Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जिले के 40 अधिकारियों ने उठाई कोरोना से अनाथ हुए बालकों की जिम्मेदारी

  • Written By: दिपक.पांडे
Updated On: Feb 23, 2022 | 06:10 AM

Follow Us
Close
Follow Us:

नाशिक : माता (Mother) और पिता (Father) का निधन (Death) होने के बाद अनाथ (Orphan) हुए तीन भाईयों (Brothers) को मालेगांव (Malegaon) की अपर जिलाधिकारी (Additional District Magistrate) मायादेवी पाटोले (Mayadevi Patole) ने गोद (Adopted) लिया है। इसके अलावा चांदवड़ के उपविभागीय अधिकारी चंद्रशेखर देशमुख ने भी कोरोना के कारण माता और पिता गवाने वाले तीन भाईयों की जिम्मेदारी उठाई है।

सरकारी अधिकारियों की प्रतिमा हमेशा नागरिकों को प्रताड़ित करने वालों के रूप में दिखाई जाती है, लेकिन कुछ अधिकारी संवेदनशील भी होते है। कोरोना के कारण कई लोगों का जीवन उद्ध्वस्त हुआ है। जिले में साढ़े आठ हजार से अधिक मृत्यु हुए है। पुत्र, कन्या, किसी की बहन, भाई, माता और पिता हमेशा के लिए दूर हुए, लेकिन जिले के 56 बालक ऐसे है, जिन्होंने माता और पिता गंवाए है। परिणामस्वरूप वह अनाथ हुए है। जिनका भरणपोषण उनके परिजन कर रहे है, लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर है। इसलिए सरकारी मदद दूत योजना के माध्यम से राजस्व विभाग के 40 अधिकारियों ने संबंधित बालकों की जिम्मेदारी उठाने का निर्णय किया है। संबंधित बालकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ उनकी अन्य समस्याओं का निराकरण करने की जिम्मेदारी का वहन संबंधित अधिकारी करेंगे। पाटोले ने चांदवड़ तहसील के तीन अनाथ भाइयों की जिम्मेदारी उठाई है, जो वर्तमान में उनके जीजा के पास है।

जिसमें दो भाई और एक बहन शामिल है। जबकि, देशमुख ने तहसील के वडनेर भैरव स्थित तीन भाईयों की जिम्मेदारी स्वीकारी है। इसमें दो बहनें और एक भाई है, जो इन दिनों उनके नाना के पास है। दो बच्चों का स्वीकार करने वाले अधिकारियों में जिलाधिकारी सूरज मांढरे, अपर जिलाधिकारी दत्तप्रसाद नडे, निवासी उपजिलाधिकारी भागवत डोईफोडे, भूसंपादन उपजिलाधिकारी वासंती माली, जिला आपूर्ति अधिकारी अरविंद नरसीकर, उपजिलाधिकारी नीलेश श्रींगी, दिंडोरी की उपविभागीय अधिकारी, संदीप आहेर, सिन्नर के उपविभागीय अधिकारी तेजस चव्हाण, निफाड़ की उपविभागीय अधिकारी अर्चना पठारे, मालेगांव के उपविभागीय अधिकारी विजयानंद शर्मा, इगतपुरी के तहसीलदार परमेश्वर कासुले आदि शामिल है। एक बालक की जिम्मेदारी उठाने वाले अधिकारियों में उपजिलाधिकारी नितीन मुंडावरे, नितीन गावंडे, ज्योती कावरे, गणेश मिसाल, भीमराज दराडे, स्वाती थविल, बबन काकडे, विकास मीना, तहसीलदार दीपक गिरासे, जितेंद्र इंगले, प्रमोद हिले, पंकज पवार, अर्चना खेतमालीस, चंद्रकांत राजपूत, सिद्धार्थ मोरे, सचिन मुलीक, शरद घोरपडे, विजय सूर्यवंशी, संदीप भोसले, राहुल कोताडे, प्रदीप पाटिल, राजश्री अहिरराव, राजेंद्र नजन, प्रशांत पाटील, दौंडे, पल्लवी जगताप आदि शामिल है।

सम्बंधित ख़बरें

अमेरिकी सैनिक द्वारा गोद ली गई ईरानी महिला को 52 साल बाद निर्वासन का खतरा, ट्रंप की नीतियों से बढ़ा डर

मालेगांव मनपा का प्रस्ताव ‘अवैधानिक’, जन्म प्रमाणपत्र बहाली प्रस्ताव पर भाजपा की कड़ी चेतावनी

मालेगांव में टीपू सुल्तान की तस्वीर पर सियासी संग्राम, अबू आजमी ने संविधान का हवाला देकर कही बड़ी बात

Nashik: ‘फिर लगाएंगे टीपू सुल्तान की तस्वीर’, मालेगांव उपमहापौर शान-ए-हिंद के बयान पर मचा हड़कंप

40 officers of the district took up the responsibility of children orphaned by corona

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 23, 2022 | 06:10 AM

Topics:  

  • Adopted
  • Malegaon

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.