बारामती में सुनेत्रा पवार की जीत, राहुरी में BJP का कब्जा; महाराष्ट्र विधानसभा के बदले समीकरण? जानें नया गणित
Maharashtra By-Election Result: महाराष्ट्र उपचुनाव में सुनेत्रा पवार और अक्षय कर्डिले ने जीत का परचम लहराया है। जानें इस जीत के बाद विधानसभा में महायुति और MVA के समीकरणों पर क्या असर पड़ा।
- Written By: आकाश मसने
सुनेत्रा पवार व अक्षय कर्डिले (डिजाइन फोटो)
Sunetra Pawar Akshay Kardile Victory Maharashtra Assembly Equation: बारामती और राहुरी विधानसभा उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। बारामती में सुनेत्रा पवार ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वहीं राहुरी में बीजेपी के अक्षय कार्डिले ने परचम लहराया है। इन दाेनों की जीत के बाद महाराष्ट्र विधानसभा के समीकरणों क्या असर पड़ेगा? आइए जानते हैं।
नवंबर 2024 में संपन्न महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के बाद, 288 सीटों वाली विधानसभा में सत्तारूढ़ महायुति (NDA) गठबंधन ने 235 सीटों के साथ भारी बहुमत हासिल किया था, जबकि विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) को 50 सीटें मिलीं।
नवंबर 2024 में हुए विधानसभा चुनावों भाजपा 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। वहीं एकनाथ शिंदे की शिवसेना 57 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 41 सीटों पर जीत मिली थी। दूसरी ओर महाविकास अघाड़ी में शामिल शिवसेना (यूबीटी) को 20 सीटें, कांग्रेस को 16 सीटें, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) 10 सीटें मिली थी।
सम्बंधित ख़बरें
पूर्व गृहमंत्री पद्मसिंह पाटील की बढ़ीं मुश्किलें, पवनराजे मर्डर केस के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देगी CBI
Nashik Water Crisis: बांधों में सिर्फ 22% जल भंडार, 176 गांवों में 182 टैंकरों से सप्लाई; पानी चोरी पर FIR
महाराष्ट्र के परभणी के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा, मंडप की छत गिरने से 5 लोगों की मौत, 30-40 लोग मलबे में दबे
कुंभमेले की तैयारियों ने बढ़ाई मुश्किलें, नासिक की सड़कों पर धूल, गड्ढे और जाम से जनता बेहाल
क्या सुनेत्रा और अक्षय की जीत से बदलेंगे विधानसभा आंकड़े?
28 जनवरी 2025 का बारामती एयरपोर्ट पर विमान हादसे में अजित पवार के निधन के बाद बारामती विधानसभा सीट खाली हो गई थी, जिससे एनसीपी के विधायकों की संख्या घटकर 40 रह गई थी। वहीं राहुरी से बीजेपी विधायक शिवाजी कर्डिले के निधन के बाद भाजपा के विधायकों के संख्या घटकर 131 हो गई थी। बारामती में सुनेत्रा पवार की जीत के बाद एनसीपी फिर से 41 सीटों पर आ जाएगी। वहीं राहुरी में अक्षय कर्डिले की जीत से बीजेपी के पास फिर से 132 विधायक हो जाएंगे।
चूंकि दोनों सीटों पर जिस पार्टी के विधायक थे उसी पार्टी के विधायक फिर से बन गए हैं। ऐसे में 2024 में हुए विधानसभा चुनावों के आंकड़े फिर से जस के तस हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें:- राहुरी उपचुनाव में BJP के अक्षय कर्डिले की बड़ी जीत, शरद पवार गुट के गोंविद मोकाटे को 1 लाख के अंतर से हराया
बारामती विधानसभा सीट
- मतदान: पुणे जिले में स्थित बारामती विधानसभा क्षेत्र में 58.27 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
- चुनाव नतीजे: बारामती विधानसभा सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सुनेत्रा पवार ने जीत दर्ज की।
- जीत का अंतर: सुनेत्रा पवार ने 2 लाख 18 हजार 930 वोटों से जीत दर्ज की।
राहुरी विधानसभा सीट
- मतदान: अहिल्यानगर जिले की राहुरी विधानसभा सीट पर कुल 56.72% मतदान दर्ज किया गया था।
- चुनाव नतीजे: राहुरी विधानसभा सीट से भाजपा के अक्षय कर्डिले ने जीत दर्ज की।
- जीत का अंतर: अक्षय कर्डिल को कुल 1 लाख 40 हजार 93 वोट मिले। वहीं दूसरे स्थान पर रहे शरद पवार गुट के गोविंद मोकाटे को मात्र 27506 वोट मिले। अक्षय कर्डिले ने 1 लाख 12 हजार 587 वोटों से जीत दर्ज की।
