अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को मिली दिवाली से पहले बड़ी राहत,नाशिक जिले को मिले 397 करोड़ रुपए
Nashik district: नाशिक जिले के 4 लाख 1 हजार 404 किसानों को राहत देने के लिए सरकार से 397 करोड़ 95 लाख 77 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ है।
- Written By: आंचल लोखंडे
अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को मिली दिवाली से पहले बड़ी राहत (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nashik News: महाराष्ट्र सरकार ने अतिवृष्टि (भारी बारिश) और बाढ़ के कारण कृषि फसलों के नुकसान से प्रभावित किसानों को दिवाली से पहले आर्थिक मदद देने का अपना वादा पूरा किया है। राज्य सरकार से अनुदान प्राप्त होने के बाद, राजस्व विभाग ने शनिवार से ही किसानों के बैंक खातों में यह सहायता राशि जमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बैंकों की मनमानी पर लगेगी रोक :
अक्सर ऐसा देखा गया है कि सरकार से आई मदद की राशि को बैंक सीधे संबंधित किसानों के बकाया ऋण खातों (कर्ज खातों) में जमा कर देते हैं। अब इस प्रकार की मनमानी पर रोक लगने की उम्मीद है।
3248 करोड़ रुपये की राशि मंजूर :
पिछले सितंबर महीने में राज्य के विभिन्न जिलों में अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था। राज्य सरकार ने साढ़े तैंतीस लाख से अधिक प्रभावित किसानों को मदद देने के लिए 3 हजार 248 करोड़ 56 लाख 47 हजार रुपये का फंड वितरित करने की मंजूरी दी है। नाशिक संभाग के 15 लाख 79 हजार 239 प्रभावित किसानों को 1474 करोड़ रुपये की मदद मिलने की उम्मीद है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती के पीआई पर पत्नी को सड़क पर मारने का आरोप, डाबकी रोड पुलिस थाने में शिकायत
अंधश्रद्धा फैलाने वाले भोंदू बाबा गिरफ्तार, बच्चों पर अमानवीय प्रयोग, पुलिस ने अमरावती से पकड़ा
प्रतिबंधित प्लास्टिक और अस्वच्छता फैलाने वालों पर कार्रवाई, मनपा स्वच्छता विभाग ने वसूला 36 रु. हजार जुर्माना
गैस सिलेंडर की कमी से नागरिक त्रस्तलक्ष्य पूरा नहीं, लंबी कतारें और कालाबाजारी जारी
ये भी पढ़े: कुंभ मेले से पहले नाशिक एयरपोर्ट का नया रनवे शुरू करने की मांग,छगन भुजबल ने राजनाथ सिंह को लिखा पत्र
खाते में जमा होगी 3248 करोड़ की मदद
नाशिक जिले के 4 लाख 1 हजार 404 किसानों को राहत देने के लिए सरकार से 397 करोड़ 95 लाख 77 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ है। दीपावली से पहले नुकसानग्रस्त किसानों को यह राशि वितरित हो, इसके लिए सरकार प्रयासरत है। इसी क्रम में शनिवार को अनुदान प्राप्त होते ही राजस्व तंत्र इस राशि को किसानों के बैंक खातों में जमा करने के काम में जुट गया है।
