Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्राकृतिक खेती से कम लागत में बढ़ेगा उत्पादन: कुलपति डॉ. इंद्रमणि; किसानों को मिलेगा लाभ

Sustainable Agriculture: परभणी कृषि विश्वविद्यालय में प्राकृतिक खेती का वैज्ञानिक मॉडल विकसित किया जा रहा है। कुलपति डॉ. इंद्रमणि ने इसे कम लागत व किसान हितैषी खेती पद्धति बताया।

  • By अंकिता पटेल
Updated On: Jan 05, 2026 | 03:32 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Natural Farming Model: छत्रपती संभाजीनगर परभणी स्थित वसंतराव नाईक मराठवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रा. डॉ. इंद्रमणि ने कहा कि महाराष्ट्र व गुजरात के राज्यपाल, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति व प्राकृतिक खेती के राष्ट्रीय मार्गदर्शक आचार्य देवव्रत की ओर से प्रतिपादित प्राकृतिक खेती मॉडल देशभर में अपनाया जा रहा है, राज्य के किसान प्रगतिशील होने से यहां प्राकृतिक खेती को अपनाना सरल होगा।

स्वेच्छा से अपनाने पर यह अधिक सहज बनती है व उत्पाद भी बढ़ता है। वैज्ञानिकों से आग्रह किया गया कि वे किसानों के साथ निरंतर संवाद रखें। पवित्र खेती मॉडल फार्म’ से अनुसंधान, प्रात्यक्षिक व प्रसार को गति मिलने की संभावना जताते हुए किसानों व वैज्ञानिकों से इसे अपनाने की अपील भी उन्होंने की।

परभणी स्थित वसंतराव नाईक मराठवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय में प्राकृतिक खेती का वैज्ञानिक व मॉडल विकसित किया जा रहा है। यह कम लागत, पर्यावरण-अनुकूल, किसान हितैषी व कृषि पद्धति के वैज्ञानिक प्रमाणीकरण, प्रात्यक्षिक व व्यापक प्रसार के लिए बेहद है।

इसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विवि के सिम्पोजियम हॉल में जैविक खेती परियोजना के अंतर्गत शिक्षक-अधिकारियों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण प्रा। इंद्रमणि की अध्यक्षता में हुआ।

मंच पर अनुसंधान निदेशक डॉ. खिजर बेग, शिक्षा निदेशक डॉ. भगवान आसेवार, मुख्य अन्वेषक डॉ.आनंद गोरे, प्रगतिशील किसान नरेश शिंदे व विश्वनाथ होलगे मौजूद थे।

कुल 164 फॉर्मों का किया जाएगा निर्माण

इसके अंतर्गत विवि स्तर पर 3 एकड़ क्षेत्र में ‘प्राकृतिक खेती-पवित्र खेती मॉडल फार्म’ विकसित किया जा रहा है। विवि के 14 अनुसंधान केंद्रों व 12 कृषि विज्ञान केंद्रों में हर स्थान पर 1-1 एकड़ में यह फार्म स्थापित किए गए हैं।

प्रत्येक अनुसंधान केंद्र एवं कृषि विज्ञान केंद्र से संबद्ध तीन किसानों के खेतों पर भी 1-1 एकड में प्रात्यक्षिक शुरू किए गए है। विवि के आंतरिक व संबद्ध कॉलेजों के जरिए 59 व मॉडल फार्म विकसित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर स्टेशन के विकास को हरी झंडी, मराठवाड़ा को बड़ी सौगात; लातूर को मिलेगा फायदा

कुल 164 फार्म स्थापित कर प्राकृतिक खेती के अनुसंधान प्रयोग संचालित होंगे। डॉ. पपिता गौरखेडे, डॉ. एमआर मोरे, डॉ. एसएस घुरगुडे, डॉ एजी लाड, डॉ. एमजी पाटील, डॉ .पीवी पडधण, डॉ डीडी टेकाले, अतुल पाटिल, डॉ. मीनाक्षी पाटील, डॉ. अविनाश राठौड़, डॉ. अनंत लाइ, डॉ. तेजस्विनी कच्छचे, डॉ. प्रीतम भूतड़ा व डॉ.श्रद्धा घुरगुड़े ने जानकारी दी।

Parbhani agricultural university natural farming model training

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 05, 2026 | 03:32 PM

Topics:  

  • agricultural crops
  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • Maharashtra
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

अजित पवार की दहाड़, पुणे से ‘कोयता गैंग’ का करेंगे सफाया, कानून-व्यवस्था को बनाया बड़ा चुनावी मुद्दा

2

सोलापुर MNS कार्यकर्ता हत्या कांड मामले में बड़ा एक्शन, तासवडे टोल प्लाजा पर चार आरोपी गिरफ्तार

3

TMC चुनाव: ठाणे में ‘नारियल’ vs ‘धनुष-बाण’, बागी नितिन लांडे ने शिवसेना प्रत्याशी को दी खुली चुनौती

4

मुंबई में दहशत: टाटा मेमोरियल अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, बम स्क्वॉड तैनात

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.