नांदेड़ में अनोखी शादी की चर्चा, मिला खास रिटर्न गिफ्ट, दूल्हे ने 3465 ग्रामीणों को दिया 1-1 लाख का बीमा
Nanded Bahadurpura Village News: नांदेड़ के कंधार तालुका के बहादरपुरा गांव में Siddheshwar Pethkar और उनके परिवार ने शादी के अवसर पर गांव के 3,465 लोगों को एक-एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर दिया।
Nanded unique wedding (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो- सोशल मीडिया)
Nanded Unique Wedding News: नांदेड़ जिले के कंधार तालुका स्थित बहादरपुरा गांव में एक शादी सामाजिक सरोकार की मिसाल बन गई। यहां दूल्हे सिद्धेश्वर पेठकर और उनके परिवार ने शादी के मौके पर गांव के सभी 3,465 ग्रामीणों को एकएक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर उपहार में दिया।
इस पहल के तहत कुल 33.6 करोड़ रुपये का समूह दुर्घटना बीमा कराया गया है। दूल्हे के परिवार की इस पहल की आसपास के इलाकों में चर्चा है। ये पॉलिसी एक साल तक वैध रहेगी। दुर्घटनाओं से होने वाले मौतों में परिवार को मदद के उद्देश्य से ये कदम उठाया गया। अक्सर परिवार के मुखिया की मौत पर पूरा परिवार आर्थिक रूप से बेहद प्रभावित हो जाता है।
33.6 करोड़ का समूह बीमा कवर
जिसमें यह पॉलिसी कुछ हद तक राहत देगी। 20 मई को आयोजित इस शादी में जहां पारंपरिक रीतिरिवाज, बैंडबाजे और भव्य दावत का आयोजन किया गया, वहीं पेठकर परिवार ने अपने रिटर्न गिफ्ट से पूरे इलाके को चौंका दिया। गांव में अक्सर सांप के काटने, बिजली गिरने और खेती के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं में लोगों की मौत हो जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
महाविकास आघाड़ी को एक और झटका, शिंदे सेना में ‘इस’ बड़ी पार्टी का होगा विलय!
Explainer: क्या है न्यू नागपुर प्रोजेक्ट, फडणवीस कैबिनेट के फैसले से आपको क्या फायदा होगा?
अघोरी पूजा के नाम पर ठगी, अंनिस की पहल पर कमलेश अधिकारी और पत्नी पर मामला दर्ज, ढोंगी बाबा गिरफ्तार
नासिक रिंग रोड: भूसंपादन से नाराज किसानों से मिलकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक, समाधान की उम्मीद
ग्रामीणों को मिला बीमा सुरक्षा कवच
ऐसे में परिवार ने सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह अनोखा फैसला लिया। समूह दुर्घटना बीमा के नाम पर खरीदी पॉलिसी पेठकर परिवार ने ग्राम पंचायत के नाम पर समूह दुर्घटना बीमा पॉलिसी खरीदी। इसके लिए गांव की मतदाता सूची बीमा कंपनी को सौंपी गई, ताकि बिना किसी भेदभाव और कागजी अड़चनों के हर पात्र ग्रामीण को बीमा सुरक्षा मिल सके।
ये भी पढ़े: नागपुर फल बाजार में आम की मांग कमजोर, मौसम ने बिगाड़ी मिठास; व्यापारियों की बढ़ी चिंता
नांदेड़ में शादी का नया ट्रेंड
यह पॉलिसी एक साल तक वैध रहेगी। हालांकि दूल्हे के परिवार में इस पूरे बीमा पॉलिसी को लेने के लिए उन्हें कितना पैसा खर्च करना पड़ा इसका खुलासा नहीं किया परिवार का मानना है, दान और पुन्य की रकम को सार्वजिनक नहीं किया जाना चाहिए। फिलहाल हरकोई अब दूल्हे के परिवार की तारीफ कर रहा है।
