Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वेकोलि में बड़ा बदलाव, नए सीएमडी हेमंत पांडे का फोकस अब कोयले से आगे बढ़कर रेयर अर्थ व सोलर पर रहेगा फोकस

Nagpur Coal Sector: वेकोलि के नए सीएमडी हेमंत पांडे ने कहा कि सीमित कोयला खदानों के बीच कंपनी के लिए व्यवसाय का विविधीकरण जरूरी है। रेयर अर्थ, क्रिटिकल मिनरल और सोलर क्षेत्र पर फोकस बढ़ेगा।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 10, 2026 | 08:38 AM

वेकोलि सीएमडी, हेमंत शरद पांडे,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Coal Business Diversification: नागपुर में शुक्रवार को हेमंत शरद पांडे वेस्टर्न कोल्ड फील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के अध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक बने। सीएमडी बनने के बाद ‘नवभारत’ से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि वेकोलि के लिए यह काफी महत्वपूर्ण हो गया है कि व्यवसाय का विविधीकरण किया जाए। विविधीकरण से ही कंपनी को आगे बढ़ाया जा सकता है क्योंकि कोयला खदानों की संख्या और उपलब्धता सीमित हो रही है। ऐसे में नई-नई पहल और खोज वेकोलि के लिए काफी अहम होगा।

मशीनीकरण एक ऐसा क्षेत्र है, जहां पर निवेश करना काफी महत्वपूर्ण हो गया है ताकि गहराई तक जाकर कोयले की उत्पादकता को बढ़ाया जा सके। पांडे ने कहा कि क्रिटिकल मिनिरल, रेयर अर्थ, सोलर, कोल गैसीफिकेशन भी एक प्रमुख पहलू है, वेकोलि क्षेत्र में सर्वे और शोध किया गया था, जिसके बाद यह संकेत मिले हैं कि कुल 6 खदानों में रेयर अर्थ हो सकता है। कुछ स्थानों पर क्रिटिकल मिनिरल भी होने के संकेत मिले हैं।

उन्होंने कहा कि वेस्टर्न कोल फील्ड्स लि। (वेकोलि) के लिए यह एक शुभ संकेत है कि 6 खदानों में रेयर अर्थ के एलिमेंट मिले हैं, जिसके दोहन करने से वेकोलि कई दिशाओं में तेज गति से आगे बढ़ सकता है। इसी प्रकार कोल गैसीफिकेशन भी एक अहम क्षेत्र होगा, जिसमें वेकोलि तेजी से आगे बढ़ेगा। पांडे ने बताया कि आरंभिक तौर पर जो सकारात्मक रिजल्ट आए हैं, उसके अनुसार यहां पर रेयर अर्थ होने की प्रबल संभावना है।

सम्बंधित ख़बरें

महायुति में तालमेल के लिए नई रणनीति: सरकार व पार्टी स्तर पर अलग-अलग समन्वय समितियां

कोराडी विद्युत प्रकल्प में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता, CSR व गांव विकास को लेकर अहम बैठक

मतदाता सूची को लेकर भ्रम न पालें: नागपुर कलेक्टर बोले- 2002 की सूची में परिवार का नाम हो तो नहीं कटेगा वोट

तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला पर बाघ का हमला: गोंदिया के जंगल में दहशत, महिलाओं की हिम्मत से बची जान

कार्यारंभ करने के बाद उनकी प्राथमिकता इन क्षेत्रों में कार्यों को आगे बढ़ाने की होगी, अदासा अंडर ग्राउंड टू ओपन कास्ट, मकरधोकड़ा-3 ओपन कास्ट, मुनगोली निरगुडा ओपन कास्ट, गौरी पौनी, दुर्गापुर ओपन कास्ट, येकोना 1 और 2 में रेयर अर्थ तत्व होने के संकेत हैं।

शुक्रवार को किया सीएमडी का पदभार ग्रहण

डॉ। हेमंत शरद पांडे ने शुक्रवार को वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशका (सीएमडी) का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर वेकोलि के निदेशकगण, मुख्य सतर्कता अधिकारी, विभागाध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी, पांडे को वेकोलि तथा एसईसीएल में 37 वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है।

सीएमडी का पदभार ग्रहण करने से पूर्व वे वेकोलि में निदेशक (मानव संसाधन) के पद पर कार्यरत थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने संगठन में अनेक महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं डिजिटल सुचारों को गति दी। निदेशक (मानव संसाधन) तौर पर उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर प्रबंधन हेतु स्वस्थ’ पोर्टल, डिस्पेंसरी मैनेजमेंट सिस्टम तथा विभिन्न एचआर पोर्टलों के आधुनिकीकरण जैसे उल्लेखनीय कार्य किए गए।

11 नई खदानें खोलेंगे

पांडे ने बताया कि उत्पादन बढ़ाने के लिए 11 नई खदाने खोलने की योजना को भी गति दी जाएगी, इसके लिए जमीन अधिग्रहण का कार्य तेज किया जाएगा। 7 ओपन कास्ट और 4 अंडरग्राउंड माइंस खोलने की मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन पर्यावरण मंजूरी और जमीन अधिग्रहण का काम पूर्ण नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें:-महायुति में तालमेल के लिए नई रणनीति: सरकार व पार्टी स्तर पर अलग-अलग समन्वय समितियां

उनका फोकस इन प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द शुरू करने पर रहेगा। इन खदानों में 21.5 मिलियन टन और 11.5 मिलियन टन कोयला होने की संभावना है। उत्पादन बढ़ाने के लिए कंटीन्यूअस माइनर मशीन लगाने को भी प्राथमिकता दी जाएगी 6 माइंस में इसे लगाने का टेंडर भी हो चुका है।

Wcl cmd hemant pandey business diversification critical minerals nagpur coal

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 10, 2026 | 08:38 AM

Topics:  

  • Coal Mining
  • Maharashtra News
  • Today Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.