Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 29 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हंगामे के बीच बीएमसी ने दी सेवनहिल्स अस्पताल के पुनर्विकास को मंजूरी, कैप्री ग्लोबल करेगी 400 करोड़ का निवेश

Mumbai BMC Hospitals Redevelopment: बीएमसी सुधार समिति ने अंधेरी के सेवनहिल्स अस्पताल के पुनर्विकास की लीज कैप्री ग्लोबल को दी। 400 करोड़ के निवेश में से 300 बेड बीएमसी मरीजों के लिए रहेंगे।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 29, 2026 | 10:39 AM

मुंबई सेवनहिल्स अस्पताल (सोर्स सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

BMC SevenHills Hospital Redevelopment: मुंबई बीएमसी की सुधार समिति ने तीखे विरोध और हंगामे के बीच अंधेरी स्थित सेवनहिल्स अस्पताल के पुनर्विकास के लिए उसकी लीज कैप्री ग्लोबल को देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। बैठक के दौरान शिवसेना ( ठाकरे) और कांग्रेस के सदस्यों ने प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया, लेकिन सत्ता पक्ष के समर्थन से प्रस्ताव पारित हो गया।

बीएमसी अधिकारियों के अनुसार, वर्षों से बंद पड़े सेवन हिल्स अस्पताल को फिर से शुरू करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। अस्पताल लंबे समय से वित्तीय और कानूनी विवादों के कारण बंद पड़ा था, जिससे मुंबई के नागरिकों को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था।

400 करोड़ रुपये का होगा निवेश

बीएमसी अधिकारियों के अनुसार, वर्षों से बंद पड़े अस्पताल को फिर से शुरू करने और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। अस्पताल वित्तीय और कानूनी विवादों के कारण लंबे समय से बंद था। नई व्यवस्था के तहत कैप्री ग्लोबल अस्पताल के पुनर्विकास, संचालन और बुनियादी ढांचे के विकास पर करीब 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

सम्बंधित ख़बरें

शालार्थ ID घोटाले पर नासिक SIT की कार्रवाई: रैकेट का मुख्य आरोपी व रसूखदार संस्थान संचालक संजय गरुड़ गिरफ्तार

Drugs Seizure: ठाणे में 3.04 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, ऑटो से सप्लाई करने आया आरोपी गिरफ्तार

संभाजीनगर की तटबंदी से 15 मीटर तक हटेंगे अतिक्रमण, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए बनेगा पर्यटन कॉरिडोर

3 लाख देकर बन रहे थे ग्रेजुएट! पुणे यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री रैकेट, कर्मचारी पर गंभीर आरोप

विरोध के बीच भाड़े पर देने का प्रस्ताव मंजूर

प्रस्ताव के अनुसार, कंपनी बीएमसी को 223.45 करोड़ रुपये का भुगतान भी करेगी। अस्पताल परिसर में कुल 1,500 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध होगी, जिनमें से 300 बिस्तर बीएमसी के मरीजों के लिए आरक्षित रहेंगे।

इन बिस्तरों पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीजों को रियायती अथवा निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। विरोध के चलते समिति की बैठक में कुछ समय तक हंगामे की स्थिति भी बनी रही।

ये भी पढे़ं:- Drugs Seizure: ठाणे में 3.04 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, ऑटो से सप्लाई करने आया आरोपी गिरफ्तार

सुधार समिति अध्यक्ष संध्या दोषी ने बताया कि पिछले 25 वर्षों के दौरान विपक्ष ने मुंबईकरों को इस अस्पताल के लाभ से वंचित रखा। इस परियोजना में 400 करोड़ का निवेश होगा, जिसमें से 223 करोड़ 45 लाख बीएमसी को प्राप्त होंगे।

Sevenhills hospital andheri redevelopment capri global bmc approval

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 29, 2026 | 10:39 AM

Topics:  

  • BMC
  • BMC Hospitals
  • Maharashtra News
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.