Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ashok Kharat Case में बड़ा वित्तीय एंगल, जमीन खरीद और बिल्डरों से कनेक्शन की जांच तेज

नासिक सेक्स स्कैंडल में Ashok Kharat Case से जुड़े 17 करोड़ रुपये के बैंक लेन-देन का खुलासा हुआ है। एसआईटी अब बिल्डरों और आर्थिक साझेदारों की भूमिका की जांच कर रही है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Apr 17, 2026 | 07:07 AM

अशोक खरात (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ashok Kharat Case Bank Transaction SIT Probe: नासिक सेक्स स्कैंडल मामले में गिरफ्तार अशोक खरात से जुड़े केस में अब नए और चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं।

महिलाओं के शोषण, अंधविश्वास के नाम पर ठगी और आर्थिक अनियमितताओं जैसे गंभीर आरोपों में घिरे अशोक खरात ने कई व्यापारियों और आम नागरिकों को भी ठगी का शिकार बनाया, यह जांच में स्पष्ट हुआ है।

Ashok Kharat Case में मिले अहम सुराग

अब इस मामले में राष्ट्रीयकृत बैंक खातों के माध्यम से बड़े वित्तीय लेन-देन का सुराग मिलने से जांच का दायरा और बढ़ गया है। जांच में सामने आया है कि अशोक खरात ने विभिन्न स्थानों पर बड़े पैमाने पर जमीन खरीदी थी।

सम्बंधित ख़बरें

बापू की कुटी में महामहिम: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सेवाग्राम में सूत कातकर दिया आत्मनिर्भरता का संदेश!

Maharashtra MLC Election 2026: उद्धव ठाकरे समेत 9 एमएलसी का कार्यकाल खत्म, महायुति बनाम महाविकास में मुकाबला

विकसित भारत का सपना, युवाओं का संकल्प: राष्ट्रपति मुर्मू ने वर्धा दीक्षांत समारोह में फूंकी नई ऊर्जा

Ashok Kharat Case में बड़ा खुलासा, तांत्रिक खरात को मिला था राजनीतिक संरक्षण

इसमें शिरडी क्षेत्र में लगभग 11 से 12 एकड़ जमीन शामिल होने की जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। इनमें से हाल ही में खरीदी गई करीब 4 एकड़ जमीन के लेन-देन में राष्ट्रीयकृत बैंक खातों के उपयोग का संदेह जताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ये खाते कल्पना खरात के नाम पर बताए जा रहे हैं। जांच में इन खातों से लगभग 17 करोड़ रुपये के लेन-देन की प्रारंभिक जानकारी पुलिस को मिली है।

बिल्डर, साझेदार SIT के रडार पर

इसके चलते उसके आर्थिक लेन-देन में शामिल साझेदार भी अब एसआईटी के रडार पर आ गए हैं। इस बीच नासिक और अहिल्यानगर जिलों के डेवलपर्स और बिल्डरों से भी एसआईटी पूछताछ करने वाली है। जांच एजेंसियों को शक है कि Ashok Kharat Case के आर्थिक लेन-देन में कई बड़े बिल्डर शामिल है। खरात अपने भक्तों से आस्था के नाम पर लाखों रुपये वसूलता था। एसआईटी टीम अब उसके आर्थिक लेन-देन और संपत्तियों में शामिल साझेदारों की जानकारी जुटा रही है।

ये भी पढ़ें :- Maharashtra MLC Election 2026: उद्धव ठाकरे समेत 9 एमएलसी का कार्यकाल खत्म, महायुति बनाम महाविकास में मुकाबला

कल्पना खरात के नाम पर बैंक खाते

जांच में यह भी सामने आया है कि श्रद्धालुओं का फायदा उठाकर अशोक खरात ने कई जगह जमीन खरीदी है। इनमें शिरडी में भी कुछ एकड़ जमीन शामिल है। कुल मिलाकर उसकी करीब 11 से 12 एकड़ जमीन होने जानकारी सामने आई है। हाल ही में खरीदी गई 4 एकड़ जमीन के लिए नेशनलाइज बैंक खाते का इस्तेमाल किए जाने का आरोप है। यह बैंक खाते कल्पना खरात के नाम पर बताए जा रहे हैं। इन खातों के जरिए करीब 17 करोड़ रुपये के लेन-देन की प्राथमिक जानकारी सामने आई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है और आने वाले समय में और भी महत्त्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

Ashok kharat case 17 crore bank transactions sit probe

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 17, 2026 | 07:07 AM

Topics:  

  • Ashok Kharat
  • Maharashtra
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.