नांदेड़ में श्रीकांत शिंदे-प्रताप चिखलीकर की गुप्त बैठक से बढ़ीं सियासी अटकलें, नए समीकरणों की चर्चा तेज
Shrikant Shinde Pratap Chikhlikar Secret Meeting: नांदेड़ में सांसद श्रीकांत शिंदे और विधायक प्रताप पाटिल चिखलीकर की मुलाकात ने महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है।
- Written By: अपूर्वा नायक
श्रीकांत शिंदे और प्रताप चिखलीकर (सौ. डिजाइन फोटो )
Shrikant Shinde Pratap Chikhlikar Secret Meeting News: महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव की पृष्ठभूमि में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच नांदेड़ में हुई एक गुप्त बैठक ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे और राकांपा के विधायक प्रताप पाटिल चिखलीकर के बीच देर रात एक होटल में करीब एक घंटे तक चर्चा होने की जानकारी सामने आई है। इस मुलाकात के बाद महायुति के भीतर नए राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और नांदेड़ की राजनीति में कई नेताओं की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय स्वराज्य संस्था मतदाता संघ की विधान परिषद चुनाव को लेकर राज्य में राजनीतिक माहौल पहले से ही गर्म है।
सीट बंटवारे, उम्मीदवारों और राजनीतिक समीकरणों को लेकर महायुति के तीनों दलों में लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। ऐसे समय में कल्याण-डोंबिवली से सांसद श्रीकांत शिंदे के नांदेड़ दौरे के दौरान प्रताप पाटिल चिखलीकर द्वारा होटल में जाकर उनसे मुलाकात करना राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
आखिर क्यों आनंद परांजपे को म्हाडा में पद देने के खिलाफ हैं सुनेत्रा पवार? परांजपे ने इस पर क्या कहा?
बीड में सांसद श्रीकांत शिंदे के दौरे में बड़ा हादसा; मदद की गुहार लगाने आए बुजुर्ग की दिल का दौरा पड़ने से मौत
महाराष्ट्र MLC चुनाव: पुणे सीट पर NCP vs NCP की जंग होगी जंग, शरद पवार गुट से श्रीकांत पाटिल होंगे उम्मीदवार
नासिक विधान परिषद चुनाव में महायुति का पलड़ा भारी: सीटों को लेकर रस्साकशी तेज, स्थानीय नगरसेवक नाराज
पार्टी जो निर्णय लेगी, वह मंजूर : चिखलीकर
- इस बीच प्रताप पाटिल चिखलीकर ने बैठक को लेकर कहा कि पार्टी जो निर्णय लेगी, यह उन्हें मंजूर होगा, उन्होंने कहा कि यदि पार्टी निर्देश देगी तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन सभी दलों से चर्चा करने के लिए तैयार है।
- उनके बेटे प्रवीण पाटील चिखलीकर द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस विषय पर अभी तक उनसे कोई चर्चा नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सीट वह अपने बेटे के लिए नहीं, बल्कि राकांपा के लिए मांग रहे हैं। चिखलीकर ने यह भी बताया कि राकां को यह सीट मिले, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से मुलाकात की थी।
श्रीकांत के काफिले के वाहनों की टक्कर
महाराष्ट्र के नांदेड में शिव संवाद दौरे पर निकले सांसद श्रीकांत शिंदे के काफिले में शामिल वाहनों की भीषण टक्कर हो गई, यह दुर्घटना उस समय हुई जब उनका काफिला नांदेड से नायगांव में पार्टी की समीक्षा बैठक के लिए जा रहा था।
नांदेड शहर के साढे चौक इलाके में अचानक एक व्यक्ति काफिले के सामने आ गया, हादसे को टालने के लिए आगे चल रहे वाहन के चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे पीछे आ रहे तीन वाहन एक-दूसरे से टकरा गए।
ये भी पढ़ें :- मराठा आरक्षण के लिए फिर अनशन पर बैठेंगे मनोज जरांगे पाटिल, सरकार को दी चेतावनी
इस आकस्मिक घटना के बाद पूरे परिसर में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया। सांसद शिंदे फिलहाल शिव संवाद’ दौरे पर है। इससे पहले जालना में उन्होंने पदाधिकारियों से कहा था कि वे आगामी स्थानीय चुनावों में गठबंधन की चर्चा किए बिना सभी सीटों पर लड़ने का संकल्प ले और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाएं।
