- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Waiting For 2 Months For General Ticket Rail Passengers Still In Confusion Old System Will Be Applicable From July 1
जनरल टिकट के लिए 2 महीने का इंतजार, अब भी भ्रम में रेल यात्री, 1 जुलाई से लागू होगा पुराना सिस्टम
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
नागपुर. रेलवे बोर्ड ने कोविड काल में लगाए गए सभी प्रतिबंध वापस ले लिए हैं. साथ ही यात्री ट्रेनों का दर्जा स्पेशल से हटाकर फिर नियमित कर दिया है जिससे यात्रियों को रिजर्वेशन के लिए स्पेशल चार्ज नहीं देना पड़ रहा. हालांकि जनरल टिकट बुकिंग को लेकर अब भी यात्रियों में भ्रम की स्थिति है. बोर्ड फरवरी में ही घोषणा कर चुका है कि अब ट्रेनों में जनरल टिकट के लिए रिजर्वेशन नहीं कराना पड़ेगा. लेकिन यह व्यवस्था 1 जुलाई से लागू होनी है. इसे लेकर अब भी यात्रियों को कई ट्रेनों में सफर से पहले असंमजस की स्थिति से गुजरना पड़ता है.
इंटरसिटी, फास्ट पैसेंजर ट्रेनों को लेकर गफलत
इनमें से अधिक परेशानी इंटरसिटी और फास्ट पैसेंजर ट्रेनों में जनरल टिकट बुकिंग के लिए होती है. इतवारी-रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस और टाटानगर पैसेंजर में जनरल क्लास अब भी सेकंड सीटर के तौर पर चल रहा है. ऐसे में टिकट बुकिंग को लेकर यात्री परेशान रहते हैं कि उन्हें जनरल क्लास में भी रिजर्वेशन कराना होगा या फिर स्टेशन पर पहुंचकर काउंटर से सीधे टिकट मिल जाएगी. इसके अलावा एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए भी यात्रियों को ऐसी स्थिति से गुजरना पड़ रहा है.
इनके के लिए मुसीबत
जनरल कोच को सेकंड सीटिंग बनाने से सबसे ज्यादा दिक्कत श्रमिक वर्ग को होती थी. यहां से कमाने-खाने बड़ी संख्या में लोग बाहर जाते हैं. नागपुर में भी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में मजदूरों की आवाजाही रहती है. ये लोग पहले टिकट लेकर सीधे जनरल डिब्बें में जाकर बैठ जाते थे लेकिन अब रिजर्वेशन से उन्हें फार्म भरने से लेकर आरक्षण कराने तक जद्दोजहद करनी पड़ती है.
सम्बंधित ख़बरें
पटरी से उतरी बालाघाट-इतवारी मेमू, कलमना-कामठी के बीच चौथी लाइन पर बड़ा हादसा, टूट गया ट्रेन का पहिया
सावधान! क्या आपका CA भी बदल रहा है आपकी ईमेल आईडी? नागपुर में ऐसे हुआ ₹72 लाख का ‘जीएसटी खेल’
एक्टर नहीं, तो सेना में होता! RTMNU फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए रणदीप हुड्डा; सैकड़ों फिल्मों ने लिया भाग
सब्जी बाजार से मैदान तक…सावनेर में स्वच्छता की नई लहर, मुख्यमंत्री के आने से दूर हुई सालों की गंदगी
जुलाई तक है बुकिंग
हालांकि सभी ट्रेनों का परिचालन नियमित होने के साथ ही पुराने सभी नियम लागू कर दिए गए हैं जिसके तहत 4 माह पहले ट्रेनों में सफर के लिए आरक्षण भी किए जा रहे हैं. इस नियम में फरवरी में ही यात्रियों ने सेकंड सीटिंग की बुकिंग कर ली थी. इसकी वजह से सेकंड सीटिंग कोच को जुलाई तक यथावत रखने का निर्णय लिया गया है. नियमानुसार, नियमित ट्रेनों में रिजर्वेशन सिस्टम में बुकिंग संबंधी बदलावों के लिए 120 दिन का इंतजार करना ही पड़ता है.
Waiting for 2 months for general ticket rail passengers still in confusion old system will be applicable from july 1
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिव्यांग सशक्तिकरण में ऐतिहासिक कदम, सभी श्रेणियों को सरकारी सुविधाओं में शामिल किया गया
Mar 30, 2026 | 07:33 AMजय पवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस से किसने रोका? रोहित के सनसनीखेज आरोपों का तटकरे ने दिया जवाब, गरमाई सियासत
Mar 30, 2026 | 07:32 AMनवभारत विशेष: युद्ध पिपासु ताकतें मर्चेंट नेवी जहाजों को बख्शें, समुद्री व्यापार सुरक्षा के लिए वैश्विक नीति ब
Mar 30, 2026 | 07:24 AMईरान युद्ध में पर्दे के पीछे से खेल कर रहा रूस? अमेरिकी बेस पर हमले में की मदद, जेलेंस्की के दावे से हड़कंप
Mar 30, 2026 | 07:22 AMमुंबई इंडियंस ने 13 साल बाद जीता सीजन का पहला मुकाबला, कप्तान पांड्या ने इस खिलाड़ी की तारीफ में पढ़े कसीदे
Mar 30, 2026 | 07:19 AMनवभारत निशानेबाज: क्या है ‘डेलुलु, सोलुलु व दुलुलु’, जेन जी की भाषा का एक पहलू
Mar 30, 2026 | 07:11 AMराकांपा में विलय की अटकलें तेज, सुनेत्रा पवार के नेतृत्व पर नेताओं की सहमति
Mar 30, 2026 | 07:10 AMवीडियो गैलरी

ग्वालियर के भितरवार थाने में महिला का हाईवोल्टेज हंगामा, ‘देवी’ आने का किया दावा; पुलिस ने चढ़ाए 50 रुपये
Mar 29, 2026 | 11:04 PM
खरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, व्यापारी के घर फायरिंग मामले में आया बड़ा अपडेट
Mar 29, 2026 | 10:51 PM
महिलाओं को कैश…100 दिन के अंदर न्याय, असम चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता के सामने रखी ‘5 गारंटी’
Mar 29, 2026 | 10:33 PM
‘जम्मू-कश्मीर है छोटा ईरा’, युद्ध से पहले PM मोदी के दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:50 PM
‘गौ रक्षा का प्रस्ताव लाए सपा, तभी मिलेगा समर्थन’, अखिलेश यादव के बयान पर अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
Mar 29, 2026 | 09:44 PM
‘चुन-चुनकर असम से घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे’, सोनितपुर की रैली में अमित शाह का बड़ा वादा- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:37 PM














