मराठवाडा में मनोज जरांगे को घेरेंगे नारायण राणे, मराठा नेता बोले- मुझे बदनाम करने की साजिश

मराठा आंदोलन के कारण महाराष्ट्र में बीजेपी को लोकसभा चुनाव में बड़ा झटका लगा था। खासकर मराठवाडा में बीजेपी एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। जबकि मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल अभी भी उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी को लगातार निशाना बना रहे हैं। फडणवीस का बचाव करने के प्रयास में बीजेपी सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे भी इस लड़ाई में कूद पड़े हैं।
Narayan Rane Challenge Manoj Jarange in Marathwada, conspiracy to defame Maratha Leader
मनोज जरांगे और नारायण राणे (फाइल फोटो)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई. मराठा आंदोलन के कारण महाराष्ट्र में बीजेपी को लोकसभा चुनाव में बड़ा झटका लगा था। खासकर मराठवाडा में बीजेपी एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। जबकि मराठा आंदोलनकारी मनोज जरांगे पाटिल अभी भी उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी को लगातार निशाना बना रहे हैं। फडणवीस का बचाव करने के प्रयास में बीजेपी सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे भी इस लड़ाई में कूद पड़े हैं।

मराठवाड़ा में जाकर जरांगे को सबक सिखाने का ऐलान करने के बाद राणे ने अब अपने मराठावाडा दौरे का कार्यक्रम भी घोषित कर दिया है। तो वहीं विधानसभा चुनाव से पहले जरांगे ने फडणवीस और बीजेपी के नेताओं पर अपना हमला तेज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि मुंबई स्थित सागर बंगले में रहनेवाले फडणवीस के इशारे पर उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

ओबीसी कोटे से मराठा समाज को आरक्षण देने की मांग कर रहे मनोज जरांगे पाटिल पिछले कई महीनों से फडणवीस को निशाना बना रहे हैं। इस दौरान फडणवीस का पक्ष लेने वाले प्रसाद लाड और प्रवीण दरेकर के साथ जरांगे के बीच तीखा वाकयुद्ध होता रहा है। लेकिन नारायण राणे भी अब जरांगे से भिड़ गए हैं। राणे ने पिछले दिनों जरांगे को चेतावनी दी थी कि वह फडणवीस को निशाना बनाना बंद कर दें। अन्यथा मैं तुम्हें मराठवाड़ा में आकर सबक सिखाउंगा। अब राणे ने अपने मराठावाडा दौरे का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। शुक्रवार को उन्होंने कणकवली में पत्रकारों से कहा कि वे संसद का मौजूदा सत्र समाप्त होने के तुरंत बाद मराठवाड़ा का दौरा करेंगे। राणे ने यह भी कहा कि अगर इस यात्रा के दौरान मनोज जरांगे मेरा स्वागत करेंगे तो मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहूंगा।

जरांगे पर बोला हमला

पश्चिमी महाराष्ट्र में मराठा समाज की शांति रैली के दौरान मनोज जरांगे की लगातार महायुति सरकार पर हमला बोल रहे हैं। इस दौरान उन्होंने राणे पिता पुत्र को चुनौती देते हुए कहा कि राणे हमें देखने के लिए मराठवाडा आ रहे हैं, आने दो वो हमारा क्या देखेंगे? हम कपड़ा पहनते हैं। जरांगे की इस चुटकी पर पलटवार करते हुए राणे पूछा कि तुम्हारे पास देखने लायक क्या है? उन्होंने आगे कहा कि तुम भले ही कपड़े पहनते हो लेकिन तुम्हारे कपड़े निकालने पर भी तुम वैसे ही दिखोगे। पिछले 400 वर्षों में कई लोगों की दाढ़ी बढ़ी है लेकिन क्या वे छत्रपति बन पाए? ऐसा तंज कसते हुए राणे ने मनोज जरांगे को ये भी कहा कि सिर्फ दाढ़ी बढ़ा लेने से आप छत्रपति नहीं बन सकते।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com