VNIT में बना कैंसर इनोवेशन सेंटर, 5 नए पाठ्यक्रम भी हुए शुरू, 15 सितंबर को 24वां दीक्षांत समारोह

VNIT Nagpur : नागपुर के VNIT में Education रिसर्च को लेकर बड़ा विस्तार हुआ है। VNIT संस्थान ने 8 नए UG-PG पाठ्यक्रम शुरू करने के साथ कैंसर रिसर्च और इनोवेशन के लिए विशेष सेंटर बनाया है।
VNIT Nagpur Cancer Innovation Center
नागपुर विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

VNIT Nagpur Cancer Innovation Center: नागपुर विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (VNIT) ने शैक्षणिक, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

संस्थान ने पांच नए स्नातक और तीन नए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। साथ ही कैंसर के क्षेत्र में शोध, नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए कैंसर इनोवेशन सेंटर की स्थापना की गई है। यह जानकारी संस्थान के 24वें दीक्षांत समारोह की पृष्ठभूमि में आयोजित पत्रकार परिषद में दी गई।

नए UG-PG पाठ्यक्रम शुरू

नए स्नातक पाठ्यक्रमों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डेटा साइंस, कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग, गणित एवं कंप्यूटिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग फिजिक्स तथा बायोप्रोसेस टेक्नोलॉजी से संबंधित रासायनिक प्रौद्योगिकी शामिल हैं। स्नातकोत्तर स्तर पर एमबीए, स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग तथा कंट्रोल एंड ऑटोमेशन जैसे पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं।

कैंसर इनोवेशन सेंटर में 15 स्टार्टअप

कैंसर इनोवेशन सेंटर का उद्घाटन 13 जुलाई को किया गया था। अब तक कैंसर क्षेत्र से जुड़े 15 स्टार्टअप का चयन किया जा चुका है। संस्थान इन स्टार्टअप को शोध, नवाचार और उद्योग विकास के लिए मार्गदर्शन उपलब्ध कराएगा। इसके अलावा बायोमेडिकल इंजीनियरिंग और समावेशी प्रौद्योगिकी से जुड़े शोध को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

33 करोड़ के सलाहकार प्रोजेक्ट

संस्थान को पिछले एक वर्ष में करीब 33 करोड़ रुपये के सलाहकार प्रोजेक्ट प्राप्त हुए हैं। VNIT ने IIT मुंबई, IIT जोधपुर और IIT दिल्ली के साथ समझौते भी किए हैं। IIT मुंबई में VNIT के 20 स्नातक विद्यार्थी अंतिम वर्ष की पढ़ाई के लिए दाखिल हुए हैं। वहां एक वर्ष का अध्ययन पूरा करने के बाद उनके क्रेडिट VNIT में स्थानांतरित किए जाएंगे।

VNIT Nagpur Cancer Innovation Center
HPV Vaccine: पुणे जिले में 15 से 20 वर्ष की लड़कियों का मुफ्त टीकाकरण, जानें अभियान की पूरी जानकारी

58.3 लाख रुपये रहा सर्वोच्च पैकेज

पिछले वर्ष VNIT विद्यार्थियों को कुल 843 रोजगार के अवसर मिले। इनमें सर्वोच्च वार्षिक पैकेज 58.3 लाख रुपये और औसत पैकेज 10.45 लाख रुपये रहा। संस्थान के अनुसार उसका फोकस केवल शैक्षणिक गुणवत्ता तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने पर भी है।

15 सितंबर को 24वां दीक्षांत समारोह

VNIT नागपुर का 24वां दीक्षांत समारोह 15 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह में नीति आयोग के सदस्य डॉ. आर. बालासुब्रमणियम मुख्य अतिथि होंगे। बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष मदा भूषि मदन गोपाल, निदेशक प्रो. प्रेम लाल पटेल और डीन (अकादमिक) प्रो. विलास कलामकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

VNIT Nagpur Cancer Innovation Center
HPV Vaccine: पुणे जिले में 15 से 20 वर्ष की लड़कियों का मुफ्त टीकाकरण, जानें अभियान की पूरी जानकारी

VNIT नागपुर के दीक्षांत समारोह 1,547 डिग्रियां देंगे

VNIT नागपुर के 24वें दीक्षांत समारोह में कुल 1,547 डिग्रियां और उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 59 पीएचडी, 595 एमटेक, 64 एमएस, 761 बीटेक और 68 बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर डिग्रियां शामिल हैं। शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और शोधार्थियों को पदक एवं विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।