हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी खतरे में है! इस्लाम पार्टी के स्थापना दिवस पर मालेगांव में आसिफ शेख का बयान

Asif Shaikh Statement: महाराष्ट्र के मालेगांव में इस्लाम पार्टी के स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक और जनसभा आयोजित की गई। उन्होंने कहा, “हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी खतरे में है।”
asif shaikh hindu not in danger bjp in danger statement
आसिफ शेख बयान(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • इस्लाम पार्टी प्रमुख ने कहा, “हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी खतरे में है।”

  • उन्होंने महाराष्ट्र में सकल हिंदू समाज के नाम पर आयोजित होने वाले मोर्चों और उनके राजनीतिक उद्देश्य पर टिप्पणी की।

  • आसिफ शेख ने महाराष्ट्र और केंद्र में भाजपा की सरकारों का उल्लेख करते हुए हिंदुओं के खतरे में होने के दावों पर सवाल उठाया।

Malegaon Islam Party: इस्लाम पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में बिहार, गुजरात, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से पार्टी के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर एक जनसभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें इस्लाम पार्टी के प्रमुख आसिफ शेख ने अपने संबोधन में महाराष्ट्र में सकल हिंदू समाज के नाम पर आयोजित होने वाले आक्रोश मोर्चों और भारतीय जनता पार्टी की राजनीति पर तीखी टिप्पणी की।

आसिफ शेख ने कहा कि महाराष्ट्र में जगह-जगह सकल हिंदू समाज के जन आक्रोश मोर्चे निकाले जा रहे हैं। कभी अहमदनगर, कभी नासिक, कभी मालेगांव तो कभी मुंबई में ऐसे मोर्चों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि इन मोर्चों के माध्यम से हिंदुओं के खतरे में होने की बात कही जाती है, जबकि महाराष्ट्र और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है।

asif shaikh hindu not in danger bjp in danger statement
नासिक-त्र्यंबकेश्वर सिंहस्थ की तैयारियां तेज, 31 अक्टूबर को धर्म ध्वजारोहण; अखाड़ों में पहुंचने लगे संत

राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक और जनसभा का आयोजन

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, “जब भाजपा की सरकार है और हिंदू राष्ट्र बनाने की बात की जाती है, तो फिर हिंदुओं के खतरे में होने का दावा क्यों किया जा रहा है? वास्तव में हिंदू खतरे में नहीं, बल्कि भाजपा खतरे में है। अपनी राजनीति के लिए हिंदुओं का सहारा लिया जा रहा है।”

आसिफ शेख ने सकल हिंदू समाज के नाम पर मोर्चे निकालने वालों को निशाना बनाते हुए कहा कि इस नाम पर अपनी राजनीतिक दुकान चलाने वालों को अब इसे बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुसलमानों ने कभी यह नहीं कहा कि वे खतरे में हैं। उन्होंने इसका श्रेय मुसलमानों के मजबूत ईमान को देते हुए कहा कि मुसलमान केवल अल्लाह से डरता है, किसी व्यक्ति या संगठन से नहीं।

asif shaikh hindu not in danger bjp in danger statement
नागपुर में 27 नवंबर से एग्रोविजन, विदर्भ को सूखामुक्त बनाने दलगत राजनीति से उठें ऊपर; नितिन गडकरी का आह्वान

मुसलमानों को डराने की कोशिश बंद कर दीजिए: आसिफ शेख

अपने भाषण में उन्होंने कहा, “मुसलमानों को डराने की कोशिश बंद कर दीजिए। अभी मियां भाई सड़कों पर उतरे भी नहीं हैं और आप केवल कॉकरोच से लड़ रहे हैं। हमें अभी इस लड़ाई में नहीं आना है, लेकिन हमें डराने की कोशिश भी मत कीजिए।”आसिफ शेख ने आगे कहा कि इस्लाम पार्टी भारतीय संविधान और कानून में विश्वास रखती है।

उन्होंने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी संविधान की रक्षा करने और देश की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संविधान में विश्वास, कानून का सम्मान और देश की रक्षा करना ही इस्लाम पार्टी की विचारधारा और नीति है।

Navbharat Live
navbharatlive.com