Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘महिलाओं के साथ जो किया वो अनुष्ठान का हिस्सा’, अशोक खरात का SIT के सामने अजीबोगरीब दावा, कहा- मैंने जिनका…

Ashok Kharat Case: यौन शोषण के आरोपी ढोंगी बाबा 'कैप्टन' अशोक खरात ने SIT पूछताछ में खुद को निर्दोष बताया है। पूछताछा के दौरान खुद को बचाने के लिए खरात अजीबोगरीब दावे भी कर रहा है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Mar 27, 2026 | 02:01 PM

पुलिस कस्टडी में अशोक खरात (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ashok Kharat Statement During SIT Interrogation: नासिक के भाेंदूबाबा अशोक खरात के काले साम्राज्य की परतें अब एक-एक कर खुलने लगी हैं। अंधविश्वास की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण करने के आरोपी खरात को कोर्ट ने 29 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। फिलहाल, स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) उससे कड़ी पूछताछ कर रही है, जिसमें हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।

मोबाइल जब्त, शिवानिका के खातों पर शिकंजा

मामले की गंभीरता को देखते हुए SIT ने खरात का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। साइबर विशेषज्ञों की मदद से फोन का डेटा रिकवर किया जा रहा है। जांच टीम को उम्मीद है कि इस डिवाइस में कई पीड़ित महिलाओं के वीडियो, चैट्स और अन्य डिजिटल सबूत मिल सकते हैं, जो खरात को सलाखों के पीछे भेजने के लिए पर्याप्त होंगे।

इतना ही नहीं, खरात के ‘शिवानिका’ संगठन से जुड़े सभी बैंक खातों को सील कर दिया गया है। SIT अब उसकी संपत्तियों का कच्चा चिट्ठा खंगाल रही है। पंजीकरण विभाग को राज्य भर में खरात और उसके परिवार के नाम दर्ज जमीन, मकान और व्यावसायिक संपत्तियों की तलाश करने के निर्देश दिए गए हैं। अंदेशा है कि ढोंग के इस धंधे से उसने करोड़ों की बेनामी संपत्ति खड़ी की है।

सम्बंधित ख़बरें

मराठवाड़ा में गन्ना पेराई सत्र लगभग खत्म, मिलों में काम धीमा; 2.17 करोड़ टन चीनी उत्पादन

बॉयफ्रेंड से सहेली की तारीफ सुनकर गुस्से से लाल हुई प्रेमिका, सहेली का बाल काटकर किया बदला

सख्त अभियान का असर: संभाजीनगर मनपा की रिकॉर्ड वसूली, पहली बार 221 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार

धुले में सोना खरीदना पड़ा महंगा, सस्ते सोने का लालच, 5 लाख की ठगी: असली दिखाया, पीतल थमाकर फरार

खरात की अजीब दलीलें, कहा- अंतरात्मा ने दिया धोखा

SIT की पूछताछ के दौरान अशोक खरात ने खुद को बचाने के लिए बेहद अजीबोगरीब दावे किए हैं। सूत्रों के अनुसार, उसने जांच अधिकारियों से कहा कि “मेरी अंतरात्मा ने मुझे धोखा दिया है; मैं जिनका भला करना चाहता था, आज वही मेरे खिलाफ खड़े हैं।” महिलाओं के साथ किए गए कृत्य पर बेशर्मी से सफाई देते हुए उसने दावा किया कि वे सब “एक विशेष अनुष्ठान का हिस्सा” थे। उसने जबरदस्ती के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उसने किसी के साथ कोई जो-जबरदस्ती नहीं की। हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस कस्टडी में होने के बावजूद खरात लगातार मंत्रों का जाप कर रहा है।

हथियार लाइसेंस और कारतूसों का रहस्य

जांच में एक और बड़ा मोड़ तब आया जब खरात के पास से एक लाइसेंसी हथियार बरामद हुआ। रिकॉर्ड्स के मुताबिक, यह लाइसेंस नासिक जिला प्रशासन द्वारा 15 अक्टूबर 2012 को जारी किया गया था और हाल ही में 1 जनवरी 2024 को इसे रिन्यू भी कराया गया था। खरात के फार्महाउस से 21 कारतूस मिले हैं, जिनमें से 5 कारतूसों का इस्तेमाल किया जा चुका था। अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ये गोलियां कहां और किस पर चलाई गईं? फिलहाल प्रशासन ने उसका हथियार लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:- ‘फडणवीस और दाभोलकर की तुलना असंभव’, सुप्रिया सुले के बयान पर भड़के हर्षवर्धन सपकाल, MVA में मचेगा घमासान

पीड़ितों के न्याय की उम्मीद

नासिक के सरकारवाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज इस मामले ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। SIT अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इस घिनौने खेल में खरात के साथ और कौन-कौन शामिल था। अगले 2-3 दिनों में जांच की रफ्तार और तेज होने की संभावना है, जिससे कई रसूखदार नाम भी घेरे में आ सकते हैं।

Ashok kharat claim sit interrogation what was done to the women was part of a ritual

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 27, 2026 | 02:01 PM

Topics:  

  • Ashok Kharat
  • Maharashtra News
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.