Ashok Kharat Fraud Case का बड़ा खुलासा, अपने ही CA को माता-पिता की मौत का डर दिखाकर ठगे 8.76 करोड़
नासिक में ढोंगी तांत्रिक Ashok Kharat Fraud Case में बड़ा खुलासा हुआ है। उसने एक सीए को माता-पिता की मौत का डर दिखाकर करोड़ों की ठगी की। पुलिस अब उसके आर्थिक नेटवर्क की जांच में जुटी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
अशोक खरात ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Ashok Kharat Fraud Case CA Cheated: कई महिलाओं का यौन शोषण व आर्थिक धोखाधड़ी में फंसे डोंगी तांत्रिक अशोक खरात का सिर्फ एक ही धर्म था।
वह पैसे के लिए अपने व परायों को भी नहीं छोड़ता था। खरात के खिलाफ जांच में खुलासा हुआ है कि उसने अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट को भी उनके माता-पिता की मृत्यु का भय दिखा कर करोड़ों रुपयों की ठगी की।
शिकायतकर्ता सीए ललित पोफले ने बताया है कि खरात ने ‘अवतार पूजा’ और विशेष अनुष्ठानों के जरिए उनके माता-पिता की उम्र बढ़ाने और मृत्यु टालने का दावा किया। इसी झांसे के सहारे खरात ने पोफले से अलग-अलग किश्तों में करीब 8 करोड़ 76 लाख रुपये की वसूली की।
सम्बंधित ख़बरें
मकई के छिलकों पर कूदकर प्रैक्टिस कर कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता सिल्वर, जानें कौन है नासिक के सर्वेश कुशारे
शालार्थ ID घोटाले पर नासिक SIT की कार्रवाई: रैकेट का मुख्य आरोपी व रसूखदार संस्थान संचालक संजय गरुड़ गिरफ्तार
महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने नासिक सिंहस्थ कुंभ की तैयारियों की समीक्षा, AI तकनीक पर दिया जोर
नासिक कुंभ के लिए 22,425 करोड़ का मेगा प्लान तैयार! जानिए केंद्र सरकार की मदद को लेकर क्यों उठ रहे हैं सवाल?
CA ने की पुलिस में दर्ज की शिकायत
पोफले को खरात का बेहद करीबी माना जाता है, लेकिन अब इस ढोंगी तांत्रिक की पोल खुल जाने के बाद उन्होंने भी नासिक के सरकारवाड़ा पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। पोफले ने इससे पहले खरात के काले कारनामों की जांच कर रही एसआईटी को लिखित शिकायत दी थी, जिसकी जांच के बाद औपचारिक रूप से एफआईआर दर्ज की गई।
पुलिस पूछताछ में पहले भी पोफले से कई अहम जानकारियां सामने आई थीं। अब नए मामले के बाद आशंका जताई जा रही है कि अशोक खरात के कथित आर्थिक नेटवर्क और लेन-देन से जुड़े बड़े राज खुल सकते हैं। पुलिस इस पूरे ट्रस्ट और वित्तीय गतिविधियों की गहन जांच कर रही है। खरात के खिलाफ अब तक यौन शोषण के 8 और आर्थिक ठगी के 9 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। आरोप है कि वह धर्म और अध्यात्म के नाम पर लोगों को भ्रमित कर उनसे पैसे ऐंठता था।
ये भी पढ़ें :- फडणवीस-उद्धव ‘सीक्रेट मीटिंग’ पर बवाल, सीएम बोले- छुपकर मिलने की जरूरत नहीं
पूछताछ से बचने बना गजनी
- मिली जानकारी के मुताबिक बहुरूपिया खरात पुलिस पूछताछ से बचने के लिए गजनी’ बनने का भी नाटक कर रहा है।
- सूत्रों के मुताबिक वह कई सवालों को यह कह कर टालने की कोशिश कर रहा है कि उसे इस बारे में ठीक से याद नहीं है। इससे पहले उसने पूछताछ के दौरान छाती में दर्द की शिकायत भी की थी।
- ऐसी रिपोर्ट है कि खरात अपने खराब स्वास्थ्य का बहाना बना कर अस्पताल में भर्ती होना चाहता है लेकिन एसआईटी लगातार उससे कड़ी पूछताछ कर रही है। फिलहाल वह 26 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में है।
