Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सिटीलिंक ने शहर में किया अपनी सेवा का विस्तार नए मार्ग पर शुरू हुई बस सेवा

  • Written By: दिपक.पांडे
Updated On: Sep 17, 2021 | 05:08 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नाशिक. आज की स्थिति में शहर (City) के जिस मार्ग पर सीएनजी (CNG) और डीजल बस (Diesel Bus) शुरू है, वहां पर नागरिकों (Citizen) का भरपूर प्रतिसाद मिल रहा है। शहर के अन्य क्षेत्र में भी बस सेवा शुरू करने की मांग हो रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए नाशिक महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (Nashik Mahanagar Transport Corporation Limited) अर्थात सिटीलिंक (CityLink) ने अपनी सेवा का विस्तार करने का निर्णय लिया है। अब शहर के कम भीड़भाड़ होने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर बस सेवा शुरू होने से नाशिकवासियों में आनंद का माहोल है।

मार्ग क्र.  253 में नाशिकरोड से म्हाडा मार्ग भाभानगर, सह्याद्री अस्पताल, मुंबई नाका, प्रकाश पेट्रोल पामब, गोविंद नगर, सिटी सेंटर मॉल, उंटवाडी, त्रिमूर्ती चौक, कामटवाड़ा, डीजीपीनगर 2 से आगे केवल पार्क आदि परिसर में बस सेवा शुरू हो गई है। सुबह 8. 45 बजे से शाम 6. 45 बजे तक बस हर एक घंटे में चल रही है। दूसरा मार्ग म्हाडा से नाशिकरोड मार्ग से केवल पार्क, डीजीपी 2, त्रिमूर्ती चौक, उंटवाडी, सिटी सेंटर मॉल, गोविंद नगर, प्रकाश पेट्रोल मुंबई नाका, सह्याद्री अस्पताल, भाभानगर है। मार्ग क्र.  265 पर नाशिकरोड से आडगाव मार्ग से द्वारका, कन्नमवार ब्रिज, पंचवटी कॉलेज, आडगांव नाका, जत्रा होटल इस मार्ग से बस शुरू है। सुबह 8 बजे से शाम 5.30 बजे तक बस चलेगी। दोपहर के बाद बस सेवा में अधा घंटा देरी होगी। वापसी के दौरान यह बस आडगाव से नाशिकरोड मार्ग से जत्रा होटल, आडगाव नाका, पंचवटी कॉलेज मार्ग से कन्नमवार ब्रीज, द्वारका तक बस चलेगी। यह बस सुबह 7 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगी। 

रिंगरोड में शुरू नहीं हो पाई बस सेवा

शहर के महत्वपूर्ण होने वाले रिंगरोड रासबिहारी से मेरी और अमृतधाम से तारवाला नगर मार्ग पर अभी तक बस सेवा शुरू नहीं की गई है।  साथ ही यहां का महानगरपालिका ने सर्वेक्षण भी नहीं किया है। दोनों मार्ग पर बस उपलब्ध न होने से रिक्षा वालों की दादागिरी बढ़ गई है। रिक्शा चालक अधिक पैसे ले रहे है।  इसलिए यहां के नागरिकों ने जल्द ही बस सेवा शुरू करने की मांग की है। 

सम्बंधित ख़बरें

Nashik Kumbh Mela 2027: श्रद्धालुओं की प्यास बुझाने के लिए मनपा का मेगा प्लान, प्रतिदिन 940 ML पानी की आपूर्ति

इम्तियाज जलील की रिश्तेदार है निदा खान! संजय शिरसाट के दावे से मची हलचल, जलील के गिरफ्तारी की मांग

43 दिनों तक कैसे फरार रही निदा खान और सुरक्षित ठिकाने की पुलिस को कैसे लगी भनक? पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट

Nashik: मोबाइल पर दिया तीन तलाक, बोला- आज से तुम हलाल नहीं हराम हो गई हो, पति पर मामला दर्ज

Citylink expands its service in the city bus service started on new route

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 17, 2021 | 05:08 PM

Topics:  

  • Nashik

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.