Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अशोक खरात के कथित कारनामों पर बनेगी मराठी फिल्म, दीपाली सय्यद निभाएंगी अहम भूमिका

Ashok Kharat Money Laundering: ढोंगी अशोक खरात को PMPL कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. ईडी ने उस पर 47 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: May 28, 2026 | 08:09 AM

अशोक खरात (सोर्स: डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ashok Kharat Money Laundering Case: नासिक के ढोंगी अशोक खरात को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गठित विशेष अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने खरात की रिमांड बढ़ाने की मांग नहीं की, जिसके बाद अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

ईडी ने अदालत में दावा किया कि अशोक खरात पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा था और लगातार गोलमोल जवाब दे रहा था। हालांकि, एजेंसी ने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल उसकी आगे की हिरासत की जरूरत नहीं है।

साथ ही भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर दोबारा रिमांड मांगने का अधिकार सुरक्षित रखने की बात कही। ईडी के अनुसार, अशोक खरात ने खुद को चमत्कारी शक्तियों वाला बताकर लोगों से कथित रूप से उगाही की। जांच एजेंसी का आरोप है कि उसने अवैध तरीके से हासिल किए गए 47 करोड़ रुपये से अधिक की रकम को 60 बैंक खातों के माध्यम से इधर-उधर ट्रांसफर किया।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक विधान परिषद सीट पर महायुति में घमासान; सुनेत्रा पवार की एंट्री की चर्चा से अजीत गुट ने भी ठोका दावा

AI के कारण व्हाइट-कॉलर कर्मचारियों पर मंडरा रहा खतरा, 2030 तक 18 मिलियन नौकरियां होगी प्रभावित

Yavatmal: कत्ल के लिए तेलंगाना ले जाए जा रहे 28 गोवंशीय पशु मुक्त; पिकअप वाहन सहित 9.40 लाख का माल जब्त

ईस्ट इंडिया कंपनी से तुलना कर निवेशक ने भारतीय अमीरों को घेरा, स्टार्टअप फंडिंग पर उठाए सवाल

एजेंसी ने अदालत को बताया कि खरात ने बेनामी और अन्य लोगों के नाम पर खाते खुलवाकर आर्थिक अपराध का पूरा नेटवर्क तैयार किया था। राहाता स्थित “समता नागरी सहकारी पतसंस्था” में कुछ भक्तों की जानकारी और अनुमति के बिना उनके दस्तावेजों का इस्तेमाल कर गुप्त रूप से 60 बैंक खाते खोले गए थे। इनमें से 43 खाते मई 2021 में एक ही दिन में खोले गए थे।

SIT कर रही धोखाधड़ी के मामलों की जांच

ईडी के मुताबिक, वर्ष 2021 से 2026 के बीच इन खातों के जरिए 47.74 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का संदिग्ध लेन-देन किया गया। वहीं, नासिक और अहिल्यानगर जिलों में अशोक खरात के खिलाफ दर्ज यौन शोषण और आर्थिक धोखाधड़ी के 12 मामलों की जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा की जा रही है।

ये भी पढ़ें :-

ढोंगी खरात की ‘लीला’ अब बड़े पर्दे पर

  • पूरे महाराष्ट्र में सनसनी मचाने वाले कथित ढोंगी अशोक खरात और उसके कारनामों पर अब एक मराठी फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म में सताधारी शिवसेना की पदाधिकारी और अभिनेत्री दीपाली सय्यद अहम भूमिका में नजर आएंगी।
  • इसी वजह से यह चचर्चा भी तेज हो गई है कि क्या वह राकांपा की नेता और इस मामले में चर्चित नाम रही रुपाली चाकणकर का किरदार निभाने वाली है।
  • अशोक खरात पर कई महिलाओं के यौन शोषण और आर्थिक ठगी के आरोप लगे हैं। इस मामले में महिलाओं के साथ उसके कई कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इस प्रकरण में नाम सामने आने के बाद रुपाली चाकणकर को पहले राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद और बाद में राकां की महिला प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
  • इसी पृष्ठभूमि पर अब अशोक खरात के कथित कारनामों पर आधारित मराठी फिल्म बनने जा रही है। इसकी जानकारी खुद दीपाली सय्यद ने दी। दीपाली सय्यद ने कहा कि बिग बॉस से बाहर आने के बाद उन्हें अशोक खरात मामले की जानकारी मिली। उन्होंने कहा कि एक ऐसा बाबा सामने आया जिसने पूरे राज्य में खलबली मचा दी। इस मामले पर जल्द ही एक फिल्म आने वाली है। यह फिल्म मैं नहीं बना रही हूं, इसके निर्माता अलग है। लेकिन एक कलाकार के तौर पर मैं इसमें नजर आऊंगी।

Ashok kharat money laundering case marathi film update

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2026 | 08:09 AM

Topics:  

  • Ashok Kharat
  • Maharashtra News
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.