Chagan Bhujbal ने राजनाथ सिंह को लिखा पत्र, कहा – नासिक रनवे जल्द करें शुरू
Nashik News: सिंहस्थ कुंभ 2026 से पहले नासिक एयरपोर्ट का नया रनवे शुरू करने की मांग मंत्री छगन भुजबल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की है, ताकि तीर्थयात्रियों और VVIP के आवागमन में आसानी हो सके।
- Written By: अपूर्वा नायक
नासिक एयरपोर्ट (सौ. सोशल मीडिया )
Nashik News In Hindi: आगामी सिंहस्थ कुंभ मेला 2026 में तीर्थयात्रियों और वीवीआईपी अतिथियों के सुगम परिवहन को सुनिश्चित करने के लिए राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल ने केंद्र सरकार से बड़ी मांग की है। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर नासिक हवाई अड्डे पर बन रहे 3,000 x 45 मीटर के नए रनवे को कुंभ से पहले ही नागरिक हवाई सेवाओं के लिए खोलने का आग्रह किया है।
भुजबल बताया कि आगामी कुंभ मेले में नासिक हवाई अड्डा तीर्थयात्रियों के परिवहन में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां के हवाई अड्डू ने 48 दिनों में 4,67,978 यात्रियों और 6,229 विमान आवागमन को संभाला था।
नासिक कुंभ मेला वर्षा ऋतु में होने के कारण यहां लगभग 50 मिलियन (5) करोड़) श्रद्धालु गोदावरी नदी के तट पर पवित्र स्नान के लिए एकत्र होते हैं। भीड़ के चरम समय में हवाई यातायात का उपयोग महत्वपूर्ण रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संजय शिरसाट का बड़ा दावा, महाराष्ट्र की सियासत में हलचल
Vasai Virar Water Connection: वसई-विरार में बिना OC घरों को मिलेगा पानी, मनपा का बड़ा फैसला
पुणे फिर शर्मसार: सगे नाना ने 9 साल की नातिन के साथ की दरिंदगी की कोशिश; पार्वती इलाके में भारी तनाव
Amravati Fake Soap Factory: अमरावती में नकली साबुन फैक्ट्री पर छापा, 71 लाख का माल जब्त; 4 आरोपी गिरफ्तार
ये भी पढ़ें :- Sambhajinagar में सनसनी: साले ने जीजा की हत्या कर दी, पत्नी पर भी हमला
493 करोड़ रुपये का टेंडर जारी
- नासिक हवाई अड्डा हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के स्वामित्व और संचालन में है। यह 722 एकड़ में फैला है और इसमें मौजूदा ग्राउंड लाइटिंग और विमान लैंडिंग सुविधाएं मौजूद हैं।
- नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने रात में उतरने (नाइट लैंडिंग) की अनुमति दे रखी है। नए रनवे के निर्माण के लिए 493।2 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया है।
- भुजबल ने पत्र में जोर देकर कहा कि नासिक हवाई अड्डा अपनी दोहरी उपयोगिता क्षमता, सैन्य ढांचे और विभिन्न हवाई यातायात संभालने की क्षमता के कारण राष्ट्रीय महत्व का है। उन्होंने आग्रह किया कि कुंभ मेले से पहले नए रनवे को नागरिक हवाई यातायात के लिए अनुमति देकर चालू किया जाए, जिससे नाशिक की हवाई कनेक्टिविटी में सुधार होगा और मेले के दौरान यात्रियों का परिवहन सुगम होगा।
- मंत्री भुजबल ने सरकारी समीक्षा प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने और कुंभ मेले से पहले रनवे चालू करने की आवश्यकता पर बल दिया है।
