Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अशोक खरात की 100 से ज्यादा बेनामी संपत्तियां! SIT ने ED को सौंपे दस्तावेज, ढोंगी बाबा पर अब चलेगा हंटर

Ashok Kharat News ED Investigation Nashik: SIT ने खरात की 100 संपत्तियों के दस्तावेज ED को सौंपे। मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज, जल्द हो सकती है सभी ठिकानों पर छापेमारी।

  • Written By: अनिल सिंह
Updated On: Apr 08, 2026 | 10:37 AM

Ashok Kharat ED Investigation Nashik (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ashok Kharat News: खुद को ‘कैप्टन’ और ‘गॉडमैन’ बताने वाले अशोक खरात के खिलाफ कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। नासिक पुलिस की विशेष जांच दल (SIT) ने अब इस मामले की कमान प्रवर्तन निदेशालय (ED) के साथ साझा कर दी है। मंगलवार (7 अप्रैल 2026) को SIT ने अशोक खरात के वित्तीय साम्राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज ED को सौंप दिए हैं। इन दस्तावेजों में 100 से अधिक अचल संपत्तियां, जिनमें बेशकीमती जमीनें और लग्जरी फ्लैट शामिल हैं, का पूरा ब्योरा दिया गया है।

ED ने इन दस्तावेजों और नासिक में दर्ज कई FIR के आधार पर खरात के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग (PMLA) का मामला दर्ज कर लिया है। जांच एजेंसियों को अंदेशा है कि खरात ने महिलाओं के शोषण और धोखाधड़ी से कमाए गए काले धन को रियल एस्टेट और बेनामी बैंक खातों में निवेश किया है।

130 बैंक खाते और अवैध लेन-देन

SIT की जांच में खरात के नाम या उसके करीबियों के नाम पर खुले 130 से अधिक बैंक खातों की जानकारी मिली है। इन खातों के माध्यम से लगभग 60 करोड़ रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेन-देन का पता चला है। SIT प्रमुख तेजस्वी सातपुते ने पुष्टि की है कि ED ने मामले का संज्ञान लिया है और मांगी गई सभी जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। अब ED इन बैंक रिकॉर्ड्स और विदेशों से जुड़े संभावित लेन-देन की बारीकी से जांच कर रही है ताकि धन के स्रोत (Source of Funds) का पता लगाया जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर की जाबाज ईश्वरी ने रच दिया इतिहास, पाल्क स्ट्रेट पार करने वाली दुनिया की बनीं पहली नेत्रहीन तैराक

कुंभ तैयारियों पर सवाल, नासिक में पर्यावरण की जीत; वृक्ष कटाई पर 28 अप्रैल तक रोक

MP-MLAs पर केस का अंबार! हत्या-बलात्कार समेत 400 से ज्यादा मामले पेंडिंग, क्राइम रेट में मुंबई सबसे आगे

नागपुर में 8 अप्रैल को बिजली कट, जानें आपके इलाके में कब रहेगी लाइट बंद, चेक करें पूरा शेड्यूल

ये भी पढ़ें- MP-MLAs पर केस का अंबार! हत्या-बलात्कार समेत 400 से ज्यादा मामले पेंडिंग, क्राइम रेट में मुंबई सबसे आगे

जल्द हो सकती है छापेमारी

सूत्रों के अनुसार, ED की टीमें नासिक, मुंबई और पुणे में खरात से जुड़े ठिकानों पर किसी भी वक्त बड़ी छापेमारी कर सकती हैं। पुलिस ने खरात के आवास और कार्यालय से पहले ही सैकड़ों आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य फर्जी पहचान पत्र जब्त किए हैं। जांच का एक बड़ा हिस्सा CDR (Call Detail Records) पर भी आधारित है, जिससे यह पता लगाया जा रहा है कि खरात के वित्तीय सिंडिकेट में कौन-कौन से प्रभावशाली लोग शामिल थे।

बलात्कार और काला जादू जैसे गंभीर केस

अशोक खरात पर केवल आर्थिक अपराध ही नहीं, बल्कि बलात्कार, काला जादू (अघोरी प्रथा) और जबरन वसूली जैसे 10 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। वह अपनी कथित आध्यात्मिक छवि का इस्तेमाल महिलाओं के शारीरिक शोषण और लोगों को आर्थिक रूप से ठगने के लिए करता था। कल, 8 अप्रैल को खरात की पुलिस कस्टडी खत्म हो रही है, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। SIT और ED की यह संयुक्त कार्रवाई खरात के ‘काले साम्राज्य’ को पूरी तरह ध्वस्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Ashok kharat ed investigation sit documents submission money laundering 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 08, 2026 | 10:37 AM

Topics:  

  • Ashok Kharat
  • ED
  • Maharashtra
  • Nashik
  • Nashik News
  • SIT Investigation

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.