Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पाझर झील में डूबी 70 एकड़ क्षेत्र की फसल, ओवर फ्लो ने बढ़ा दिया किसानों का सिरदर्द

  • By अमन दुबे
Updated On: Sep 21, 2022 | 05:40 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

मालेगांव : मालेगांव शहर और तहसील में हुई रही मूसलाधार वर्षा (Torrential Rain) के कारण पाझर झील (Pajhar Lake) का पानी ओवर फ्लो (Overflow) हो गया। इस वजह से तेज बहाव के कारण 70 एकड़ कृषि फसल (Agricultural Crops) पानी के नीचे चली गई हैं। देवारपाडे, शेंदुर्णी, साजवहाल गांवों में भी फसल को काफी तक नुकसान पहुंचा है। कपास, मक्का, अनार और प्याज जैसी फसलों सहित खेतों की उपजाऊ मिट्टी बह गई। बताया जा रहा इस प्राकृतिक आपदा के कारण 25 किसानों के करीब दो करोड़ रुपए के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। राजस्व विभाग की ओर से नुकसान का पंचनामा किया जा रहा है। जब पंचनामा कर लिया जाएगा, तब इस बात का पता लग पाएगा कि किस किसान को कितना नुकसान पहुंचा है। 

जिलाअधिकारी विजयानंद शर्मा ने जल संरक्षण अधिकारियों के साथ फसल के नुकसान का जायजा लिया। बीजेपी जिलाअध्यक्ष सुरेश निकम और साथियों ने नुकसान का जायजा लिया और किसानों का हौसला बढ़ाया। किसानों ने तत्काल मुआवजा देने की मांग की है। शर्मा ने उपमंडल जल संरक्षण अधिकारियों को बांध की मरम्मत के लिए तत्काल प्रस्ताव दाखिल करने के निर्देश दिए। साजवाहल गांव में तालाब की दीवार से पानी रिस रहा है, इसका निरीक्षण कर शाखा अभियंता युवराज अहिरे को उपाय करने के आदेश दिए गए हैं। तलाठी, कृषि सहायक और ग्राम सेवक उपस्थित थे, उन्हें तत्काल पंचनामा करने के निर्देश दिए गए। निरंतर बहाव के कारण पाझर झील पूरी तरह से भर गई है। पिछले दिनों हुए बड़े भूस्खलन से बांध टूट गया और पानी खेतों में चला गया, जिससे फसलें जलमग्न हो गई। 

सम्बंधित ख़बरें

प्राकृतिक खेती से कम लागत में बढ़ेगा उत्पादन: कुलपति डॉ. इंद्रमणि; किसानों को मिलेगा लाभ

किसान संकट पर प्रशासन सक्रिय, बारिश से फसलें तबाह; नासिक में किसानों के लोन रीस्ट्रक्चर के निर्देश

नासिक–निफाड़ में कड़ाके की ठंड, फसलों पर संकट, 4.5 डिग्री पर पहुंचा निफाड़ का पारा, किसान चिंतित

अरहर पर कीट प्रकोप से किसानों की बढ़ी चिंता, लागत में इज़ाफ़ा, कीटनाशक खरीदी पर अतिरिक्त खर्च

वर्षा के कारण कई जानवरों के मरने की खबर है 

इस कारण मनीष सूर्यवंशी, देवबा म्हस्के, भारत चिकन, सुधाकर सरोदे, रमा म्हस्के, भीकन गुधे, बालू म्हस्के, पिंटू सरोदे, संजय चिकने सहित 25 से 30 किसानों को भारी नुकसान हुआ। खेत में पानी भर जाने की वजह से कपास, अनार, मक्का, प्याज जैसी मुख्य फसलें प्रभावित हुई हैं। खेतों और कुओं में पानी घुसने से कुछ कुएं डूब गए। ज्यादा वर्षा के कारण नदी और तटबंध के किनारे की कृषि बह गई। वर्षा के कारण कई पशुओं की मौत होने की जानकारी भी मिली है। नांदगांव बुद्रुक में एक घर की दीवार ढहने की जानकारी मिली है। इसी तरह घाणेगांव में भी घर की दीवार गिरने की जानकारी मिली है। गनीमत रही कि इन दोनों हादसों में कोई हताहत नहीं हुआ।

Crops of 70 acres area submerged in pajhar lake overflow increased farmers headache

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 21, 2022 | 05:40 PM

Topics:  

  • agricultural crops

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.