Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 22 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में ‘नॉन-रेवेन्यू वाटर’ पर घमासान; मार्च 2027 तक इसे 25% से नीचे लाने के लिए OCW ने झोंकी ताकत

Nagpur Water Supply: नागपुर में 14 वर्षों में जलापूर्ति नेटवर्क दोगुना हुआ है। ऑरेंज सिटी वाटर ने 2027 तक नॉन-रेवेन्यू वाटर को 25% से नीचे लाने और तकनीकी सुधारों को तेज करने का लक्ष्य तय किया है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 22, 2026 | 02:36 PM

जलापूर्ति योजना,(सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nagpur Non-Revenue Water: नागपुर सिटी में जलापूर्ति योजना को लेकर भले ही राजनीतिक स्तर पर कई तरह के आरोप लगते रहे हों, इसके विपरीत जलापूर्ति में लगातार विस्तार और नई तकनीकी का उपयोग कर सक्षम प्रणाली लागू करने का प्रयास जारी है। यही कारण रहा कि 14 वर्षों में सिटी की जलापूर्ति का नेटवर्क दोगुना हो पाया है, साथ ही जलापूर्ति से प्राप्त होने वाले राजस्व में भी वृद्धि हुई है।

उल्लेखनीय है कि ऑरेंज सिटी वाटर की ओर से जलापूर्ति योजना को लेकर रिपोर्ट सार्वजनिक की गई। हाल ही में यह आरोप लगाया गया था कि 2,030 करोड़ रुपये के भुगतान के बावजूद बुनियादी ढांचे के विकास में देरी हुई और नॉन-रेवेन्यू वाटर 28.7% तक पहुंच गया है जिसके फलस्वरूप अब पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया है।

नॉन-रेवेन्यू वाटर घटाने के प्रयास पानी की बर्बादी या ‘नॉन-रेवेन्यू वाटर’ को लेकर स्पष्ट किया गया है कि ऑरेंज सिटी वाटर मार्च 2027 तक इसे 25% से नीचे लाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए पाइपलाइनों की मरम्मत, पुराने मीटर बदलने और लीकेज (रिसाव) रोकने के लिए निरंतर तकनीकी सुधार किए जा रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चंद्रपुर में सामूहिक योगाभ्यास, जिलाधिकारी ने दिया स्वास्थ्य का संदेश

नागपुर स्कूल यूनिफॉर्म फंड में नहीं हुई कोई कटौती! 240 की किस्त पर मचे बवाल के बाद शिक्षा विभाग ने दी सफाई

1 अगस्त से NCMC कार्ड अनिवार्य, चंद्रपुर में 44 हजार से ज्यादा स्मार्ट कार्ड हुए वितरित

FDA की सख्ती का दिखा असर: नागपुर के व्यापारियों ने सुधारी व्यवस्था; साफ-सफाई और लाइसेंस को लेकर बढ़े सतर्क

लक्ष्य से अधिक किया R&R का काम

रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2026 तक 200.09 करोड़ रुपये के पुनर्वास और प्रतिस्थापन (R&R) कार्यों का लक्ष्य निर्धारित था, इसके विपरीत कंपनी ने अपनी प्रतिबद्धता को साबित करते हुए 211.64 करोड़ रुपये का काम पहले ही पूरा कर लिया है जो लक्ष्य से अधिक है।

सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर आधारित इस परियोजना में ओसीडब्ल्यू ने अपनी ओर से 400 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है। हालांकि महानगरपालिका के पास अप्रैल 2024 से कार्यों का प्रमाणीकरण और भुगतान लंबित है, फिर भी कंपनी पाइपलाइन व मीटर बदलने तथा नेटवर्क सुधार का काम पूरी गति से कर रही है, ताकि नागरिकों को बेहतर सेवा मिल सके।

टेक्नोलॉजी और डिजिटल पहल में सिटी अव्वल

नागपुर भारत का पहला ऐसा शहर बन गया है जिसने जल आपूर्ति प्रबंधन के लिए एक केंद्रीकृत कंट्रोल और कमांड सेंटर (हबग्रेड) के माध्यम से ‘डिजिटल ट्विन’ तकनीक को लागू किया है। इससे नेटवर्क की रियल टाइम निगरानी की जा रही है।

इसके साथ ही कंपनी ने कुछ महत्वपूर्ण उपभोक्ता-अनुकूल डिजिटल कदम उठाए हैं। जियोग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम (GIS) तकनीक के जरिए हर उपभोक्ता की संपत्ति की मैपिंग और टैगिंग की गई है जिससे एक सटीक डिजिटल डेटाबेस तैयार हुआ है।

‘नागपुर जल ग्राहक सेवा एप’ लॉन्च किया गया है जिसके माध्यम से उपभोक्ता नए कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं, पानी का बिल भर सकते हैं और ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-नागपुर स्कूल यूनिफॉर्म फंड में नहीं हुई कोई कटौती! 240 की किस्त पर मचे बवाल के बाद शिक्षा विभाग ने दी सफाई

नेटवर्क का विस्तार: 2012 में शहर का जल वितरण नेटवर्क मात्र 2,051 किलोमीटर था, जो 2026 में बढ़कर 4,631 किलोमीटर हो गया है।
उपभोक्ता कनेक्शन : 2012 में केवल 1.84 लाख कनेक्शन थे, जबकि आज यह संख्या 4.50 लाख तक पहुंच चुकी है।
राजस्व में वृद्धि : जल वितरण में सुधार के चलते मनपा के राजस्व में बड़ा उछाल आया है। 2012 में मनपा को जहां 72 करोड़ रुपये का राजस्व मिलता था वहीं 2026 में यह बढ़कर 234 करोड़ रुपये हो गया है।

Water supply pipeline repair gets reducing water losses by 2027 nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2026 | 02:36 PM

Topics:  

  • Infrastructure
  • Maharashtra News
  • Nagpur News
  • Water Supply

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.