नासिक के बाद अब नांदेड़ में मिला ‘हवस का तांत्रिक’, विधवा महिला को बनाया शिकार, मची सनसनी
Nanded Fake Baba Arrest: नासिक के बाद अब नांदेड़ में 'पाखंडी बाबा' का पर्दाफाश! शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाला हरिगिरी दत्तगिरी महाराज गिरफ्तार। भाग्यनगर पुलिस की कार्रवाई।
- Written By: प्रिया जैस
दुष्कर्म मामला (डिजाइन फोटो)
Harigiri Maharaj Rape Case: महाराष्ट्र में नासिक के ढोंगी अशोक खरात का मामला सामने आया ही था कि अब नांदेड़ से भी एक शर्मनाक वारदास सामने आई है। इससे शहर में सनसनी मच गई है। नासिक में कथित ‘तांत्रिक’ अशोक खरात का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अब महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है।
यहां एक कथित महाराज ने विधवा महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला जुलाई 2025 से हर गुरुवार एक मठ में जाया करती थी। वहीं उसकी मुलाकात हरिगिरी दत्तगिरी महाराज से हुई, महिला ने उसे अपना गुरु मान लिया था। इसके बाद आरोपी लगातार फोन के जरिए उससे संपर्क में रहने लगा।
जन्मदिन के बहाने पहुंचा घर
बताया जा रहा है कि 14 जुलाई 2025 को अपने जन्मदिन के बहाने आरोपी महाराज महिला के घर पहुंचा। उसी दिन उसने जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, शादी का झांसा देकर उसने 3 बार महिला का शोषण किया। जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने साफ इनकार कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में दर्दनाक हादसा: पुसली बांध में डूबने से तीन मासूम भाई-बहनों की मौत
ठाकरे सेना को एक और तगड़ा झटका? हिंगोली के सांसद नागेश पाटिल आष्टीकर पहुंचे शिंदे के ‘नंदनवन’ आवास
NCP को लगेगा अब तक का सबसे बड़ा झटका? भाजपा में शामिल होंगे 40 लोग, कांग्रेस के बयान से मचा हड़कंप
खामगांव में जल संकट की आशंका, प्रशासन अलर्ट, नागरिकों से पानी बचाने की अपील
यह भी पढ़ें – नहीं रहे ‘विदर्भ के भीष्माचार्य’! CM फडणवीस समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, जानें कौन थे दत्ता मेघे
महिला ने पुलिस स्टेशन में दर्ज करायी शिकायत
इसके बाद खुद के साथ हुई ठगी और शोषण का एहसास होने पर पीड़िता ने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत के आधार पर भाग्यनगर पुलिस थाने में 40 वर्षीय हरिगिरी दत्तगिरी महाराज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। महाराष्ट्र में पहले से ही अशोक खरात का मामला चर्चा में है।
