ग्राहक न्याय परिषद ने मनाया उपभोक्ता दिवस, विधि सेवा पत्रक का वितरण
Consumer Rights Day Nagpur:नागपुर में ग्राहक न्याय परिषद महाराष्ट्र और जिला विधि सेवा प्राधिकरण द्वारा नागरिकों को उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Jago Grahak Jago campaign
Wadi News: 15 मार्च विश्व उपभोक्ता दिवस के अवसर पर आईपीएस रॉयल फिटनेस तथा वेलनेस संस्था के सहयोग से ग्राहक न्याय परिषद महाराष्ट्र तथा जिला विधि सेवा प्राधिकरण नागपुर के संयुक्त तत्वावधान में नागरिकों को उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था.
इस दौरान जिला विधि सेवा प्राधिकरण नागपुर के जागरूकता पत्रक का नागरिकों में वितरित किए गए. इस अभियान में रॉयल संस्था के प्रमुख रवि जाधव ने ग्राहक न्याय परिषद के कार्य की प्रशंसा की.
ग्राहक न्याय परिषद के नागपुर जिला अध्यक्ष डॉ. बिप्लब मजूमदार के नेतृत्व में टीम ने जागो ग्राहक जागो का संदेश देते हुए लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी दी. कार्यक्रम में आनंद लुटड़े, अभय राऊत, रीना राऊत, चेतना हिमांडी, शिव कुमार हिमांडी, अखिल पवार, रूमा मजूमदार, अश्लेषा पांडे, अमित रॉय तथा संदीप हडके उपस्थित रहे.
