Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘मैं 101 टक्के मानता हूं कि दिशा सालियान की हत्या हुई है’, नारायण राणे का दावा

Disha Salian Case: दिशा सालियान सुसाइड मामले में बीजेपी सांसद नारायण राणे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने SIT की रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि वह इसे नहीं मानते। दिशा सालियान की हत्या हुई है।

  • Written By: सोनाली चावरे
Updated On: Jul 03, 2025 | 03:59 PM

बीजेपी सांसद नारायण राणे (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: दिशा सालियान सुसाइड मामले में मुंबई पुलिस एसआईटी की रिपोर्ट बॉम्बे हाई कोर्ट को सौंपी गई। बॉम्बे हाई कोर्ट में हुई सुनवाई के बाद आदित्य ठाकरे को क्लीन चिट मिल गई। बीजेपी सांसद नारायण राणे ने दिशा सालियान मौत मामले में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने SIT की रिपोर्ट को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वह इसे नहीं मानते। राणे ने दावा किया कि ‘मैं 101 टक्के मानता हूं कि दिशा सालियान की हत्या हुई है।

बीजेपी सांसद नारायण राणे का कहना है कि अगर हत्या नहीं थी, तो पोस्टमॉर्टम के लिए डॉक्टर को क्यों बदला गया? कर्मचारियों को क्यों हटाया गया?’ नारायण राणे के इस बयान से एक बार फिर यह मामला सियासी गलियारों में गरमाने लगा है। SIT ने अपनी रिपोर्ट में दिशा की मौत को आत्महत्या बताया था, लेकिन राणे इससे संतुष्ट नहीं हैं।

बालासाहब ब्रांड हैं, उनके बाद कोई ब्रांड नहीं

सम्बंधित ख़बरें

अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगे केमिस्ट, 12.50 लाख व्यापारियों पर संकट

नवभारत संपादकीय: असम में फिर चला हिमंत का जादू, 126 में 82 सीटें जीत BJP ने रचा इतिहास

Nagpur Weather: 45°C के टॉर्चर के साथ भीषण हीटवेव का अलर्ट, जानें नागपुर में आज के मौसम का पूरा हाल

Maharashtra Weather: विदर्भ-मराठवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट, तो कोंकण में गरजेंगे बादल, जानें आपके शहर का मौसम

नारायण राणे ने शिवसेना के संस्थापक बालासाहब ठाकरे को लेकर कहा कि ‘बालासाहब ठाकरे एक ब्रांड हैं। उनके बाद कोई ब्रांड नहीं है। उनका ब्रांड रजिस्ट्रेशन नहीं हो सकता। लोग आज भी उन्हें सम्मान से याद करते हैं। राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के एक साथ आने पर भी राणे ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘राज और उद्धव के मिलने से मुझे खुशी है। ये दो भाइयों का मिलन है, लेकिन जब एमएनएस और यूबीटी सेना एक साथ आते हैं, तो वो रिश्ता भावनात्मक नहीं, राजनीतिक होता है।

उद्धव-राज ठाकरे के साथ आने पर नारायण राणे बोले- उनकी कोई ताकत नहीं, हमारे पास…

उद्धव सरकार ने सिर्फ गठबंधन की राजनीति की

बीजेपी सांसद नारायण राणे ने ये भी कहा कि ‘राज ठाकरे ही बता सकते हैं कि पिछले 19 सालों में उनके बीच क्या हुआ। राजनीति में कभी-कभी समझौता करना पड़ता है। पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर हमला करते हुए राणे ने सवाल पूछा कि ‘जब वो मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने मराठी लोगों के लिए क्या किया?’ राणे ने कहा कि उद्धव सरकार ने सिर्फ गठबंधन की राजनीति की, लेकिन मराठी समाज के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

नारायण राणे के इन बयानों को बीजेपी की रणनीति के रूप में भी देखा जा रहा है। दिशा सालियान केस को फिर से उठाकर उन्होंने विपक्ष, खासकर शिवसेना (यूबीटी) को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की है। साथ ही राज-उद्धव की नजदीकियों को भी राजनीतिक रंग देने की कोशिश साफ दिख रही है।

Narayan rane rejected sit report and claims disha salian murdered

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2025 | 03:59 PM

Topics:  

  • Aaditya Thackeray
  • BJP
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Narayan Rane

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.