मतदाता सूची के कारण अधिकारियों का ‘भेजा फ्राई’, सटीकता सुनिश्चित करना सबसे बड़ी चुनौती
Nagpur Municipal Elections: नागपुर मनपा चुनावों से पहले विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार मतदाता सूचियों को प्रभागों के अनुसार वर्गीकृत करने की प्रक्रिया मनपा के अधिकारियों के लिए एक गंभीर चुनौती बन गई है।
- Written By: आंचल लोखंडे
मतदाता सूची के कारण अधिकारियों का 'भेजा फ्राई' (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur News: नागपुर मनपा चुनावों से पहले विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार मतदाता सूचियों को प्रभागों के अनुसार वर्गीकृत करने की प्रक्रिया मनपा के अधिकारियों के लिए एक गंभीर चुनौती बन गई है। प्रभाग पुनर्रचना के बाद यह सुनिश्चित करना कि मतदाता सूची पूरी तरह सटीक हो, मनपा के अधिकारियों के लिए सबसे जटिलता का काम है। अधिकारी इस कार्य में सटीकता पर विशेष जोर दे रहे हैं क्योंकि यदि ज़रा भी विसंगति पाई गई तो अंतिम मतदाता सूची प्रभावित हो सकती है जिससे विपक्षी दलों को राजनीति के लिए हथियार मिल सकता है।
अधिकारियों का मानना है कि ज़ोन-वार प्रभाग सीमाओं के साथ मतदाता सूची का मिलान करना सबसे जटिल कार्य है। उन्हें इस चुनौती का एहसास है जिसके कारण प्रभाग-वार सटीक सूची तैयार करते समय अधिकारियों का खासा ‘भेजा फ्राई’ हो रहा है।
प्रशिक्षण और समयसीमा
यह जटिलता इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि 2017 के महानगर पालिका चुनावों के बाद से अब तक एक लाख से अधिक मतदाताओं की वृद्धि हुई है। नए मतदाताओं को शामिल करने के अलावा अधिकारियों के सामने यह सुनिश्चित करने की चुनौती है कि मृत, हटाए गए या स्थानांतरित हुए मतदाताओं के नाम अंतिम सूची में न रहें। आगामी चुनाव से पहले सभी 38 प्रभागों के लिए मतदाता सूचियां तैयार करने की प्रक्रिया चल रही है। इस कार्य के लिए महापालिका आयुक्त अभिजीत चौधरी ने सभी 10 जोनों के अधिकारियों के लिए एक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया था। राज्य चुनाव आयोग ने प्रभाग-वार मतदाता सूचियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 2 नवंबर निर्धारित की है।
सम्बंधित ख़बरें
मराठी अनिवार्यता पर मंत्रालय में बड़ी बैठक; संजय निरुपम ने ‘परीक्षा’ के प्रावधान को बताया अनुचित
तोता, हाईकोर्ट और किसान, 10 साल बाद मिली जीत, सरकार को देना होगा अनार के बागवान को मुआवजा
नागपुर में भर्ती नोटिस पर हाईकोर्ट सख्त, न्यायाधिकरणों की निष्क्रियता पर फटकार; मुख्य सचिव से मांगा जवाब
नींद में लगा पैर तो ले ली जान! सोलापुर के मीनाक्षी नगर में सनसनीखेज मर्डर; आरोपी गिरफ्तार
फील्ड पर सत्यापन शुरू
मतदाता मैपिंग में सटीकता लाने के लिए ज़ोन-वार टीमें पहले ही तैयार की जा चुकी हैं। इन टीमों ने सोमवार से फील्ड पर पड़ताल शुरू कर दिया है। सभी मतदाता वार्ड सीमाओं के भीतर सही ढंग से आएं।
यह सुनिश्चित करने के लिए राज्य चुनाव आयोग के डेटा की क्रॉस चेकिंग की जा रही है। प्रत्येक टीम में 5 सदस्य हैं। इनमें एक इंजीनियर, संपत्ति के पते से संबंधित एक कर निरीक्षक, एक स्वास्थ्य निरीक्षक और 2 अन्य सदस्य शामिल हैं।
ये टीमें घर-घर जाकर मतदाता मैपिंग का सत्यापन कर रही हैं। वे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की सीमाओं की अनदेखी करते हुए काम कर रही हैं। राज्य चुनाव आयोग द्वारा हाल ही में अनुमोदित वार्डों के अंतिम सीमांकनों के आधार पर मनपा क्षेत्र के हर मतदाता का सही वार्ड से मिलान करना अधिकारियों की योग्यता की परीक्षा ले रहा है।
विधानसभा और ज़ोन का गुत्था
- दक्षिण-पश्चिम : लक्ष्मीनगर, धंतोली, धरमपेठ, हनुमान नगर
- दक्षिण : हनुमाननगर, धंतोली, नेहरूनगर
- पूर्व : लकड़गंज, सतरंजीपुरा, नेहरूनगर, गांधीबाग
- मध्य : गांधीबाग, सतरंजीपुरा, हनुमाननगर, धंतोली
- पश्चिम : धरमपेठ, मंगलवारी, गांधीबाग
- उत्तर : आसीनगर, मंगलवारी, सतरंजीपुरा
ये भी पढ़े: अंतरिक्ष में खो गया एक सितारा, इसरो के शिल्पकार एकनाथ चिटनिस का निधन
जोन अंतर्गत के प्रभाग
- जोन प्रभाग नंबर
- लक्ष्मीनगर १6,3६, 3७, 3८
- धरमपेठ १२,१3, १४, १५
- हनुमाननगर २९,3१, 3२, 3४
- धंतोली १७,33, 3५
- नेहरूनगर २६,27, २८, 3०
- गांधीबाग ८,१८, १९, २२
- सतरंजीपुरा ५, २०, २१
- लकडगंज ४, २3, २४, २५
- आसीनगर २, 3, ६, ७
- मंगलवारी १, ९, १०, ११
