नासिक के किसानों को मिली रेल की रफ्तार; देवलाली-दानापुर किसान समृद्धि ट्रेन की 100वीं फेरी पूरी

Devlali Danapur Kisan Samriddhi Train ने 100वीं फेरी पूरी कर ली है। अब तक इस सेवा के माध्यम से कुल 14,070 टन पार्सल माल और 46,727 यात्रियों के परिवहन से करीब 6.5 करोड़ राजस्व मिला।
Devlali Danapur Kisan Samriddhi Train Completes 100th
किसान समृद्धि ट्रेन से रेलवे को मिला 6.5 करोड़ का राजस्व(सोर्स: AI)
Published on
Updated on

Kisan Samriddhi Train Completes 100th Trip: किसानों, व्यापारियों और कारोबारियों के लिए किफायती एवं भरोसेमंद रेल परिवहन का प्रभावी माध्यम बनी देवलाली-दानापुर किसान समृद्धि विशेष ट्रेन ने अपनी 100वीं फेरी पूरी कर ली है।

अब तक इस सेवा के माध्यम से कुल 14,070.10 टन पार्सल माल का परिवहन किया गया है। इसमें 5,472.50 टन नाशवंत वस्तुएं और 8,595.61 टन अन्य पार्सल शामिल हैं।

पार्सल परिवहन से रेलवे को की कमायी

पार्सल परिवहन से रेलवे को करीब 5 करोड़ 14 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। इस सेवा से अब तक 46,727 यात्रियों ने सफर किया है, जिससे करीब सवा करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इस प्रकार ट्रेन से कुल लगभग साढ़े छह करोड़ रुपये का राजस्व हासिल हुआ है।

मध्य रेलवे के भुसावल मंडल के लिए यह ट्रेन महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। इसके माध्यम से किसानों, व्यापारियों और कारोबारियों को कृषि उत्पाद तथा अन्य सामान देश के विभिन्न बाजारों तक पहुंचाने के लिए किफायती और विश्वसनीय रेल लॉजिस्टिक्स सुविधा मिली है।

रेल मंत्री ने शुरू की थी पार्सल स्पेशल ट्रेन सेवा

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 15 अक्टूबर 2024 को हरी झंडी दिखाकर देवलाली-दनापुर पार्सल स्पेशल ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया था। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार देवलाली से दानापुर के बीच संचालित होती है। व्यापारियों और किसानों के लिए माल परिवहन को आसान बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस ट्रेन में कुल 10 पार्सल वैन और 10 सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं।

प्रत्येक पार्सल वैन में करीब 23 टन तक माल ले जाने की क्षमता है। इस सेवा के माध्यम से विभिन्न प्रकार की वस्तुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने की सुविधा मिलती है। इससे महाराष्ट्र और बिहार के बीच माल परिवहन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Devlali Danapur Kisan Samriddhi Train Completes 100th
ठाणे में Ring Metro के लिए घर उजाड़ने पर विरोध, मंत्री प्रताप सरनाईक ने दिया 100% पुनर्वास का भरोसा

पार्सल तथा कृषि लॉजिस्टिक्स सुविधा

अब तक अनार 147.12 टन, प्याज 1,650.69 टन, सीताफल 259।35 टन, अदरक 201.91 टन और अंगूर 129.85 टन सहित विभिन्न कृषि उत्पादों का परिवहन हुआ है। इसके अलावा बिस्किट, चॉकलेट और कैंडी 6,353.24 टन, हग्गीज 574.40 टन, प्लास्टिक बैग 569.53 टन तथा अन्य वस्तुओं की भी ढुलाई की गई।

मध्य रेलवे का भुसावल मंडल किसानों, व्यापारियों, कारोबारियों और यात्रियों के लिए पार्सल तथा कृषि लॉजिस्टिक्स सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com