सीएम फडणवीस आज Nashik दौरे पर, 5,657 करोड़ की सिंहस्थ परियोजनाओं का भूमिपूजन
CM Devendra Fadnavis आज नाशिक में 5,657 करोड़ की सिंहस्थ विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन करने वाले हैं। साथ ही जिला परिषद की नई प्रशासनिक इमारत का उद्घाटन भी करेंगे।
- Written By: अपूर्वा नायक
सीएम देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया )
CM Devendra Fadnavis Gift To Nashik: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस गुरुवार को नासिक के दौरे पर आ रहे हैं। यह दौरा नासिक के बुनियादी ढांचे और धार्मिक पर्यटन के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा।
इस दौरान वे आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले की पृष्ठभूमि में शुरू होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे और नासिक जिला परिषद की नई अत्याधुनिक प्रशासनिक इमारत का उद्घाटन भी करेंगे।
पहला चरण और 44 प्रकल्प राज्य
सरकार ने नासिक शहर और आसपास के क्षेत्रों के लिए व्यापक सिंहस्थ विकास योजना को मंजूरी दी है, जिसके पहले चरण का कार्य शुरू किया जा रहा है। सिंहस्थ से संबंधित सड़क, पुल और रिंग रोड जैसे कुल 44 प्रकल्पों का भूमिपूजन किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
संभाजीनगर: 2740 करोड़ की जल योजना अफसर–ठेकेदार टकराव से अटकी, महापौर ने इसकी रिपोर्ट CM को भेजने का किया ऐलान
ST महामंडल के 11 अधिकारियों का तत्काल निलंबन, कार्य में गंभीर अनियमितताएं और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई
शालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
इन कार्यों को अनुमानित लागत 5,657.59 करोड़ रुपये है। जो नासिक के इतिहास में सबसे बड़े निवेश में से एक है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने स्पष्ट किया था कि सिंहस्थ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि नासिक के विकास का बड़ा अवसर है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सिंहस्थ 2027 से पहले सभी मूलभूत सुविधाएं पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।
जिप इमारतः पारदर्शिता की नई पहचान
- महानगरपालिका और सार्वजनिक बांधकाम विभाग के सहयोग से कुंभ क्षेत्र की सड़कों का चौड़ीकरण, गंगा घाटों का सौंदयीकरण, ड्रेनेज लाइन का नूतनीकरण और तीर्थक्षेत्रों के लिए आधुनिक सुविधा केंद्रों का निर्माण किया जाएगा।
- मुख्यमंत्री फडणवीस जिस नई प्रशासनिक इमारत का उद्घाटन करेंगे, वह प्रशासनिक कामकाज की अधिक तेज, पारदशों और जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से बनाई गई है।
- इस इमारत में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ-साथ कर्मचारियों और नागरिकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होगी, जिससे प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें :- Sambhajinagar MNC में 224 पदों पर भर्ती की तैयारी, IBPS करेगा परीक्षा आयोजन
सिंहस्थ परियोजनाः नासिक के लिए विकास का रोडमैप
- सिंहस्थ विकास योजना से नासिक को केवल कुंभ के दौरान ही नहीं, बल्कि दीर्घकालिक लाभमिलेंगे। नए रिंग रोड और पुलों के निर्माण से शहर में यातायात जाम की समस्या कम होगी।
- गंगा घाटों के सौंदर्याकरण और ड्रेनेज लाइन के नूतनीकरण से गोदावरी नदी की स्वच्छता सुनिश्चित होगी। विश्वस्तरीय सुविधाओं के निर्माण से नासिक की छवि एक प्रमुख पर्यटन और स्वास्थ्य केंद्र के रूप में मजबूत होगी।
