Nashik News: नासिक में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, शादी से लौटते वक्त हादसे का शिकार, 6 लोगों की मौत
Nashik Accident: नासिक में एक भयंकर सड़क दुर्घटना में हंसते-खेलते परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। नासिक में शादी से लौटते वक्त एक कार घर से जाकर टकरा गई। इस हादसे में एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
- Written By: प्रिया जैस
नासिक में सड़क दुर्घटना (कंसेप्ट फोटो)
नासिक: महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नासिक में हुए इस सड़क हादसे में एक हसंता-खेलता परिवार उजड़ गया और मातम पसर गया। नासिक में सड़ हादसे में 6 लोगों की जान चली गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दरअसल, नासिक में एक कार सड़क किनारे स्थित एक मकान से जा टकराई, जिससे कार सवार एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने बताया कि कलवान तालुका के कोल्हापुर फाटा में बुधवार रात करीब 10 बजे हुई इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों में दो नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘सताना के नामपुर का एक परिवार नासिक में एक रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। उसी दौरान कार के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे कार नासिक-कलवान रोड पर एक बंगले से जा टकराई।”
मृतकों की हुई पहचान
उन्होंने बताया कि एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके एक रिश्तेदार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में मौके पर ही जिन लोगों की मौत हो गई उनकी पहचान शैला वसंत भदान (62), उनकी बेटी माधवी मेटकर (32) और नातिन त्रिवेणी मेटकर (4), उनकी रिश्तेदार सरला भालचंद्र भदान (50), कार चालक खालिक महमूद पठान (50) के रूप में हुई।
सम्बंधित ख़बरें
Wardha News: वर्धा पुलिस का ‘दामिनी पथक’ महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए बना मजबूत सुरक्षा कवच
पालघर बाढ़ राहत में तेजी: 19 हजार से ज्यादा घरों के पंचनामे पूरे, पीड़ितों को मिलने लगी आर्थिक सहायता
रेलवे ट्रैक मरम्मत का असर, पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस समेत 2 ट्रेनें प्रभावित; यात्रियों से सहयोग की अपील
महाराष्ट्र में किसानों के लिए बड़ी राहत: 56 लाख किसानों का 48 हजार करोड़ का कर्ज होगा माफ, शेलार ने की घोषणा
मानसून सत्र का इंतजार, विशेष सत्र की मांग पर सुप्रिया सुले ने नहीं किए हस्ताक्षर, बताई वजह
अस्पताल पहुंचने के बाद हुई मौत
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुईं मेटकर के 12 वर्षीय बेटे की अस्पताल में भर्ती होने के बाद मौत हो गई और उनके रिश्तेदार भालचंद्र भदान (52) भी गंभीर रूप से घायल हो गए। कलवान थाने में मामला दर्ज कर लिया गया और मामले की जांच की जा रही है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
