- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Forest Department Raids Sand Mafia Seizes Illegal Stock From Godavari Kadva Confluence
नासिक में रेत माफिया पर वन विभाग का छापा, गोदावरी-कादवा संगम से जब्त हुआ अवैध स्टॉक
- Written By: सोनाली चावरे
Nashik News: नासिक में नांदूर मधमेश्वर अभयारण्य के गोदावरी-कादवा संगम क्षेत्र में वन विभाग ने आधी रात छापा मारकर अवैध रेत तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बड़ी मात्रा में बालू जब्त की है।

रेत माफिया पर वन विभाग की कार्रवाई (pic credit; social media)
Forest Department Raids Sand Mafia: विश्व प्रसिद्ध रामसर दर्जा प्राप्त नांदूर मधमेश्वर वन्यजीव अभयारण्य एक बार फिर अवैध रेत तस्करी की चपेट में आ गया। लेकिन इस बार रेत माफिया की किस्मत ने साथ नहीं दिया। वन विभाग ने आधी रात को गोदावरी और कादवा नदी के संगम क्षेत्र में धावा बोलते हुए अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
सूत्रों के मुताबिक, वन विभाग को शनिवार देर रात गुप्त सूचना मिली कि संगम क्षेत्र में रेत माफिया चोरी-छिपे नदी से बालू निकाल रहे हैं। जैसे ही खबर मिली, उप वन संरक्षक कृष्णा भवर और वन परिक्षेत्र अधिकारी हीरालाल चौधरी के नेतृत्व में टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर धावा बोला।
कार्रवाई इतनी चुनौतीपूर्ण थी कि टीम को रात के अंधेरे में पानी में उतरकर छापा मारना पड़ा। मौके से रेत निकालने के लिए इस्तेमाल हो रहे तीन लोहे के ‘केनी’ (खनन उपकरण), रस्सी और बड़ी मात्रा में संग्रहीत रेत जब्त की गई। हालांकि, तस्करों को जैसे ही भनक लगी, वे अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ भागने में कामयाब हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
राज ठाकरे बर्थडे स्पेशल: तस्वीरों में देखिए मराठी मानुस से टोल नाके तक, MNS प्रमुख के 7 सबसे बड़े आंदोलन
राज ठाकरे की ‘इन’ बातों से आप कैसे रह गए अनजान, कार्टूनिस्ट से राजनीति के करिश्माई नेता बनने तक का सफर
Raj Thackeray Birthday Special: करिश्माई भाषण, फायरब्रांड नेता की छवि… फिर भी सत्ता से दूर क्यों MNS प्रमुख?
सिर्फ 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई, 20 जून बाद पूरी तरह खुल सकता है एक्सप्रेसवे
वनपाल रूपेशकुमार दुसाने और वनरक्षक कैलाश सदगीर की टीम ने बहादुरी दिखाते हुए मौके पर पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। वन विभाग ने इस मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अपराध दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
वन अधिकारी हीरालाल चौधरी ने बताया कि इस अवैध रेत खनन से अभयारण्य के पारिस्थितिक संतुलन को गंभीर खतरा है। “रेत की तस्करी से न केवल नदी की धारा प्रभावित होती है, बल्कि पक्षियों के आश्रय स्थल और घोंसले भी नष्ट हो रहे हैं। यह प्रकृति के साथ सीधा खिलवाड़ है,” उन्होंने कहा।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि ऐसे अपराधों की सूचना तुरंत विभाग को दें। “सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा,” चौधरी ने आश्वासन दिया।
इस कार्रवाई को पिछले तीन वर्षों में सबसे बड़ी सफलता माना जा रहा है। वन विभाग की यह आधी रात की कार्रवाई न केवल अवैध रेत माफिया के खिलाफ कड़ा संदेश है, बल्कि यह भी साबित करती है कि प्रशासन अब पर्यावरण अपराधों पर आंखें मूंदकर नहीं बैठेगा।
Forest department raids sand mafia seizes illegal stock from godavari kadva confluence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 14 जून LIVE: पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर हिंसक झड़प, स्पेशल ट्रेन में की तोड़फोड़
Jun 14, 2026 | 06:54 AMNoida Airport Flight: जमीन देने वाले 160 किसान पहली उड़ान से जाएंगे लखनऊ, सीएम योगी से मिलेंगे
Jun 14, 2026 | 06:53 AMपरीक्षा छूटने के डर से छात्रों का तांडव; पाटलिपुत्र स्टेशन पर ट्रेन में तोड़फोड़, पुलिस ने की हवाई फायरिंग
Jun 14, 2026 | 06:47 AMबचपन से संगीत के दीवाने थे Jubin Nautiyal, ‘एक मुलाकात’ से चमकी किस्मत, बन गए करोड़ों दिलों की आवाज
Jun 14, 2026 | 06:38 AMराज ठाकरे बर्थडे स्पेशल: तस्वीरों में देखिए मराठी मानुस से टोल नाके तक, MNS प्रमुख के 7 सबसे बड़े आंदोलन
Jun 14, 2026 | 06:30 AMGrah Gochar June 2026: ऐसे बदल रही है ग्रहों की चाल, सूर्य-मंगल के राशि परिवर्तन से बाजार में आएगी तेजी
Jun 14, 2026 | 06:25 AMBirthday Horoscope 14 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा करियर और स्वभाव? जानें क्या कहते हैं सितारे
Jun 14, 2026 | 06:15 AMवीडियो गैलरी

बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PM
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM













