पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी जल यात्रा 2026 का भव्य आगाज; CM फडणवीस ने किया गीत और ‘उन्नत नासिक’ लोगो का अनावरण
Ahilyadevi Jal Yatra 2026: CM देवेंद्र फडणवीस ने राजमाता अहिल्यादेवी होलकर की 300वीं जयंती पर गोदा से नर्मदा जल यात्रा का शुभारंभ किया और नासिक नगर निगम के 'उन्नत नासिक अभियान' का लोगो भी लॉन्च किया।
- Written By: आकाश मसने
पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी जल यात्रा 2026 का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: एक्स@CMOMaharashtra)
Devendra Fadnavis Launches Ahilyadevi Holkar Jal Yatra 2026: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्यादेवी होलकर की त्रिशताब्दी (300वें) जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘गोदा से नर्मदा पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी जल यात्रा 2026’ का भव्य शुभारंभ किया। नासिक में आयोजित इस गरिमामय समारोह में राज्य के कई दिग्गज नेता और आध्यात्मिक गुरु उपस्थित रहे।
जल यात्रा और कार्यक्रम गीत का अनावरण
इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने जल यात्रा के लिए तैयार किए गए आधिकारिक ‘कार्यक्रम गीत’ का भी विमोचन किया। यह यात्रा गोदावरी तट से शुरू होकर नर्मदा तक जाएगी, जिसका उद्देश्य अहिल्यादेवी होलकर के जल प्रबंधन और जनकल्याण के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना है।
🔸Grand launch of ‘Goda Te Narmada Punyashlok Ahilyadevi Jal Yatra 2026’ organised on the occasion of the 300th birth anniversary year of Punyashlok Rajmata Ahilyadevi Holkar at the hands of CM Devendra Fadnavis.
Minister Radhakrishna Vikhe Patil, Minister Girish Mahajan,… pic.twitter.com/BvZ2nXmIXi — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) April 25, 2026
सम्बंधित ख़बरें
CM फडणवीस ने त्र्यंबकेश्वर मंदिर के किए दर्शन, नासिक सिंहस्थ कुंभ की तैयारियां तेज, संतों के साथ होगी बड़ी बैठक
गोंदिया MIDC को नई रफ्तार: सड़क, बिजली व पानी समस्याओं पर उद्योग संघ की जिलाधीश संग बैठक
समृद्धि महामार्ग पर गर्मी का ‘ब्रेक’: टायर फटने के डर से कम हुई वाहनों की संख्या, टोल के बदले सुविधाओं की मांग
भंडारा: अड्याल ग्रामीण अस्पताल निर्माण में धांधली, सांसद प्रशांत पडोले ने जांच व भुगतान रोकने के निर्देश
कार्यक्रम के दौरान मंच पर राजनीति और आध्यात्म का संगम देखने को मिला। इस अवसर पर राजस्व मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटील, गिरीष महाजन, छगन भुजबल और विधायक रविंद्र चव्हाण जैसे प्रमुख नेता मौजूद थे। साथ ही, आध्यात्मिक क्षेत्र से परम पूज्य गुरुमाउली अण्णासाहेब मोरे, ह.भ.प. उद्धव महाराज मंडलिक, आचार्य तुषार भोसले और डॉ. रामकृष्णदास महाराज लहवितकर की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विशेष रूप से होलकर राजवंश के 16वें वंशज युवराज यशवंतराव होलकर भी इस गौरवशाली पल के साक्षी बने।
‘गोदा ते नर्मदा पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी जलयात्रा 2026’ या कार्यक्रम गीताचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या हस्ते अनावरण करण्यात आले.@Dev_Fadnavis #Maharashtra #DevendraFadnavis #Nashik pic.twitter.com/Krx3RmD3OX — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) April 25, 2026
उन्नत नासिक अभियान का आगाज
जल यात्रा के शुभारंभ के साथ-साथ, देवेंद्र फडणवीस ने नासिक नगर निगम द्वारा शुरू किए गए ‘उन्नत नासिक अभियान’ (Advanced Nashik Campaign) के आधिकारिक लोगो (Logo) का अनावरण किया। यह अभियान शहर के बुनियादी ढांचे, स्वच्छता और आधुनिक विकास को गति देने के लिए तैयार किया गया है।
नाशिक महानगरपालिका अंतर्गत ‘उन्नत नाशिक अभियाना’च्या लोगोचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांच्या हस्ते अनावरण करण्यात आले.
यावेळी मंत्री गिरीष महाजन, नाशिकच्या महापौर हिमगौरी आहेर-आडके, प.पू. गुरुमाऊली अण्णासाहेब मोरे, होळकर घराण्याचे 16 वे वंशज युवराज यशवंतराव होळकर व इतर मान्यवर… pic.twitter.com/8u8p7O1vnp — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) April 25, 2026
इस दौरान नासिक की महापौर हिमगौरी आहेर-अडके भी उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अहिल्यादेवी होलकर का जीवन सेवा और सुशासन का प्रतीक है। उनकी 300वीं जयंती पर यह जल यात्रा समाज को जोड़ने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने का काम करेगी। यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि ‘उन्नत नासिक’ जैसे अभियानों के जरिए यह शहर के भविष्य की नई दिशा भी तय कर रहा है।
यह भी पढ़ें:- Shaktipeeth Expressway: किन-किन धार्मिक स्थलों को जोड़ेगा शक्तिपीठ महामार्ग? जानिए पूरी लिस्ट
इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नासिक पहुंचकर त्र्यंबकेश्वर मंदिर में भगवान त्र्यंबकेश्वर के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और महाराष्ट्र के सुख-समृद्धी के प्रार्थना की। इस अवसर पर उनके साथ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल, जल संसाधन मंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, गिरीश महाजन और कुंभमेला प्राधिकरण के आयुक्त शेखर सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और विधायक उपस्थित रहे।
