अशोक खरात की सिट्टी पिट्टी गुम: पुलिस हिरासत में कम हुआ खाना, पत्नी का पता पूछने पर बोला- भगवान जाने
Ashok Kharat Crime News Update: अशोक खरात का अहंकार टूटा, SIT और ED की पूछताछ के बाद सहमे अहंकारी बाबा। पुलिस कोठरी में खाना पीना किया कम, घंटो बैठे रहते हैं चुपचाच।
- Written By: गोरक्ष पोफली
अशोक खरात ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Ashok Kharat Crime News: खुद को भगवान का अवतार बताकर सैकड़ो भक्तों को करोड़ो का चूना लगाने वाले ढोंगी बाबा अशोक खरात का अहंकार अब पुलिस की कोठरी में पूरी तरह टूट चुका है। जैसे जैसे जांच का शिकंजा कस रहा हैं, कभी पुलिस को ही धमकाने वाला यह भोंदू बाबा अब सलाखों के पीछे पूरी तरह सहम गया हैं।
जांच टीम के अनुसार, पुलिस की कोठरी में पहले दो तीन दिन अशाक खरात के तेवर काफी अलग थे। वह पुलिस अधिकारियों से कहता था, तुम लोग बहुत बड़ा अपराध कर कहे हो, तुम पर भगवान का कहर टूटेगा। इतना ही नहीं, वह जांच करने वाले अधिकारीयों का ही भविष्य बताने की कोशिश कर रहा था।
भाेंदू बाबा का खाना हुआ कम
लेकिन अब SIT और ED की गहन पूछताछ के बाद उसकी हवा निकल गई है। उसे अब यह पता चल चुका है कि अब वह आसानी से बाहर नहीं निकल पाएगा । अपने भविष्य को लेकर वह इतना डरा हुआ है कि उसने अब खाना पीना भी कम कर दिया हैं और घंटों चुपचाप बैठा रहता हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई के 3 मशहूर होटलों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, खाद्य लाइसेंस निलंबित, रसोई में मिली गंभीर गंदगी
एक मौका तो देकर देखिए! व्यावसायिक शिक्षा में छात्राओं का दबदबा, कई प्रोफेशनल कोर्सेज में लड़कों को पछाड़ा
रायगड के कशेड़ी घाट में भारी भूस्खलन, मुंबई-गोवा हाईवे पर थमी रफ्तार; मुंबई जाने वाली एक लेन बंद, देखें VIDEO
चेंबूर स्कूल बस हादसा: जांच रिपोर्ट पर भड़कीं महापौर, अधिकारियों को क्लीन चिट पर उठाए सवाल; SIT जांच की मांग
पत्नी फरार, बेटे के लिए तड़प
अशोक खरात की पत्नी कल्पना खरात अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। जब अधिकारियों ने उससे पत्नी के ठिकाने के बारे में पूछा, तो उसने पल्ला झाड़ते हुए कहा, “वह कहाँ है, यह तो अब भगवान ही जानें।” हालांकि, अपनी पत्नी के प्रति बेरुखी दिखाने वाला खरात अपने बेटे हर्षवर्धन के लिए काफी व्याकुल नजर आ रहा है। वह बार-बार पुलिस से गुहार लगा रहा है कि उसे एक बार अपने बेटे से फोन पर बात करने दी जाए।
यह भी पढ़ें: अशोक खरात मामले में प्रतिभा चाकणकर से पूछताछ, मामले में हो सकता है बड़ा खुलासा
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी की मांग
खरात को अब जनता के गुस्से का भी डर सताने लगा है। उसे डर है कि नासिक कोर्ट ले जाते समय लोग उस पर हमला कर सकते हैं। इसी डर की वजह से वह अधिकारियों से बार-बार विनंती कर रहा है कि उसकी अदालती सुनवाई फिजिकल न होकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के जरिए की जाए।
आज फिर कोर्ट में होगी पेशी
अशोक खरात की पुलिस हिरासत आज (13 अप्रैल) खत्म हो रही है, जिसके चलते उसे नाशिक कोर्ट में पेश किया जाएगा। SIT अब चौथे मामले में उसकी हिरासत की मांग करने की तैयारी में है। पुलिस अब तक हुई जांच का पूरा ब्योरा अदालत के सामने पेश करेगी। खबर है कि सुरक्षा कारणों से उसे ऑनलाइन माध्यम से ही कोर्ट में पेश किया जा सकता है।
