- Hindi News »
- Maharashtra »
- Chhatrapati Shivaji Maharaj Statue Collapse Sindhudurg Police Fir Registered
छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने पर एक्शन, ठेकेदार पर FIR, कंसल्टेंट पर भी केस
- Written By: किर्तेश ढोबले
नौसेना ने देर रात जारी एक बयान में कहा कि उसने "दुर्भाग्यपूर्ण घटना" के कारणों की तुरंत जांच और जल्द से जल्द प्रतिमा की मरम्मत व पुनर्स्थापना के लिए कदम उठाने की खातिर एक टीम तैनात की है।

छत्रपती शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने पर एक्शन (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के एक किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढहने को लेकर राज्य में सियासी पारा हाई हो गया है। विपक्ष समेत लोगों में इसे लेकर आक्रोश देखने को मिल रहा है। छत्रपति शिवाजी को लेकर सरकार के कामकाज पर भी सवाल किए जा रहे है। इस बीच, सिंधुदुर्ग पुलिस ने मामले को लेकर दो लोगों को खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने प्रतिमा बनाने वाले ठेकेदार जयदीप आप्टे और स्ट्रक्चरल कंसल्टेंट चेतन पाटिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
छत्रपति शिवाजी महाराज के मुर्ति गिरने के मामले को लेकर दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 110, 125, 318 और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है। सिंधुदुर्ग पुलिस ने जिन लोगों पर केस दर्ज किया है, उनकी ही कंपनियों को शिवाजी महाराज की मुर्ति बनाने का काम दिया गया था। सूबे के सीएम एकनाथ शिंदे मामले के जांच के आदेश दिए है और कहा है कि शिवाजी महाराज की मुर्ति फिर से स्थापित की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-छत्रपति शिवाजी महाराज प्रतिमा गिरने को लेकर राज ठाकरे का फुटा गुस्सा, शिंदे सरकार की कड़ी निंदा की
सम्बंधित ख़बरें
ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की देशवासियों को बधाई, दिया त्याग, बलिदान और भाईचारे का संदेश
इंदौर ने 9वें स्वच्छता खिताब के लिए कसी कमर, शहर में घूम रही सर्वेक्षण की टीम, सामने आई लापरवाही
ताडोबा में कई चर्चित बाघ लापता, शिकार की आशंका से वन विभाग सतर्क, बेंगलुरु के फोटोग्राफर से 3 दिन पूछताछ
Maharashtra MLC Election से पहले खरीद-फरोख्त का आरोप, कांग्रेस ने महायुति को घेरा
घटना की जांच के आदेश
भारतीय नौसेना ने छत्रपति शिवाजी महाराज की एक प्रतिमा ढहने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं, जिसका अनावरण पिछले साल नौसेना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। नौसेना ने देर रात जारी एक बयान में कहा कि उसने “दुर्भाग्यपूर्ण घटना” के कारणों की तुरंत जांच और जल्द से जल्द प्रतिमा की मरम्मत व पुनर्स्थापना के लिए कदम उठाने की खातिर एक टीम तैनात की है।
भारतीय नौसेना ने क्या कहा?
बयान में कहा गया है, “भारतीय नौसेना सिंधुदुर्ग के निवासियों को 4 दिसंबर, 2023 को नौसेना दिवस पर समर्पित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा की क्षति पर गहरी चिंता व्यक्त करती है।”
यह भी पढ़ें:- छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने से मचा बवाल, नौसेना ने दिए जांच के आदेश, कांग्रेस का आज विरोध प्रदर्शन
बयान में कहा गया है, “नौसेना ने राज्य सरकार और संबंधित विशेषज्ञों के साथ, इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण की तत्काल जांच करने और जल्द से जल्द प्रतिमा की मरम्मत और पुनर्स्थापना के लिए कदम उठाने की खातिर एक टीम तैनात की है।”
प्रधानमंत्री मोदी ने किया था प्रतिमा का अनावरण
जानकारी के लिए बता दें कि सिंधुदुर्ग जिले के एक किले में मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा सोमवार को ढह गई। इस प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। लेकिन महज 8 महीने पहली प्रतिमा ढहने को लेकर लोगों में आक्रोश नजर आ रहा है। घटना के बाद, विपक्षी दलों ने शिंदे सरकार की कड़ी आलोचना की और काम की गुणवत्ता पर कम ध्यान देने का आरोप लगाया ।
Chhatrapati shivaji maharaj statue collapse sindhudurg police fir registered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईद-उल-अजहा पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की देशवासियों को बधाई, दिया त्याग, बलिदान और भाईचारे का संदेश
May 28, 2026 | 10:08 AMइंदौर ने 9वें स्वच्छता खिताब के लिए कसी कमर, शहर में घूम रही सर्वेक्षण की टीम, सामने आई लापरवाही
May 28, 2026 | 10:06 AMताडोबा में कई चर्चित बाघ लापता, शिकार की आशंका से वन विभाग सतर्क, बेंगलुरु के फोटोग्राफर से 3 दिन पूछताछ
May 28, 2026 | 10:01 AMMaharashtra MLC Election से पहले खरीद-फरोख्त का आरोप, कांग्रेस ने महायुति को घेरा
May 28, 2026 | 10:01 AMसेंसेक्स-निफ्टी में उथलपुथल के बीच अचानक थमी Share Market की रफ्तार, इस वजह से बंद रहेगा मार्केट
May 28, 2026 | 09:59 AMअमित शाह का आज से गुजरात दौरा शुरू, गांधीनगर और अहमदाबाद को देंगे करोड़ों की सौगात, BJP ऑफिस में विशेष बैठक
May 28, 2026 | 09:57 AMअमरावती में ‘जहां चाहें यात्रा’ योजना को शानदार प्रतिसाद, 1091 यात्रियों ने उठाया लाभ
May 28, 2026 | 09:55 AMवीडियो गैलरी

Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM
डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM










