Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nagpur Weekly Market: स्मार्ट सिटी का दावा, सड़क पर बाजार की हकीकत, अव्यवस्था से जाम और हादसे

Nagpur Weekly Market: नागपुर में साप्ताहिक बाजार सड़कों पर लगने से जाम और दुर्घटनाओं की समस्या बढ़ी। स्थायी मार्केट की मांग के बावजूद प्रशासन की उदासीनता जारी है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 04, 2026 | 03:33 PM

नागपुर साप्ताहिक बाजार,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Weekly Market Road Encroachment: स्मार्ट सिटी बनने जा रहे अरिंज सिटी में आज भी साप्ताहिक और रोज लगने वाले बाजारों की हालत बद से बदतर है। महानगर के कई हिस्सों में लगने वाले साप्ताहिक बाजार तो रोड पर साकार होते हैं। प्रशासन द्वारा इन बाजारों के लिए जगह मुहैया नहीं कराये जाने के कारण मजबूरीवश व्यापारियों को सड़कों पर ही अपनी दुकानें सजानी पड़ती है।

सड़कों पर लगने वाले इन मार्केट्स के चलते कई बार दुर्घटनाएं हुई भी हैं लेकिन इसके बाद भी प्रशासन की कुंभकर्णी नींद नहीं खुलती। मार्केट सड़कों पर लगने से स्थिति इतनी अधिक विकराल हो जाती है कि घंटों तक जाम की स्थिति बनती है। इससे वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ता है।

वहीं जहां बाजार के लिए जगह है वहां की स्थिति और भी अधिक खराब है। इस कारण आधे से ज्यादा व्यापारी मार्केट से बाहर दुकानें लगाते हैं। प्रशासन की उदासीनता के कारण आज आधुनिक बाजार की प्लानिंग ठंडे बस्ते में पड़ी हुई है। व्यापारियों ने कई बार स्थायी मार्केट बनाने के लिए प्रशासन से मांग की, लेकिन इस पर कभी ध्यान नहीं दिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

बारामती में सुनेत्रा पवार की जीत, राहुरी में BJP का कब्जा; महाराष्ट्र विधानसभा के बदले समीकरण? जानें नया गणित

Nagpur High Court: आदेशों के पालन में देरी पर विभाग से जवाब तलब, सचिव को फिलहाल राहत

Gadchiroli Police Recruitment: नागपुर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, भर्ती में कॉमन मेरिट नहीं; आरक्षण नियम बरकरार

राहुरी उपचुनाव में BJP के अक्षय कर्डिले की बड़ी जीत, शरद पवार गुट के गोंविद मोकाटे को 1 लाख के अंतर से हराया

मात्र दिखावे के रहते हैं बैठक और प्रस्ताव

कई बार प्रशासन की आधुनिक साप्ताहिक बाजार बनाने के लिए बैठकें होने के साथ प्रस्ताव भी निकल चुके हैं लेकिन इस पर किसी तरह का अमल नहीं किये जाने के चलते आज यह केवल महज दिखावे की तरह लगता है। इतने वर्षों में न तो कजारों की हालत सुधरी है और न ही किसी साप्ताहिक बाजार के लिए जगह मुहैया कराई गई है।

आज देखा जाए ती उदयनगर चौक से मानेवाडा चौक, हसनजाग बेलतरोडी, बेसा, सदर, सक्करदरा का बुधवारी बाजार, वर्धा रोड, हिंगना, पिंपला रोड, हुडकेश्वर रोड, मनीषनगर, पारडी सहित शहर के विविध क्षेत्रों मैं सड़कों पर बाजार साप्ताहिक बाजार साकार होते है। सड़कों पर लगने वाले यह बाजार स्मार्ट सिटी के लिए बदनुमा दाग बनते जा रहे हैं।

बीच सड़कों पर लगता है मवेशियों का मजमा

बाजार खत्म होने के बाद व्याधारी सड़कों पर ही बचा खुचा माल और सब्जी का कचरा फेंक देते हैं। इसके कारण सड़कों पर जानवरों का मजमा लग जाता है। कई बार इन मवेशियों के कारण भी दुर्घटनाएं होती है।

यह भी पढ़ें:-Nagpur High Court: आदेशों के पालन में देरी पर विभाग से जवाब तलब, सचिव को फिलहाल राहत

बाजारों के कारण लगने वाले जाम से वाहन चालकों को सुचारु यातायात के लिए ट्रैफिक पुलिस विभाग द्वारा भी कुछ नहीं किया जाता, इससे घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती है।

व्यापारियों को खुद करनी पड़ती है सुविधा

  • कई साप्ताहिक बाजार वर्षों पुराने होने के बावजूद भी प्रशासन द्वारा उनकी दशा नहीं सुधारी गई।
  • व्यापारियों द्वारा कई बार मांग की जाने के बावजूद प्रशासन के कानों में जू तक नहीं रेंगी। प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिये जाने से
  • व्यापारियों को अपनी सुविधा स्वयं को ही करनी पड़ती है।
  • मार्केट नहीं बनने के वजह से बाजार सड़कों के साथ-साथ रिहायशी इलाकों तक फैल जाते हैं। इसके चलते नागरिकों को कई तकलीफों का सामना करना पड़ता है।

Weekly markets nagpur road encroachment traffic issues civic apathy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 04, 2026 | 03:33 PM

Topics:  

  • Infrastructure Sector
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Road Development

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.