Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक में सड़क हादसा: टैंकर की टक्कर से युवक की मौत, नागरिकों का उग्र प्रदर्शन, ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल

Nashik Road Accident: नासिक के कुसुंबा रोड पर टैंकर की टक्कर से युवक की मौत के बाद नागरिकों ने रास्ता रोको आंदोलन किया। भारी वाहनों पर रोक और सुरक्षित ट्रैफिक व्यवस्था की मांग उठी।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Feb 18, 2026 | 10:42 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Nashik Traffic Protest Heavy Vehicle ban: नासिक शहर के कुसुंबा रोड पर सोमवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में 19 वर्षीय अली खान आसिफ खान (निवासौ रमजानपुर) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

इस घटना से गुस्साए स्थानीय नागरिकों और परिजनों ने मंगलवार (17 फरवरी) को कुसुंबा रोड पर जोरदार प्रदर्शन के साथ ‘रास्ता रोको’ आंदोलन किया। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि रिहायशी इलाकों से गुजरने वाले भारी वाहनों पर तत्काल रोक लगाई जाए, अली खान की मौत ने क्षेत्र के ट्रैफिक प्रबंधन की पोल खोल दी है।

सोमवार को एक तेज रफ्तार टैंकर ने अली की बाइक को जोरदार टक्कर मारी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार सुबह बड़ी संख्या में नागरिक सड़कों पर उतर आए और नारेबाजी शुरू कर दी। आंदोलन के कारण कुसुंबा रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई।

सम्बंधित ख़बरें

Nagpur: अवैध ‘नालंदा गर्ल्स हॉस्टल’ का भंडाफोड़, 2 अनाथ बच्चियों सहित 29 का रेस्क्यू, इलाके में मचा हड़कंप

ई-चालान नजरअंदाज किया तो डबल जुर्माना! आपके वाहन पर जुर्माना लंबित है? 2 मिनट में ऑनलाइन देखें

SGNP के आदिवासियों को मिलेगा अपना हक? दरेकर ने उठाई MHADA की 388 जर्जर इमारतों के पुनर्विकास की मांग

नागपुर मनपा पद: 24 फरवरी को 118 पार्षदों का होगा राज्याभिषेक; भाजपा के 79 सदस्यों की चमकेगी किस्मत!

पुलिस अधिकारी का ‘विस्फोटक’ कबूलनामा

आदोलन की गंभीरता को देखते हुए यातायात शाखा के पुलिस निरीक्षक मौके पर पहुँचे, जब प्रदर्शनकारियों ने उनसे पूछा कि भारी वाहनों को शहर के भीतर आने की अनुमति क्यों दी जाती है, तो अधिकारी ने चौकाने वाला खुलासा किया।

यह भी पढ़ें:-नासिक में ट्रैफिक का तांडव: द्वारका ग्रेड सेपरेटर बना मुसीबत, पुणे मार्ग पूरी तरह बंद; वैकल्पिक मार्ग भी जाम

उन्होंने कहा कि शहर के भीतर भारी वाहनों को प्रवेश देने के लिए पुलिस विभाग पर अक्सर ऊपर से यानी ‘राजनीतिक दबाव’ आता है। पुलिस अधिकारी के इस बयान ने प्रशासन और राजनेताओं के बीच के गठजोड़ पर सवाल खड़े कर दिए है।

Nashik kusumba road accident rasta roko protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 18, 2026 | 10:42 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Nashik
  • Nashik District
  • Nashik Road Police Station
  • Road Accident
  • Traffic Jam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.