Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maharashtra Politics: अजित पवार और शिंदे में से कोई एक बनेगा CM, नाना पटोले ने दिया ऑफर, राउत ने किया समर्थन!

महाराष्ट्र की राजनीति में कब क्या हो जाएगा, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के बयान से महायुति सरकार और राज्य की राजनीति में हड़कंप मच गया है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Mar 15, 2025 | 08:30 PM

नाना पटोले, एकनाथ शिंदे, अजित पवार, संजय राउत (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में कब क्या हो जाएगा, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। 2019 विधानसभा चुनाव के परिणाम की घोषणा के बाद शुरू उद्धव ठाकरे, एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन से शुरू हुआ अप्रत्याशित घटनाक्रमों का सिलसिला 2024 विधानसभा चुनाव के बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही कुछ शुक्रवार को होली के मौके पर भी देखने को मिला।

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने राज्य की बीजेपी की अगुवाई वाली महायुति सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व अजित पवार को सीएम पद का ऑफर देकर हड़कंप मचा दिया। लेकिन एमवीए में शामिल शिवसेना (यूबीटी) पार्टी के सांसद व प्रवक्ता संजय राउत ने पटोले को थोड़ा सब्र करने की सलाह दी है। हालांकि इसके बाद नाना भी अपने बयान से कन्नी काट गए।

क्या बोले नाना पटोले?

होली के दिन नाना पटोले ने हल्के फुल्के अंदाज में कहा था कि भाजपा का साथ देकर दोनों उपमुख्यमंत्री बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। इसलिए मेरी उनको सलाह है कि कांग्रेस के साथ आएं, हम फिर से सरकार बनाएंगे। अजित पवार और एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री पद के लिए होड़ में हैं।

पटोले ने कहा कि गुरुवार को अजित, एकनाथ शिंदे की कुर्सी पर जाकर बैठ गए थे। उन पर नंबर एक की कुर्सी पर पहुंचने का जुनून सवार है। तो वहीं शिंदे को लगता है कि सरकार मेरी वजह से आई है लेकिन मुझे नंबर दो की कुर्सी पर बैठाया गया है।

हम कुर्सी पर बैठने की उन दोनों की इच्छा पूरी कर देंगे। वहां उनका हर दिन अपमान किया जा रहा है। अजित को बिना पैसे के बजट पेश करना पड़ा। हम उन्हें हो रही परेशानियों को देखते हुए हम न्याय दिलाएंगे। “बुरा मत मानो, होली है।”

राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं

कांग्रेस विधायक नाना पटोले के ऑफर से राज्य में महाविकास आघाड़ी 2.0 की सुगबुगाहट तेज हो गई है। संजय राउत ने कहा है कि नाना पटोले ने बहुत जल्दी बर्तन बजा दिया। उन्हें थोड़ा और इंतजार करना चाहिए था। एक साल बाद देश की राजनीति बदल जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि नाना पटोले कांग्रेस में एक महत्वपूर्ण और वरिष्ठ नेता हैं। वे भी हमारे सहकर्मी हैं। वह विधानसभा के अध्यक्ष रह चुके हैं। राजनीति में कुछ भी असंभव नहीं है।

राउत ने कहा कि मैं यही कहूंगा कि 2019 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाविकास अघाड़ी सरकार बनी, क्या किसी ने इस बारे में सोचा था? उसके बाद क्या किसी ने सोचा था कि ढाई साल बाद फिर से राज्य में अधूरी-असंवैधानिक सरकार सत्ता में आएगी और क्या किसी ने सपने में भी सोचा था कि 2024 में देवेंद्र फडणवीस को इतना बड़ा बहुमत मिलेगा? इसलिए राजनीति में सब कुछ संभव हैं।

राउत ने शिंदे पर किया हमला

एमवीए 2.0 के प्रति सकारात्मक भाव दर्शाने के बाद भी राउत ने एकनाथ शिंदे पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके भगवा रंग से हमारा कोई संबंध नहीं है। वह भाजपा की बिल्ली बन गए हैं। एकनाथ शिंदे और अजित पवार के हाथ में बीजेपी का झंडा है।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

छत्रपति शिवाजी महाराज का भगवा झंडा उद्धव ठाकरे की शिवसेना के पास है। इसी के साथ राउत ने यह कहकर हड़कंप मचा दिया कि शिंदे पहले ही कांग्रेस में जाने वाले थे। इस बारे में पृथ्वीराज चव्हाण से पूछिए। अहमद पटेल अब नहीं रहे। लेकिन उनसे चर्चा करने के लिए शिंदे सुबह-सुबह दिल्ली गए थे।

बीजेपी का पलटवार

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि पटोले को अपने भीतर झांकना चाहिए। महाराष्ट्र के नागरिकों ने महायुति को भारी जनादेश दिया है। पटोले खुद अपनी सकोली सीट मुश्किल से जीत पाए हैं उन्हें पहले अपनी पार्टी को मजबूत करना चाहिए और एक जिम्मेदार विपक्षी दल की भूमिका निभानी चाहिए।

Nana patole offered ajit pawar and eknath shinde to become cm

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 15, 2025 | 08:30 PM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • Eknath Shinde
  • Maharashtra Politics
  • Nana Patole
  • Sanjay Raut

सम्बंधित ख़बरें

1

महायुति में महाटकराव! पडलकर से अजीत चिढ़े, नाइक से शिंदे नाराज

2

बैनर पर मुख्यमंत्री को स्थान न देने से राजनीतिक बवाल, हिंगणघाट में भाजप स्नातक मतदाता कार्यशाला

3

निराश न हों-सरकार आपके साथ है, दिवाली से पहले मिलेगा मुआवज़ा: अजित पवार ने किया किसानों को आश्वस्त

4

अब सत्ता में आए तो भूल गए, गीला अकाल को लेकर वडेट्टीवार ने सीएम को घेरा, विपक्ष में रहते की मांग

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.