Nagpur News: डीन कार्यालय के सामने आंदोलन, मेडिकल वर्ग-4 भर्ती में भेदभाव का आरोप

Class 4 Recruitment Protest: नागपुर के शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय में वर्ग-4 भर्ती में भेदभाव के आरोप लगाते हुए बहुजन कर्मचारी संघ ने डीन कार्यालय के सामने आंदोलन किया गया।
Medical College
Class 4 Recruitment Protest:नागपुर के शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय (सोर्सः सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Nagpur Medical College Recruitment: शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय एवं अस्पताल में गट-ड (वर्ग-4) पदों के लिए की गई सरल सेवा पद भर्ती में कथित भेदभाव को दूर कर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति की मांग को लेकर राष्ट्रीय मूल निवासी बहुजन कर्मचारी संघ, आरोग्य विभाग कामगार-कर्मचारी शाखा की ओर से अधिष्ठाता (डीन) कार्यालय के सामने आंदोलन किया गया।

संगठन की ओर से बताया गया कि जनवरी 2024 में शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय एवं अस्पताल में सरल सेवा विभाग द्वारा गट-ड पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। विभाग ने तीन चरणों में दस्तावेजों की जांच की और उम्मीदवारों की पहली सूची 28 अक्टूबर को घोषित की। इसके बाद दो अन्य सूचियां भी जारी की गईं।

अधिष्ठाता से मुलाकात करने का प्रयास, इनकार

आरोप है कि पहली और तीसरी सूची में शामिल उम्मीदवारों को दस्तावेज जांच संबंधी सूचना दी गई, लेकिन 26 जुलाई को घोषित दूसरी सूची के उम्मीदवारों को बिना किसी पूर्व सूचना के अपात्र घोषित कर दिया गया। इन उम्मीदवारों को कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई, जबकि कथित रूप से कम योग्यता वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति दी गई। उम्मीदवारों ने इस संबंध में अधिष्ठाता से मुलाकात करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे मिलने से इनकार कर दिया गया।

अनियमितताओं से इनकार नहीं किया जा सकता

वहीं दस्तावेज जांच समिति के प्रमुख अनिल निमसरकर (करार पद्धति से नियुक्त) द्वारा भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। संगठन का आरोप है कि दूसरी सूची के उम्मीदवारों को पूर्व सूचना दिए बिना अपात्र ठहराकर संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 का उल्लंघन किया गया है। संगठन के अध्यक्ष प्रेमराज बोबड़े, महासचिव अविनाश शेंडे और विभागीय अध्यक्ष दिलीप खराबे ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं किया गया है और बड़े पैमाने पर अनियमितताओं से इनकार नहीं किया जा सकता।

Navbharat Live
navbharatlive.com