Fuel Crisis: नासिक में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति ठप होने से पंप संचालकों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई। ऑनलाइन कैपिंग और किल्लत से ग्रामीण इलाकों में खेती-किसानी बुरी तरह प्रभावित।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jun 02, 2026 | 02:15 PM

पेट्रोल-डीजल की भारी किल्लत (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nashik Petrol Shortage: नासिक जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति में आ रही गंभीर बाधाओं के चलते जिले के पेट्रोल पंप संचालक लामबंद हो गए हैं। नासिक जिला पेट्रोल डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने जिला प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि ईंधन की किल्लत से न केवल वाहन चालक, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के किसान और परिवहन क्षेत्र भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

आपूर्ति संकट और पंपों पर मची अफरा-तफरी

एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि कई पेट्रोल पंपों पर समय पर टैंकर नहीं पहुंच रहे हैं। स्थिति इतनी खराब है कि कई पंपों पर कुछ ही घंटों में ईंधन खत्म हो जाता है, जिससे लंबी कतारें लग रही हैं और उपभोक्ताओं में तनाव का माहौल है। डीलर्स ने ऑनलाइन ‘कैपिंग सिस्टम’ के कारण ईंधन की सीमित बिक्री पर भी गहरी नाराजगी जाहिर की है।

ग्रामीण इलाकों के किसानों पर बुरा असर

  • ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि तेल कंपनियों को अग्रिम भुगतान करने के बावजूद पर्याप्त डीजल नहीं मिल रहा है। इसका सबसे बुरा असर ग्रामीण इलाकों के किसानों पर पड़ रहा है।
  • खेती के कामों, कृषि उपकरणों और उपज के परिवहन के लिए डीजल की भारी किल्लत है, जिससे खेती की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं।

यह भी पढ़ें:- मालेगांव पुलिस की बड़ी कामयाबी: 5 महीनों में 1,000 गोवंश मुक्त, 267 तस्करों के खिलाफ केस दर्ज

सम्बंधित ख़बरें

कॉकरोच जनता पार्टी के फैन हुए मनोज जरांगे! अभिजीत दीपके को लेकर दिया बड़ा बयान, सरकार को दी ये चेतावनी

Gadchiroli PWD पर गंभीर आरोप: 3 साल से अटका करोड़ों का भुगतान, ठेकेदारों ने दी अनशन की चेतावनी!

मालेगांव पुलिस की बड़ी कामयाबी: 5 महीनों में 1,000 गोवंश मुक्त, 267 तस्करों के खिलाफ केस दर्ज

4 करोड़ का बजट, 6 महीने का वक्त, फिर भी सड़क गायब! बेसा-घोगली मार्ग पर पहली ही बारिश में मंचा ‘कीचड़-संग्राम’

संयुक्त बैठक बुलाकर समाधान निकालने की जरूरत

डीलर एसोसिएशन की मांग है कि यदि अंतरराष्ट्रीय कारणों से आपूर्ति प्रभावित है, तो प्रशासन जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करे। साथ ही, तेल कंपनियों, डीलरों और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुलाकर समाधान निकालने की जरूरत है। इस बीच, नासिक जिला आपूर्ति अधिकारी ने तेल कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों को प्राथमिकता दे और किसानों के लिए डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

Fuel crisis nashik petrol diesel scarcity dealers association memorandum farmers

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2026 | 02:15 PM

Topics:  

  • Fuel Crisis
  • Maharashtra News
  • Petrol Diesel High Price

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.