- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Will Sunil Kedar Contest The Assembly Elections The High Court Will Decide On July 2
सुनील केदार लड़ेंगे विधानसभा चुनाव? 2 जुलाई को हाई कोर्ट करेगा फैसला
नागपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक (एनडीसीसी) घोटाले में दोषी करार दिए गए सुनील केदार ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। क्या सुनील केदार का विधानसभा चुनाव लड़ना संभव है? इस संबंध में फैसला 2 जुलाई को हाई कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर निर्भर करेगा।
- Written By: शुभम सोनडवले

सुनील केदार (फाइल फोटो)
नागपुर. विधानसभा चुनाव के सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभी एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो जाएगी। ऐसे में रामटेक लोकसभा में किंगमेकर बन चुके कांग्रेस नेता सुनील केदार मैदान में उतर गए हैं जिससे कई लोग चौंक गए हैं। इस बीच विपक्षी दल केदार के ‘दम’ को कम करने के लिए तरह-तरह की कोशिशें करते नजर आ रहे हैं।
नागपुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक (एनडीसीसी) घोटाले में दोषी करार दिए गए सुनील केदार ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। दूसरी ओर राज्य सरकार ने उन्हें रोकने के लिए कोर्ट में मजबूत पक्ष रखने के लिए महाधिवक्ता को मैदान में उतारा है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल पैदा हो गया है कि क्या सुनील केदार का विधानसभा चुनाव लड़ना संभव है? इस संबंध में फैसला 2 जुलाई को हाई कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर निर्भर करेगा।
ज्ञात हो कि 22 दिसंबर 2023 को अदालत ने केदार और 6 अन्य को 5 वर्षों के सश्रम कारावास और 12.50 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। सभी आरोपियों ने जमानत के लिए अर्जी दी थी। शुरुआत में केदार ने सेशन कोर्ट में सजा पर रोक और जमानत के लिए अर्जी दी थी। इसे सेशन कोर्ट ने खारिज कर दिया था, फिर उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद सुनवाई न्यायाधीश उर्मिला जोशी-फाल्के के समक्ष हुई। एड. सुनील मनोहर ने केदार का प्रतिनिधित्व किया, जबकि एड. देवेन्द्र चौहान ने उनका समर्थन किया था। कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। करीब 5 महीने की अवधि के बाद अब केदार ने सजा पर रोक लगाने के लिए आवेदन किया है।
सम्बंधित ख़बरें
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
MP BJP Performance Report Card: BJP में ‘परफॉर्मेंस कार्ड’ पर घमासान, आपसी कलह सड़क पर आई, विपक्ष ने घेरा
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
केरलम में UDF सरकार का आगाज, वीडी सतीशन ने 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली शपथ, इन 14 नए चेहरों को मिली जगह
2 जुलाई को होगा फैसला
पूर्व मंत्री सुनील केदार को 5 वर्ष जेल की सजा सुनाई गई है और उनकी विधायकी रद्द कर दी गई है। इतना ही नहीं, नियमों के मुताबिक वे अगले 6 वर्षों तक कोई भी चुनाव नहीं लड़ सकते। हालांकि अब उन्होंने सजा पर रोक लगाने के लिए आवेदन किया है। यदि उनकी सजा निलंबित हो जाती है तो उन्हें अपनी विधायकी वापस मिल जाएगी। इसके बाद केदार आगामी चुनाव भी लड़ सकते हैं। इस मामले में अगली सुनवाई 2 जुलाई को होने की संभावना है।
Will sunil kedar contest the assembly elections the high court will decide on july 2
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ramcharan बने Peddi के सबसे महंगे स्टार…एक फिल्म करोड़ों की कमाई, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस
May 18, 2026 | 08:08 PMTET की अनिवार्यता खत्म करने से अधिकारियों का इनकार; सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला, पर मिला अनोखा आश्वासन
May 18, 2026 | 08:06 PMRCC क्लासेस के बोर्ड पर काला पोत कर विरोध, निदेशक मोटेगांवकर की गिरफ्तारी पर AIMIM का उग्र प्रदर्शन
May 18, 2026 | 08:00 PMAam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
May 18, 2026 | 07:45 PMसिवनी हवाला कांड: निलंबित SDOP पूजा पाण्डेय को मिली सुप्रीम कोर्ट से जमानत; इस आधार पर मिली राहत
May 18, 2026 | 07:41 PMCSK फैंस को लगा सबसे बड़ा झटका! SRH के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे MS Dhoni, ऋतुराज ने बताया बड़ा कारण
May 18, 2026 | 07:21 PMशुभेंदु अधिकारी के PA का हत्यारा गिरफ्तार, हरिद्वार से भाग रहा था दिल्ली, CBI ने की कार्रवाई
May 18, 2026 | 07:17 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













