Nashik News: अमरावती जेल में रची गई साजिश, निकम गैंग का कनेक्शन उजागर
Nashik Police को एक बहुत बड़ी सफलता हासिल हुई है। आखिरकार नासिक पुलिस ने पंचवटी इलाके में सागर जाधव पर हुए जानलेवा हमले की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस हमले का मुख्य आरोपी भाजपा के पूर्व नगरसेवक हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
नाशिक न्यूज (सौ. डिजाइन फोटो )
Nashik News In Hindi: 17 सितंबर को नासिक के पंचवटी इलाके में सागर जाधव पर हुए जानलेवा हमले की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस हमले का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि भाजपा का पूर्व नगरसेवक जगदीश पाटिल है।
यह हमला आपसी रंजिश और गैंगवार का नतीजा है। 2017 में वर्चस्व की लड़ाई में निकम गैंग के किरण निकम की धारदार हथियारों से निर्मम हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने किरण पर 101 से ज्यादा वार किए थे।
अमरावती जेल में रची गई साजिश
हमले की साजिश अमरावती जेल में बंद निकम गैंग के सरगना शेखर निकम ने रची थी। शेखर निकम एक पुराने मामले की सुनवाई के लिए अमरावती पुलिस के साथ नासिक आया था। इसी दौरान, पूर्व पार्षद जगदीश पाटिल और उसके साथियों ने एक निजी होटल में उससे मुलाकात की और सागर जाधव की हत्या की साजिश रची। 17 सितंबर की रात को, जब सागर जाधव एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राहुलवाड़ी इलाके में था, तो उस पर गोली चलाई गई। हमले में सागर जाधव गंभीर रूप से घायल हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
Kalyan: रेलवे यार्ड में 14 साल की लड़की से दरिंदगी, रेप की घटना से फिर दहल उठा महाराष्ट्र
मतीन पटेल पर कार्रवाई के बाद नासिक मनपा के रडार पर 25 नगरसेवक; अवैध निर्माण और तीसरी संतान की शिकायतें लंबित
छत्रपति संभाजीनगर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल; आम आदमी का बजट बिगड़ा, ऑटो एलपीजी हुई सस्ती
ये भी पढ़ें :- Shivajinagar सब-वे आधा अधूरा ही खोला गया, अब Sambhaji Nagar MNC ने लगाया ब्रेक
मामले में दो आरोपी फरार
इस मामले में पुलिस ने पहले ही 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। गहन पूछताछ के बाद, पूर्व नगरसेवक जगदीश पाटिल और एक अन्य आरोपी का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। जगदीश पाटिल को कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उसे 26 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। हमले के मुख्य संदिग्ध, विक्की विनोद वाघ और विक्की उत्तम वाघ अभी भी फरार हैं। शेखर निकम एक कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ 9 गंभीर अपराध दर्ज है। 2017 में किरण निकम की हत्या के बाद, वह निकम गिरोह का सरगना बन गया था। उसके गिरोह के खिलाफ पुलिस ने मकोका के तहत आरोपपत्र दायर किया था, जिसे पुलिस महानिदेशक ने भी मंजूरी दी थी।
