Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिवाजी महाराज की प्रतिमा का गिरना अपमान नहीं? जानें क्या बोल गए नारायण राणे

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा गिरने से राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। विपक्षी दलों ने राज्य सरकार की आलोचना की और काम की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। साथ ही सत्ताधीश शिंदे सरकार की इस्तीफे की मांग कर रहा है।

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Aug 28, 2024 | 09:31 AM

प्रतिमा का गिरना शिवाजी महाराज का अपमान नहीं (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा गिरने से राज्य की राजनीति गरमाई हुई है। विपक्षी दलों ने राज्य सरकार की आलोचना की और काम की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। साथ ही सत्ताधीश शिंदे सरकार की इस्तीफे की मांग कर रहा है। घटना को लेकर शिवभक्तों में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नारायण राणे ने मंगलवार को कहा कि इस घटना को मराठा शासक का अपमान नहीं कहा जा सकता।

प्रतिमा गिरने की घटना का जिक्र करते हुए शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि उसने मूर्ति के निर्माण में जल्दबाजी की और गुणवत्ता पर ध्यान देने तथा शिवाजी महाराज के प्रति सम्मान की अपेक्षा चुनावी लाभ को प्राथमिकता दी। आदित्य ठाकरे ने इस घटना को शिवाजी महाराज का घोर अपमान बताया और भाजपा नीत सत्तारूढ़ गठबंधन से जवाबदेही की मांग की।

यह भी पढ़ें:- छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने पर एक्शन, ठेकेदार पर FIR, कंसल्टेंट पर भी केस

सम्बंधित ख़बरें

Narayan Rane का रिटायरमेंट पर यू-टर्न, बोले -‘मैंने संन्यास की बात नहीं की’

Narayan Rane ने दिए संन्यास के संकेत, बोले-अब घर पर बैठकर परिवार का काम देखूंगा

राजन तेली मामले पर भड़के नारायण राणे, दे दी चेतावनी, बोले- शिंदे की शिवसेना से तोड़ देंगे गठबंधन!

बेटों को संभालो, सत्ता आती-जाती रहती है…संजय राउत ने नारायण राणे को दी वार्निंग

भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने कहा कि इस घटना को मराठा योद्धा राजा का अपमान नहीं कहा जा सकता। घाटकोपर में दही हांडी कार्यक्रम में राणे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘क्या यह अपमान का मामला है? क्या भारत में ऐसी घटना पहली बार हुई है? पूरी इमारतें ढह गई हैं। कांग्रेस के 65 साल के शासन के दौरान ऐसी कई दुर्घटनाएं हुई हैं।” पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मैं कल (प्रतिमा गिरने वाली जगह पर) जाऊंगा। मैंने जिलाधिकारी के साथ बैठक की है और विस्तृत जानकारी लूंगा।”

प्रधानमंत्री मोदी ने किया था प्रतिमा का अनावरण

जानकारी के लिए बता दें कि सिंधुदुर्ग जिले के एक किले में मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा सोमवार को ढह गई। इस प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। लेकिन महज 8 महीने पहली प्रतिमा ढहने को लेकर लोगों में आक्रोश नजर आ रहा है। घटना के बाद, विपक्षी दलों ने शिंदे सरकार की कड़ी आलोचना की और काम की गुणवत्ता पर कम ध्यान देने का आरोप लगाया ।

यह भी पढ़ें:-छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने को लेकर MVA ने किया प्रदर्शन, नाना पटोले बाेले- गद्दी छोड़े सरकार

Narayan rane says in the fall of the statue not an insult to shivaji maharaj

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 28, 2024 | 09:03 AM

Topics:  

  • Narayan Rane

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.