Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शरद पवार और अजित पवार गुट बनने का असर, नासिक के राष्ट्रवादी कांग्रेस भवन कार्यालय की बैरिकेडिंग

  • Written By: प्रभाकर दुबे
Updated On: Jul 13, 2023 | 05:11 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नासिक: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में दो फाड़ होने के बाद पार्टी में शरद पवार (Sharad Pawar) और अजित पवार (Ajit Pawar), ऐसे दो गुट बन गए हैं। दोनों गुटों ने पार्टी, चुनाव चिह्न और कार्यालय पर अपना अधिकार होने का दावा ठोंका है। इस पार्श्वभूमि पर शहर के राष्ट्रवादी कांग्रेस भवन कार्यालय को बैरिकेडिंग (Barricading) कर दी गई है। इसे देखने के बाद दोनों गुटों में से किसे अंदर जाने दिया जा रहा है? इस ओर नागरिकों के साथ-साथ कार्यकर्ताओं की निगाहें लगी हुई हैं। राज्य की राजनीति में कुछ दिन पहले दूसरा बड़ा भूकंप आया था। इसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में दो फाड़ हो गए थे। 

शरद पवार और अजित पवार गुट पार्टी में बन गए हैं। इसके चलते राज्य की राजनीति में जमकर हड़कंप मचा हुआ है। दोनों गुटों के पदाधिकारियों ने पार्टी, चुनाव चिह्न और कार्यालय पर दावा पेश किया है। कुछ दिन पहले शहर के राष्ट्रवादी भवन पर दोनों गुट के पदाधिकारी कार्यालय पर कब्जा लेने के लिए आमने-सामने आ गए थे। तनाव बढ़ता देख पुलिस ने हस्तक्षेप कर पदाधिकारियों को समझाया। 

कार्यालय के प्रवेश द्वार पर ताला 

आगामी दिनों में कानून व्यवस्था की समस्या न निर्माण हो, इसलिए कार्यालय के बाहर बैरिकेडिंग कर दी गई है। आज की स्थिति में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की भीड़ कम होने से कार्यालय के प्रवेश द्वार पर ताला लगाया गया है। कार्यालय के बाहर लगाए गए बैरिकेडिंग को देख दोनों गुटों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के सामने यह सवाल खड़ा हो गया है कि बैरिकेडिंग किसके लिए लगाई गई है। किस गुट के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

सम्बंधित ख़बरें

स्मार्ट मीटर से सस्ता हुआ बिजली बिल, नासिक में 31.93 लाख की छूट; स्मार्ट मीटर ने बदली तस्वीर

महाकुंभ की तैयारी: सिंहस्थ से पहले नासिक पहुंचे साधु, पंचवटी बनी पहली पसंद

नासिक में 18 हजार जन्म प्रमाणपत्र संदिग्ध, सोमैया ने की जांच की मांग, महापौर का 8 दिनों में रिपोर्ट का आश्वासन

नासिक स्थायी समिति में भाजपा का सरप्राइज,महिलाओं का दबदबा, दिग्गजों को दरकिनार कर नए चेहरों को मौका

Effect of formation of sharad pawar and ajit pawar faction barricading of nationalist congress bhavan office in nashik

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 13, 2023 | 05:11 PM

Topics:  

  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.